Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाजपुर चीनी मिल कर्मचारियों ने वेतन-भत्तों को लेकर किया प्रदर्शन बाजपुर चीनी मिल कर्मचारियों ने वेतन-भत्तों को लेकर किया प्रदर्शन बाजपुर। वेतन और भत्तों के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बाजपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने मिल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
LOVE SHRIVASTAV
बाजपुर चीनी मिल कर्मचारियों ने वेतन-भत्तों को लेकर किया प्रदर्शन बाजपुर चीनी मिल कर्मचारियों ने वेतन-भत्तों को लेकर किया प्रदर्शन बाजपुर। वेतन और भत्तों के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बाजपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने मिल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- नैनीताल पुलिस की नई पहल नंदा देवी महोत्सव में जनता को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं डायल-112 के प्रति किया जागरूक नंदा देवी महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष *जनजागरूकता पहल शुरू* की गई। मेला परिसर में स्टॉल लगाकर जनता को *साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं डायल-112 इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम* के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। *एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्टॉल के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन एवं पुलिस सेवाओं तथा आपात स्थिति में *डायल-112* के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा जागरूकता संबंधी *पंपलेट भी वितरित* किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा एवं पुलिस सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान *श्री राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्रीमती नीशू गौतम, प्रभारी साइबर सेल, श्री रमेश चंद्र पाठक, प्रभारी डायल-112,कानि0 गोविंद सिंह मेहरा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल* सहित पुलिस टीम मौजूद रही।1
- डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे करीब 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित पीली धातु के दो हार, दो कानों के झाले, चार अंगूठियां और 23,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को ग्राम चांदखेड़ी निवासी मकबूल पुत्र महबूब की तहरीर पर थाना डिलारी में चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी रहीस पुत्र सफीक निवासी तगाला और अनीस पुत्र बाबू निवासी सिहाली खद्दर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 26 जुलाई को जेल भेज चुकी थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी नफीस पुत्र बाबू, निवासी सिहाली खद्दर, थाना डिलारी, उम्र करीब 25 वर्ष, को पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पुलिस की टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- बिलाल चौधरी की AIMIM उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से मुलाकात! विधानसभा 26 से टिकट हुआ पक्का?1
- मुरादाबाद के थाना मझोला की चौकी जयंती पुर का कारनामा जागरण में मारपीट करने वालो को संरक्षण पीड़ितों पर लाठी चलाई मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंती पुर चौकी के अंतर्गत जयंती पुर में शनिवार रात को जाहरवीर बाबा के जागरण में आधी रात के बाद क्षेत्र के दबंगों महिलाओं से छेड़ कहानी शुरू की जिसका विरोध करने पर दबंगों ने कल्लू भगत जी ओर उनके जागरण में उपस्थित लोगों के साथ मार पिट की तथा जागरण के बाद होने वाले भंडारे का सामान भी फेंक दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप हे कि चौकी इंचार्ज ने दबंगों के साथ मिलकर उल्टे उन्हें ही प्रताड़ित किया तथा चार दिन बीतने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई आज कप्तान को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने दबंगों से अपनी जान ओर मॉल की गुहार लगाई3
- अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अजीत डोभाल सहित अन्य लोगों का उल्लेख करते हुए केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर सार्वजनिक चर्चा करते समय राजनीतिक दलों और नेताओं को तथ्यों एवं जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखने की बात कही। दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत व्यक्ति के संबंध में गंभीर आरोप लगाने से पहले प्रमाण और तथ्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि अजीत डोभाल लंबे समय से देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, शैलेंद्र साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गोदाम से चोरी की दो बैटरियां... गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गईं... और जब बेचने के लिए निकले तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बरेली के शाही थाना क्षेत्र में गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की बैटरियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक साथी की तलाश जारी है।1
- सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण1
- Dilari:प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साज़िश!प्रेमी के भाई ने किया कत्ल,गिरफ्तार डिलारी / मुरादाबाद पुलिस ने रिंकू हत्याकांड का 24 घण्टे में किया खुलासा प्रेमी के साथ भागी पत्नी ने प्रेमी के भाई से करायी पति की हत्या! दरांती के काटकर गन्ने में फेंका शव, गिरफ्तार मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने षणयंत्र रचकर फरसे से हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से आला कत्ल फरसा समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी वादी ने दिनांक 20 सितंबर 2026 को थाने पर तहरीर दी कि 19 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसके पुत्र रिंकू की षणयंत्र रचकर हत्या कर दी तथा शव को छुपा दिया। तहरीर के आधार पर थाना डिलारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद आरोपी हैं—अमित पुत्र सुखलाल, शिवम पुत्र सुखलाल तथा आंचल पत्नी रिंकू। तीनों निवासी ग्राम बमनिया पट्टी, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशानुसार घटना के सभी तथ्यों की सत्यता जांच एवं शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पर टीम का गठन किया गया। 21 सितंबर 2026 को उक्त मुकदमे में नामित अभियुक्त शिवम पुत्र सुखलाल निवासी बमनिया पट्टी थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद को थाना डिलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शिवम पुत्र सुखलाल ने घटना का इकबाल करते हुए बताया कि उसके बड़े भाई अमित एवं आंचल के कहने पर रिंकू की हत्या की पूर्व योजना बनाई गई थी। योजना के अनुसार 19 सितंबर 2026 की रात्रि उसने रिंकू को शराब पिलाकर सरकड़ा रामलीला मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। वापस लौटते समय सरकड़ा व गांव के बीच स्थित खेतों की पुलिया के पास रिंकू को अधिक शराब पिलाकर नशे की हालत में कर दिया तथा पूर्व से छिपाकर रखा फरसा निकालकर उस पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी ने बताया कि इसके बाद रिंकू के शव को पुलिया के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया तथा मृतक का मोबाइल फोन, टॉर्च एवं घटना में प्रयुक्त फरसा धान के खेत में छिपा दिया। घटना के समय पहने कपड़ों पर खून लग जाने के कारण उन्हें भी नाली के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपी के आधार पर मोबाइल, टॉर्च, फरसा एवं कपड़े छिपाए गए स्थानों की जानकारी के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी रखी है।1
- समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन अल्मोड़ा। ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलेभर के ग्राम प्रधान मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधानों ने विकास भवन तिराहे से विकास भवन तक रैली निकाली। प्रधानों ने विकास भवन का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधान गांवों के विकास की धुरी हैं। वे ग्रामीणों के सुख-दुख में 24 घंटे साथ खड़े रहते हैं और गांवों के विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रधानों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन से वार्ता और पत्राचार के माध्यम से समाधान की मांग की जाती रही है। अगस्त माह में मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था कि अगस्त के अंत तक अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आज तक प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेशभर के प्रधान धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने, वार्ड सदस्यों को बैठक भत्ता देने तथा मानदेय के लिए पृथक फंड की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदान में वृद्धि, 73वें संविधान संशोधन के अनुरूप ग्राम पंचायतों को 29 विभागों का हस्तांतरण और विधायक-सांसद निधि की तर्ज पर पंचायत निधि गठित करने की मांग उठाई गई। प्रधानों ने 10 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाए जाने, सभी ग्राम प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में छूटे पात्र परिवारों के नाम ग्राम पंचायतों की आम बैठकों के माध्यम से जोड़ने का अधिकार देने की मांग भी की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने सरकार से पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। धरने के बाद सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। यहाँ धरना प्रदर्शन में सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह नयाल, सुनील बाराकोटी, उमेश मेहरा, दीपक सिंह, प्रीति पंत, सुरेश भट्ट, भूपाल बोरा, इन्दर सिंह मनराल, विनोद जोशी, देवेन्द्र मेहरा, चंद्रिका तिवारी, नंदन सिंह फर्त्याल, नवीन भट्ट, बची बोरा, टीका सिंह, मदन सिंह बिष्ट, प्रिया भोज, पंकज रौतेला सहित बड़ी संख्या में प्रधान विभिन्न विकासखण्डों से मौजूद रहे।1