Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare gaon lanbiya mein sadak ki yah Hui ghatna aur Sarkar Na kar rahi iske Dhyan
Rakesh kumar
hamare gaon lanbiya mein sadak ki yah Hui ghatna aur Sarkar Na kar rahi iske Dhyan
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कंटालिया एवं मारवाड़ जंक्शन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न। मारवाड़ जंक्शन,पाली अधिवेशन में विधायक केसाराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण एवं संबोधित। सेवा एवं संस्कार का प्रतीक विद्यालयों में संचालित सहगामी प्रवृत्ति स्काउट एवं गाइड के कार्य कारिणी के पदाधिकारियों, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर प्रभारी शिक्षकों की संगोष्ठी का आयोजन काजल वास किया गया। इस अधिवेशन का शुभारंभ विधायक केसाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय संघ कंटालिया के सचिव चुन्नीलाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शनिवार को स्काउट गतिविधियों का संचालन किया जाना नितांत आवश्यक है क्योंकि युवा पीढ़ी में सेवा संस्कार नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण आपदा प्रबंधन आदि में प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम स्काउटींग है। विधायक केसाराम चौधरी व पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के प्रधान मंगलाराम देवासी का एडीसी घनश्याम सापेला द्वारा साफा व सचिव चुन्नीलाल चौहान द्वारा स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया। प्रार्थना,ध्वज फहराया व झण्डा गीत हार्श शू फार्मेशन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि मैं भी बाल्यकाल में स्काउट था। सभी विद्यालय में स्काउटींग से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनावे तथा सुनागरिक, सेवा संस्कार नेतृत्व के भाव बच्चे में भरना आवश्यक है।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन मिश्रीलाल बणजारा ने सभी संभागियो को गतिविधियों राज्य सरकार के आदेशानुसार नियमित संचालन करे तथा संस्था प्रधान प्रति माह गतिविधियों का अवलोकन करें। जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंगाड़िया ने स्काउट पोशाक का महत्व बताया। नेशनल जंबूरी रोहट के अनुभव साझा किए। चुन्नीलाल चौहान ने बालचर प्रगति ब्यौरा, स्थानीय संघ कंटालिया का आय व्यय लेखा जोखा, रैली आयोजन बाबत विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। रमेश चंद्र भाटी ने युनिट लीडर योग्यता अभिवृद्धि की जानकारी के साथ ही विद्यालय स्काउटीग का महत्व बताया। चंदनमल एडीसी कंटालिया ने छात्रों के हित में समर्पण व स्काउट के जीवन में फायदे बताए।स्थानीय संघ कंटालिया के प्रधान गणपतलाल सोनी ने सभी पीइइओ, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ भाव से बच्चों को सुनागरिक बनानें का प्रयास करें। प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर स्काउट घनश्याम सापेला, मारवाड़ जंक्शन केएसीबीइओ दुर्गाशंकर, प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर गाइड संतोष चितारा, सचिव सुरेश कुमार,पीइइओ आबिद खान, सुरेन्द्र गर्म, महिपाल सिंह,वोराराम चंदनमल, मांगीलाल, प्रताप राम रहिया, मांगीलाल पहेरीया, जगदीश प्रसाद वेद, शक्ति सिंह मेवाडा, भीख सिंह, राजेंद्र ट्रेलर, महेंद्र जाट, हीरालाल चितारा,हीरालाल गर्ग समस्त संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने सिरकत की। युनिट लीडर्स व मूक बधिर विद्यालय सिरीयारी के स्काउट्स का बहुमान किया गया। राष्ट्र गान ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ3
- रक्षाबंधन पर पाली शहर में राखियों की धूम: सांवरिया राखी हाउस एवं पवनदीप फैन्सी स्टोर पर सजा आकर्षक कलेक्शन पाली। आगामी त्योहारों और रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए पाली शहर के व्यापारिक केंद्र सुरजपोल स्थित आशापुरा मार्केट में 'सांवरिया राखी हाउस' एवं 'पवनदीप फैन्सी स्टोर' पर राखियों और फैन्सी सामानों की विशाल एवं नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। दुकान संचालकों द्वारा होलसेल एवं रिटेल (थोक व खुदरा) दोनों ही स्तर पर ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रमुख विशेषताएं और विशेष आकर्षण: राखियों का विशाल कलेक्शन: बच्चों के लिए कार्टून व लाइट वाली राखियां, भाइयों के लिए फैंसी रेशमी धागे, ज़री, कुंदन, ब्रेसलेट एवं चांदी-लुक वाली आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। लुंबा एवं फैंसी सेट: भाभियों के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर लुंबा सेट और राजस्थानी ट्रेडिशनल वेरायटी की भरमार। फैन्सी एवं कॉस्मेटिक आइटम्स: पवनदीप फैन्सी स्टोर पर महिलाओं और युवतियों के लिए लेटेस्ट फैन्सी चूड़ियां, गिफ्ट आइटम्स एवं सौंदर्य प्रसाधन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। उचित एवं किफायती दाम: होलसेल व्यापारियों से लेकर आम ग्राहकों (रिटेल) तक के लिए सभी उत्पाद बेहद किफायती और वाजिब दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रतिष्ठान विवरण एवं संपर्क जानकारी: प्रतिष्ठान का नाम: सांवरिया राखी हाउस (होलसेल & रिटेल) एवं पवनदीप फैन्सी स्टोर स्थान: आशापुरा मार्केट, सुरजपोल, पाली (राजस्थान) प्रोप्राइटर / संपर्क सूत्र: भीकमचंद लखारा एवं आशीष (अंकित) लखारा संचालकों ने पाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्राहकों को अपनी मनपसंद राखियां और फैन्सी सामान खरीदने के लिए एक बार अवश्य पधारने का आमंत्रण दिया है।1
- पाली मैं पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आरती के समय दर्शन देते हैं नाग देवता पाली कालेज रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आरती के समय नजर आते एक साथ तीन नाग देवता1
- बर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले का 3 साल से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले का 3 साल से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत पुलिस थाना बर ने हत्या के प्रयास, फायरिंग और राजकार्य में बाधा डालने के तीन वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के आदेश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना बर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2023 को थाना बर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान इनोवा, स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों में सवार आरोपियों ने पुलिस द्वारा रुकवाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। साथ ही राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए वाहन तेज गति से भगाकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 118/2023 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की तत्कालीन धाराओं 307, 353, 332, 336 आईपीसी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान फरार आरोपी महेन्द्र चौधरी की तलाश लगातार जारी रही। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹2 हजार का इनाम घोषित था और वह थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र चौधरी पुत्र घेवर राम उम्र: 30 वर्ष जाति: जाट निवासी: डांगियावास, पुलिस थाना डांगियावास, जिला जोधपुर कार्रवाई करने वाली टीम पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर सुनील, कांस्टेबल (608) महिपाल, कांस्टेबल (543) पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- hamare gaon lanbiya mein sadak ki yah Hui ghatna aur Sarkar Na kar rahi iske Dhyan1
- हमारे गांव में अशोक जी गहलोत पधारे सोजत के अंदर इस बार हमारे अशोक जी दिलों की हमारे राजस्थान के मुख्यमंत्रीबनेंगे अशोक जी गहलोत इस बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेगी क्योंकि सभी राजस्थान वाले अशोक जी गहनोद अशोक जी का लो तुम मुख्यमंत्री बने थे हमने ध्यान रखा है कि हम अशोक भी गहलोत कहीं हमारे राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाया गया और भजनलाल शर्मा हमारे कोई काम की नहीं है क्योंकि हमारे गांव की सड़के सब कुछ काम अभी अधूरा हो गया है हमारे अशोक जी गहलोत थे तब हम सही सलामत थे लेकिन अब भजनलाल शर्मा आने के बाद हमारे गांव की हालत बहुत खराब हो रही है जीत कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद1