logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहांगीरगंज के वार्ड-9 में सफाई व्यवस्था चरमराई, नालियां जाम होने से बढ़ी परेशानी जहांगीरगंज के वार्ड-9 में सफाई व्यवस्था चरमराई, नालियां जाम होने से बढ़ी परेशानी अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड संख्या 9 (नेवारी दुराजपुर) में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण नालियां जाम हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों व आसपास के इलाकों में जमा हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र सफाई कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

2 hrs ago
user_TEESRI AANKHEN
TEESRI AANKHEN
अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
17050b28-0ea0-4da0-954a-e9bffbb2607a

जहांगीरगंज के वार्ड-9 में सफाई व्यवस्था चरमराई, नालियां जाम होने से बढ़ी परेशानी जहांगीरगंज के वार्ड-9 में सफाई व्यवस्था चरमराई, नालियां जाम होने से बढ़ी परेशानी अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड संख्या 9 (नेवारी दुराजपुर) में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण नालियां जाम हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों व आसपास के इलाकों में जमा हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र सफाई कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • Post by 24News उत्तर प्रदेश
    1
    Post by 24News उत्तर प्रदेश
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Allapur, Ambedkar Nagar•
    6 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नए छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, अभिभावकों-छात्रों से जल्द नामांकन की अपील दैनिक भास्कर दूत संतकबीरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की नियमित कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान अब उच्च शिक्षा के स्तर पर भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचकर नामांकन करा रहे हैं। विद्यालय की विशेष पहल के तहत इस वर्ष कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का संचालन 2 अप्रैल से सुचारू रूप से जारी है तथा प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों से अपील की है कि जो विद्यार्थी अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए समय से प्रवेश लेना आवश्यक है, ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू कर सकें।
    2
    नए छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, अभिभावकों-छात्रों से जल्द नामांकन की अपील
दैनिक भास्कर दूत
संतकबीरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की नियमित कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान अब उच्च शिक्षा के स्तर पर भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचकर नामांकन करा रहे हैं।
विद्यालय की विशेष पहल के तहत इस वर्ष कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का संचालन 2 अप्रैल से सुचारू रूप से जारी है तथा प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों से अपील की है कि जो विद्यार्थी अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए समय से प्रवेश लेना आवश्यक है, ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू कर सकें।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • *सराहनीय कार्य* *जनपद अम्बेडकरनगर* *दिनांक 20.04.2026* *जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल कार्यवाही निम्नवत है-* *थाना इब्राहिमपुर-* दिनाँक 19.04.2026 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत गैरजमानीय वारन्ट में वाद संख्या 6198/24 अपराध संख्या 167/22 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डागर्दी नि0 अधि0 थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर से संबंधित अभियुक्त 01 नफर वारंटी अतहर पुत्र सरवर निवासी बदरुद्दीनपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 48 वर्ष को काफी अथक प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्य़वाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    1
    *सराहनीय कार्य*
*जनपद अम्बेडकरनगर*
*दिनांक 20.04.2026*
*जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल कार्यवाही निम्नवत है-*
*थाना इब्राहिमपुर-*  दिनाँक 19.04.2026 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत गैरजमानीय वारन्ट में वाद संख्या 6198/24 अपराध संख्या 167/22 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डागर्दी नि0 अधि0 थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर से संबंधित अभियुक्त 01 नफर वारंटी अतहर पुत्र सरवर निवासी बदरुद्दीनपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 48 वर्ष को काफी अथक प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्य़वाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    user_राजेश.तिवारी.पतकार
    राजेश.तिवारी.पतकार
    जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर: हंसवर-बसखारी मार्ग पर मौजूद मकोईंयां विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर बाद आग लगी.. #villagetaktak #akbarpurambedkarnagar #ambedkarnagarnews #baskhari #akbarpurloksabha #highlight #hanswar #jahagirganj #AAG #shortsvideos #trendingreel
    1
    अम्बेडकरनगर: हंसवर-बसखारी मार्ग पर मौजूद मकोईंयां विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर बाद आग लगी..
#villagetaktak #akbarpurambedkarnagar #ambedkarnagarnews #baskhari #akbarpurloksabha #highlight #hanswar #jahagirganj #AAG #shortsvideos #trendingreel
    user_Bp News Hanswar
    Bp News Hanswar
    Court reporter Tanda, Ambedkar Nagar•
    4 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।
    1
    अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • काफी दिन से ट्राई कर रहे हैं नवादा बिजली घर में लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है तकरीबन 100 घर है जो अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं ना तो जैसा फोन उठा रहे हैं ना तो लाइनमैन कोई फोन उठा रहा है ना तो बिजली विभाग वाली कोई सुनवाई कर रहे हैं नवादा बिजली घर
    1
    काफी दिन से ट्राई कर रहे हैं नवादा बिजली घर में लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है तकरीबन 100 घर है जो अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं ना तो जैसा फोन उठा रहे हैं ना तो लाइनमैन कोई फोन उठा रहा है ना तो बिजली विभाग वाली कोई सुनवाई कर रहे हैं नवादा बिजली घर
    user_Gaurav kumar pandey
    Gaurav kumar pandey
    Insurance Agent जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है। इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए। प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई। “ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। “नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई। अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता
अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा।
प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है।
इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए।
प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई।
“ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
“नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई।
अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । 
प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.