Shuru
Apke Nagar Ki App…
धूमधाम से निकली कलशयात्रा जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में आज़ श्रीमद्भागवत कथा को लेकर एक कलशयात्रा निकाली गई नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से शुरू हो नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुज़री जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
धूमधाम से निकली कलशयात्रा जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में आज़ श्रीमद्भागवत कथा को लेकर एक कलशयात्रा निकाली गई नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से शुरू हो नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुज़री जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में रविवार देर रात एक 65 वर्षीय किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीकम सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, भीकम सिंह रविवार रात अपने घर में ही थे। देर रात उन्होंने घर की चौखट में साफी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, जिसके बाद घटना का पता चला। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।1
- शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है। दो लाइन लिखो1
- औरैया जिले के थाना फफूंद क्षेत्र से घर से अचानक लड़की गायब होने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया है। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर तलास तेज कर दी है। वही पूरे मामले को लेकर सीओ अजीतमल के द्वारा जानकारी भी दी गई है।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधुपुर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार तरुण पुत्र गोलू, निवासी बनारसीदास, अपनी मां के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। घर जाने के लिए वह मधुपुर नहर के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।1
- फफूंद (औरैया): क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज 'नागिन ड्रामे' के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवती के लापता होने के बाद बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली थी, जिससे इलाके में दैवीय शक्ति की अफवाह फैल गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को पूरी तरह 'फिल्मी' करार दिया है। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस दबिश दे रही है और जल्द ही युवती की बरामदगी का दावा किया है।2
- थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत एक लडकी के अचानक गायब हो जाने के सम्बंध में सीओ ने दी जानकारी। बीते दिवस शादी से बचने को युवती ने रचा था नागिन बनने का ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी थी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया था घटना को लेकर हड़कंप3
- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में आज़ श्रीमद्भागवत कथा को लेकर एक कलशयात्रा निकाली गई नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से शुरू हो नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुज़री जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया1
- जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में रविवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय योगेश यादव पुत्र राम सजीवन यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात योगेश अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखने पर योगेश साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।1
- रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर… रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏1