Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबूलाल मरांडी आज जामताड़ा भाजपा कार्यालय में करेंगे बैठक जामताड़ा। भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे जामताड़ा जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक समाप्त होने के बाद अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी की ओर से सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया है।
Bishnu nandal
बाबूलाल मरांडी आज जामताड़ा भाजपा कार्यालय में करेंगे बैठक जामताड़ा। भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे जामताड़ा जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक समाप्त होने के बाद अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी की ओर से सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।1
- MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार। जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost1
- कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल1
- ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मोहम्मदिया जुलूस में शामिल हुए मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गिरिडीह शहर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों से मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया, जो नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शरीक हुए और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोहम्मदिया जुलूस में सूबे के नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू भी शरीक हुए। मंत्री के जुलूस में शामिल होने से कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों का अभिवादन किया और ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे। शहर के विभिन्न इलाकों से निकला मोहम्मदिया जुलूस नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।4
- छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग1
- जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल। जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।1
- रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।1