मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित जगदीश स्वामी टाउन हॉल में कांग्रेस द्वारा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिंडोरी विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों की मेहनत के साथ सरासर अन्याय हुआ है। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मरकाम ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी कड़ा विरोध किया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और रोजगार के बेहतर अवसरों की मांग रखी। इस दौरान नेहा साहू, धीरेंद्र पाठक, अयाज खान सहित कई छात्रों और कोचिंग संचालकों ने अपने विचार साझा किए, जबकि जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित जगदीश स्वामी टाउन हॉल में कांग्रेस द्वारा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिंडोरी विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार
सिंह मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों की मेहनत के साथ सरासर अन्याय हुआ है। इसके बाद सर्किट हाउस
में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मरकाम ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी कड़ा विरोध किया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में
पारदर्शिता और रोजगार के बेहतर अवसरों की मांग रखी। इस दौरान नेहा साहू, धीरेंद्र पाठक, अयाज खान सहित कई छात्रों और कोचिंग संचालकों ने अपने विचार साझा किए, जबकि जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
- पन्ना के श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम में आयोजित 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। कथा के अंतिम दिन मलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने भक्तों को भागवत कथा का अमृतपान कराया। अपने संबोधन में महाराज श्री ने पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि धाम के नाम से एक संस्कृत विद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए, ताकि देशभर के विद्यार्थी संस्कृत, शास्त्रों और प्रभु की महिमा का प्रचार-प्रसार कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने हर वर्ष वृंदावन सहित देशभर के संतों की उपस्थिति में कम से कम तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम अनिवार्य रूप से आयोजित करने का संदेश दिया। पूज्य महाराज श्री के इन आशीर्वचनों पर सहमति व्यक्त करते हुए विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस संकल्प को पूरा करने का दायित्व लिया। उन्होंने जानकारी दी कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव पन्ना आ रहे हैं, और वे इस वार्षिक आयोजन को सरकार के कैलेंडर में दर्ज कराने तथा संस्कृत विद्यालय को जल्द स्थापित करने का प्रयत्न करेंगे। विधायक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री जुगल किशोर सरकार की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और पन्ना को देश के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। समारोह के दौरान पूज्य इंद्रेश जी महाराज के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल जयघोषों से गूंज उठा। कथा के समापन पर आयोजन समिति एवं भक्त परिवार ने पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज सहित सभी संत-महात्माओं का अभिनंदन और विदाई की। वहीं, अगले दिन दोपहर 3 बजे से जुगल किशोर मंदिर में पूज्य श्री किशोर दास जी महाराज की भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा।4
- मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित जगदीश स्वामी टाउन हॉल में कांग्रेस द्वारा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिंडोरी विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों की मेहनत के साथ सरासर अन्याय हुआ है। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मरकाम ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी कड़ा विरोध किया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और रोजगार के बेहतर अवसरों की मांग रखी। इस दौरान नेहा साहू, धीरेंद्र पाठक, अयाज खान सहित कई छात्रों और कोचिंग संचालकों ने अपने विचार साझा किए, जबकि जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।4
- पन्ना स्थित बृहस्पति कुंड में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद लोग बिना किसी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के सेल्फी लेने के चक्कर में लगे हुए हैं।1
- नगर परिषद गुनौर में नवनियुक्त एल्डरमैनों के आगमन पर जिला सचिव जगदीश पटेल के नेतृत्व में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव की मौजूदगी में सभी नए नियुक्त एल्डरमैनों का पूरे उत्साह के साथ ज़ोरदार अभिनंदन और स्वागत किया गया।1
- पन्ना जिले के जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत ग्राम सुंगरहा में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने माननीया जिला कलेक्टर और जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुंगरहा में कई विकास निर्माण कार्यों में रेत की जगह जस्ट (डस्ट) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई कुओं के सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी बजट से पैसे तो निकाल लिए गए, लेकिन असल में किसी भी कुएं का सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने पहले जनपद पंचायत गुनौर के CEO को भी लिखित आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज होकर लोगों को पन्ना कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के पास गुहार लगानी पड़ी। अब देखना यह होगा कि इस आवेदन पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है और सुंगरहा पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार तथा अनियमितता पर अंकुश लग पाता है या नहीं।1
- पन्ना में 500 सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। कैमरों के जरिए मिले इनपुट के बाद एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से चोरी से जुड़े तमाम राज सामने आ गए हैं।1