परसा गणेश गांव में जमीन विवाद में पिस्टल लहराकर हमला करने का आरोप, बुजुर्ग महिला का हाथ फ्रैक्चर नवीनगर प्रखंड के परसा गणेश गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंजू देवी का हाथ फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। उन्हें रात में इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया। पीड़िता के पुत्र प्रेम शंकर सिंह के अनुसार, जमीन को लेकर वर्ष 2024 से न्यायालय में विवाद चल रहा है। टाइटल सूट संख्या 119/24 और 110/24 लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी, जिसमें 28 तारीख तक किसी भी पक्ष को विवादित जमीन पर नहीं जाने का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के आकाश आनंद उर्फ गुड्डन, बृजमोहन सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग पिकअप वाहन से हथियार लेकर खेत में पहुंचे और जबरन रोपनी करने लगे। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी द्वारा 112 पुलिस टीम भेजकर काम रुकवाने की बात पीड़ित पक्ष ने बताई। प्रेम शंकर का आरोप है कि जब वह अपनी माता मंजू देवी के साथ खेत पर पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आकाश आनंद के हाथ में पिस्टल, बृजमोहन के हाथ में बल्ला और राहुल के हाथ में रॉड थी। बेटे को बचाने पहुंचीं मंजू देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, विवादित जमीन में करीब 1 एकड़ 52 डिसमिल पुष्पा कुमारी तथा 2 एकड़ 42 डिसमिल जमीन मंजू देवी के नाम पर है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर दावा कर रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने नजदीकी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पिस्टल लहराने, मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जे समेत सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #LandDispute #JaminVivada #CrimeNews #BiharCrime #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #BiharPolice #BreakingNews

- परसा गणेश गांव में जमीन विवाद में पिस्टल लहराकर हमला करने का आरोप, बुजुर्ग महिला का हाथ फ्रैक्चर नवीनगर प्रखंड के परसा गणेश गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंजू देवी का हाथ फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। उन्हें रात में इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया। पीड़िता के पुत्र प्रेम शंकर सिंह के अनुसार, जमीन को लेकर वर्ष 2024 से न्यायालय में विवाद चल रहा है। टाइटल सूट संख्या 119/24 और 110/24 लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी, जिसमें 28 तारीख तक किसी भी पक्ष को विवादित जमीन पर नहीं जाने का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के आकाश आनंद उर्फ गुड्डन, बृजमोहन सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग पिकअप वाहन से हथियार लेकर खेत में पहुंचे और जबरन रोपनी करने लगे। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी द्वारा 112 पुलिस टीम भेजकर काम रुकवाने की बात पीड़ित पक्ष ने बताई। प्रेम शंकर का आरोप है कि जब वह अपनी माता मंजू देवी के साथ खेत पर पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आकाश आनंद के हाथ में पिस्टल, बृजमोहन के हाथ में बल्ला और राहुल के हाथ में रॉड थी। बेटे को बचाने पहुंचीं मंजू देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, विवादित जमीन में करीब 1 एकड़ 52 डिसमिल पुष्पा कुमारी तथा 2 एकड़ 42 डिसमिल जमीन मंजू देवी के नाम पर है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर दावा कर रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने नजदीकी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पिस्टल लहराने, मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जे समेत सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #LandDispute #JaminVivada #CrimeNews #BiharCrime #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #BiharPolice #BreakingNews1
- हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन हुआ हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ खानकाह में 508वें सलाना उर्स सम्पन्न हुआ।धर्मावलंबियों के बीच दादा सैयदना की छोड़ी हुई दिखाई गई1
- लड़की बोली भगवान दिया छीन लिया #viralvideo #viralnews #shorts #trendingnow लड़की बोली भगवान दिया छीन लिया #viralvideo #viralnews #shorts #trendingnow1
- अतरी थाना में थाना अध्यक्ष अजय कुमार तो गेहलौर थाना में थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने किया झंडोत्तोलन 🇮🇳 अतरी थाना में थाना अध्यक्ष अजय कुमार तो गेहलौर थाना में थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने किया झंडोत्तोलन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतरी थाना में थाना अध्यक्ष अजय कुमार एवं गेहलौर थाना में थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के वीर सपूतों को नमन किया। 🇮🇳 #Atri #Gehlaur #IndependenceDay #15August #GayaNews #BiharNews #TrendingReels #NonFollowers #ViralReels #Gaya1
- बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत1
- गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में आस्था शक्ति महिला मंडल का पहली बैठक अक्षयवट वेदी गयाजी में संपन्न। वृक्षारोपण कर बैठक का हुआ शुभारंभ।1
- पान्डेयपुरा गांव के समीप से शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पान्डेयपुरा गांव के समीप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारा गांव निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पान्डेयपुरा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक से 300 एमएल की 200 बोतल टनाका शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 60 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब के स्रोत और डिलीवरी स्थान के साथ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #नवीनगर #शराबतस्करी #शराबबरामद #बिहारपुलिस #औरंगाबादपुलिस #पुलिसकार्रवाई #अपराधसमाचार #बिहारन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #BharatCrimeLiveNews1
- वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।1