*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का विकास भवन में हुआ आयोजन, योजनाओं की दी गयी जानकारी* कानपुर देहात 18 फरवरी 2026 किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा कृषक हित में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार फरवरी माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए, कृत कार्यवाही से शिकायतकर्ता किसान को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। शासन द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने हेतु अनकेा योजनाऐं एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है, वर्तमान में यह आवश्यक हो गया है कि किसान संगठित हो समूह गठित कर कृषि कार्यो को करे, जिससे उनको जहां उनकी लागत में कमी आयेगी, वहीं उनकी आय में आशा से अधिक वृद्धि होगी। उनके द्वारा जैविक खेती एवं सहफसली पद्धति को अपनाने एवं नगदी फसलों का उत्पादन करने हेतु किसानों को जागरूक किया गयां। उप कृषि निदेशक, हरीशंकर भार्गव द्वारा किसान दिवस में आये अधिकारियों, किसान संगठन के प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों का औपचारिक स्वागत करते हुए किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। ग्राम फरीदपुर निठर्रा, वि0ख0 सन्दलपुर कानपुर देहात से आये प्रगतिशील कृषक बाबूलाल निषाद द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी को काला आलू भेट के रुप में दिये गयें। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु कम से कम 10 सदस्य बोर्ड आफ डायरेक्टर के रूप में नामित होना अनिवार्य है तथा रजिस्टार आफ कम्पनी एवं सोसाईटी एक्ट 2013 अन्तर्गत पंजीकृत होना चाहिए, पंजीकरण हेतु इच्छुक समूह निर्धारित फिस कानपुर नगर स्थित कार्यालय में जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते है। कृषक भाइयों की बिजली से सम्बन्धित समस्त समस्याओं के निराकरण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को समस्या का तत्काल निराकरण कराने तथा कृत कार्यवाही से शिकायत कर्ताओं को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। कृषक भाइयों द्वारा बागवानी फसलो को लगाने हेतु जानकारी चाही गयी, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आप बागवानी मिशन योजनान्तर्गत का लाभ उठा कर फलों के बाग व सब्जियों की खेती कर सकते है। उद्यान विभाग अनुदान पर सब्जियों के बीज वितरण किये जा रहे है, इच्छुक कृषक कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी में अपना पंजीकरण करा कर, अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी द्वारा ड्रिप इरीगेशन से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए, किसानों से योजना का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया। उक्त के अतिरिक्त विभाग द्वारा डीग में संचालित हाई-टेक नर्सरी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए अवगत कराया गया कि कृषक अपना बीज एवं प्रति पौध रू0 01 का शुल्क दे कर सब्जियों के पौध की नर्सरी प्राप्त कर अगेंती फसल पैदा कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कृषि रक्षा रसायनों की पर्याप्त उपलब्धता है, उनके द्वारा माहू कीट से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए अवगत कराया गया कि कृषि विभाग द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर लाइट ट्रैप वितरण किया जा रहा है, इच्छुक कृषक राजकीय कृषि रक्षा इकाई से प्राप्त कर सकते है। कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान द्वारा किसानो को मृदा परीक्षण कराने से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुऐ, हरी खाद का प्रयोग, संतुलित मात्रा में रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग, समय से सिंचाई से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर वितरित बीज व निशुल्क मिनीकिट, जैविक खेती, कृषि निवेशों, कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं एवं उन पर देय अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने हेतु अनकेा योजनाऐं एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है, वर्तमान में यह आवश्यक हो गया है कि किसान संगठित हो समूह गठित कर कृषि कार्यो को करे, जिससे उनको जहां उनकी लागत में कमी आयेगी, वहीं उनकी आय में आशा से अधिक वृद्धि होगी। किसानो की आय दागुनी हेतु तकनीकी तरीके से खेती करने के सुझाव दिये गये एवं उनके द्वारा जैविक खेती एवं सहफसली पद्धति को अपनाने एवं नगदी फसलों का उत्पादन करने हेतु किसानों को जागरूक किया गयां। आयोजित किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, पशु चिकित्साधिकारी, मत्स्य निरीक्षक अधिशासी अभियंता सिंचाई, अवर अभियंता नलकूप, कृषि वैज्ञानिक डा0 खलील खाॅ, भारतीय किसान यूनियन (अराज0) के मण्डल अध्यक्ष रशीद अहमद आजाद के साथ-साथ जनपद के 37 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

- जालौन: कार व बाइक चालक के बीच हुई तीखी झड़प, बीच सड़क पर दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, लात घूंसों से एक दूजे को किया लहूलुहान, मारपीट देख मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों में दहशत, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का मामला1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन पुरवा गांव निवासी गुड्डू बुधवार शाम बाइक से पीयूष और शिवमंगल के साथ झींझक आ रहे थे। मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर शिरोमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि घायलों का उपचार जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनापुरवा गांव निवासी गुड्डू अपने गांव के पीयूष व शिवमंगल को बाइक पर बैठाकर मंगलपुर से झींझक की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गौरी भट्ठा के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 👉 सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने यातायात नियमों के सख्ती से पालन कराने की मांग की है।1
- कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट1
- पहले जूते से मारूंगा फिर मसल दूंगा उसके बाद जान से मार दूंगा धमकी देते हुए ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर के किदवई थाना क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला ll पहले जूते से मारूंगा फिर मसल दूंगा उसके बाद जान से मार दूंगा धमकी देते हुए, मामूली सी बात पर टीबी अस्पताल के फॉर्मेशिस्ट सुधीर वर्मा ने एआरओ अमन शुक्ला को दी धमकी कानपुर के किदवई थाना क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के जरसरा गांव में दबंगों द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ दबंग लोग एकजुट होकर पड़ोसी के घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल लोगों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने साढ़ थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। वहीं, इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।1
- घाटमपुर-क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा के पलटने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई।हादसा होते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पलटे हुए ई रिक्शा को खड़ा कर उसी रिक्शे से महिला को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी लेकर आया गया।करीब 55 वर्षीय रवैपुर गांव निवासिनी प्रेमा पत्नी स्वर्गीय बदलू के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह ई रिक्शा में बैठकर गांव से घाटमपुर की ओर आ रही थी,की तभी अचानक गोपालपुर मोड़ के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते रिक्शा में सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में उसी रिक्शे के द्वारा घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि मामले में खबर लिखने तक कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।1
- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1