Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरीदाबाद में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शाह चोखा के दिलशाद ने हासिल किया प्रथम स्थान, जीते दो मेडल गांव पहुंचने पर आस मोहम्मद पत्रकार के निवास स्थान पर किया जोरदार स्वागत ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
Aajad khan
फरीदाबाद में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शाह चोखा के दिलशाद ने हासिल किया प्रथम स्थान, जीते दो मेडल गांव पहुंचने पर आस मोहम्मद पत्रकार के निवास स्थान पर किया जोरदार स्वागत ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
More news from हरियाणा and nearby areas
- फरीदाबाद में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शाह चोखा के दिलशाद ने हासिल किया प्रथम स्थान, जीते दो मेडल गांव पहुंचने पर आस मोहम्मद पत्रकार के निवास स्थान पर किया जोरदार स्वागत ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !1
- पुनहाना में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर पहुंचे कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता1
- “ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास की योजना तैयार है। चौकों और विश्रामगृह के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। गीता द्वार का नवीनीकरण हो रहा है, वहीं एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से शहर को 6 रेलवे फाटकों से मुक्ति मिली है। हमारा ध्येय कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करना है।” — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी #Haryana #Kurukshetra1
- गन्ना मंत्री को कालनेमी बताने पर समर्थकों में उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा मथुरा जनपद के छाता शुगर मिल आंदोलन के विरोध में मंत्री लक्ष्मीनारायण के समर्थन में प्रेसवार्ता, बोले—मांग रखना अधिकार, अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीं नंदगांव। छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने और आंदोलन के बीच अब क्षेत्रीय राजनीति भी गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को लेकर आंदोलन के दौरान की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को नंदगांव और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने मंत्री के समर्थन में प्रेसवार्ता कर आंदोलनकारियों से संयम बरतने और व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचने की अपील की। ग्रामीणों का कहना था कि शुगर मिल को लेकर अपनी मांग रखना हर व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना क्षेत्र की गरिमा और मुद्दे की गंभीरता दोनों को प्रभावित करता है। प्रेसवार्ता में दान बिहारी चौधरी ने कहा कि छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने को लेकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण स्वयं गंभीर हैं और अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियां करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी राजनीति से प्रेरित कुत्सित मानसिकता का परिचायक प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि मिल का मुद्दा किसानों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसे व्यक्तिगत राजनीतिक टकराव का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। खरोट से आईं फैली प्रधान ने कहा कि छाता शुगर मिल से हजारों किसानों और क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं। मिल शुरू होने से किसानों को गन्ने की फसल के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को आपसी समन्वय और सकारात्मक बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धरना-प्रदर्शन की आड़ में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं और जिनके पास स्वयं एक कुंतल खेत नहीं है, वे किसान बनने का ढोंग कर रहे हैं। बदनगढ़ से आए अधिवक्ता उधम सिंह ने कहा कि चौधरी लक्ष्मी नारायण लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति और जनसेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक से अधिक समय से मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास से जुड़े अनेक मुद्दों को लेकर उनके प्रयास लगातार जारी रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियों से बचना सभी की जिम्मेदारी है। नंदगांव चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने कहा कि छाता शुगर मिल का मुद्दा किसी व्यक्ति विशेष की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों और आमजन के भविष्य से जुड़ा है। इसलिए इसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अलग रखते हुए सभी पक्षों को मिलकर समाधान की दिशा में प्रयास करना चाहिए। पूर्व चेयरमैन बदन सिंह ने भी आंदोलनकारियों से अपनी मांगें शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के बजाय मिल को शुरू कराने के प्रयासों में सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। रामगोपाल नेता ने कहा कि आंदोलन के दौरान एक समिति का गठन किया गया था और समिति के लोग पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी मांग रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें ठोस आश्वासन भी दिया गया है। ऐसे में अब धरना समाप्त कर सरकार को मिल शुरू कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए समय देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह मामले को तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में दान बिहारी चौधरी, दानों नेता, फैली प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भीम सिंह, अधिवक्ता उधम सिंह, कुम्पी पहलवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बदन सिंह, रामगोपाल, भुवनेश गोस्वामी, रणवीर चौधरी, कुलदीप सिंह, किशन नेता सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण, किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छाता शुगर मिल के संचालन के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के स्तर से चल रहे प्रयासों को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए आंदोलन और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाधान का रास्ता तलाशना ही क्षेत्र के हित में होगा।1
- साकरस स्कूल में अनुशासन व्यवस्था पर सवाल, जिला पार्षद जकरिया ने स्थायी प्रिंसिपल की मांग उठाई नूंह के वार्ड नंबर 17 के जिला पार्षद जकरिया ने साकरस गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने आज मंगलवार 2 बजे कहा कि स्कूल में बच्चों पर प्रभावी अनुशासन नियंत्रण नहीं है और कई बच्चे स्कूल से बाहर घूमते नजर आते हैं। छोटे बच्चों के बीड़ी-सिगरेट पीने जैसी घटनाओं पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। जकरिया के मुताबिक, स्कूल में फिलहाल एडिशनल प्रिंसिपल हैं, जिनके पास दो स्कूलों की जिम्मेदारी है। ऐसे में स्कूल को पर्याप्त प्रशासनिक निगरानी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में जल्द स्थायी प्रिंसिपल नियुक्त करने की मांग की है, ताकि स्कूल में अनुशासन कायम हो और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार हो सके।1
- आईएमटी रोजका मेव के पास दंपती से मारपीट, मोबाइल-चाबी छीनने का आरोप; महिला की सोने की चेन लूटने का भी दावा आईएमटी रोजका मेव के पास 23 अगस्त को एक दंपती के साथ मारपीट कर मोबाइल, गाड़ी की चाबी और महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद भागते आरोपियों की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।1
- समता चेरिटेबल ट्रस्ट ने श्री भूप सिंह जी के सेवानिवृत्ति पर उनको सम्मानित किया और उनके एक नए जीवन की शुरुआत हुई। सेवानिवृत्ति पर हार्दिक सम्मान एवं मंगलकामनाएँ हमारे बहुत ही अजीज मित्र एवं सम्माननीय व्यक्तित्व आदरणीय भूप सिंह जी, निवासी गांव मीसा, जिला पलवल, आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को दिल्ली सरकार में सेक्शन ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर समता चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम द्वारा उन्हें भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट कर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों के प्रति हमारी ओर से आदर एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। समता चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की ओर से आदरणीय भूप सिंह जी को सेवानिवृत्ति की हार्दिक बधाई एवं उनके आगामी श्रेष्ठ, स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ। 💐 सेवा से निवृत्ति नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है।1
- छाता शुगरमिल पर भजन संध्या करते हुए किसान भाई, आंदोलन में समर्थन करने आए मथुरा के सभी क्षेत्रवासियों के गन्ना मिल खुलना बड़ी सौगात होगी जिसके ब्रज के हर गाँव के सभी लोग रात दिन आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं आज रात एक भजन कीर्तन मंडल भी शुगर मिल धरना प्रदर्शन में पहुंच गया है और कीर्तन मंडल भजनों पर नाच गाकर फ़ौजी और किसान भाइयों का मनोबल बढ़ा रहा है साथ ही आंदोलन करियो की सुरक्षा का जिम्मा भी बेहद जरूरी है जिसका लोग पूरा ख्याल रखा जा रहा है1
- केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 15 घायल केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार कर लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है पलवल राजस्थान में धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वृंदावन लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ियां केएमपी के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के ग्रामीण शुक्रवार को पिकअप गाड़ी में सवार होकर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी लोग मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह जैसे ही पिकअप पलवल सीमा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों और घायलों का विवरण हादसे में विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश की मौत हुई है, जबकि दुर्घटना में सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी समेत 15 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल पलवल में चल रहा है। बाईट - उम्मेद सिँह, परिजन, प्रत्यक्ष दर्शी वीओ - घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं, पिकअप चालक सुधीर भी हादसे के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4