logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर किया दीप प्रज्वलन लोकेशन -गंगापुर (सवाई माधोपुर) रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने की प्रतिमा की साफ-सफाई, दीप प्रज्वलित कर किया नमन अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर उनकी स्मृति को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समरस एवं जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गोपाल धामोनिया, चिरंजी लोधा, अंजू जाटव, मुकेश राजलवाड, रामबाबू शर्मा, रामजीलाल रीडर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_बृजेश त्रिवेदी खण्डार
बृजेश त्रिवेदी खण्डार
Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर किया दीप प्रज्वलन लोकेशन -गंगापुर (सवाई माधोपुर) रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने की प्रतिमा की साफ-सफाई, दीप प्रज्वलित कर किया नमन अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर उनकी स्मृति को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समरस एवं जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गोपाल धामोनिया, चिरंजी लोधा, अंजू जाटव, मुकेश राजलवाड, रामबाबू शर्मा, रामजीलाल रीडर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर मुख्यालय पर भव्य रूप से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सवाई माधोपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने मीडिया की प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकर सर्किल को फूल-मालाओं, आकर्षक लाइट डेकोरेशन एवं पंचशील के झंडों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। वही 14 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही पद-दंगल एवं गीत-संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। भीम आर्मी एवं महिला विंग द्वारा पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों के लोगों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष संजय बेरवा के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विस्तृत योजना तैयार की गई। इसमें अखिल भारतीय खटीक महासभा से राजेश पहाड़िया, रेगर समाज से कल्याण मल कंवरिया, वाल्मिक समाज से गुरुवचन पारखी, महावर समाज से लल्लू लाल महावर, अखिल भारतीय बैरवा महासभा से अशोक बैंडवाल, कैलाश सिसोदिया, कैलाश जाटव,सीताराम, रामचरण बौद्ध,भूपेंद्र सिंह,जुगराज,रायसिंह, मिडिया प्रभारी लोकेश टटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान समिति द्वारा सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
    1
    सवाई माधोपुर मुख्यालय पर भव्य रूप से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
सवाई माधोपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने मीडिया की प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकर सर्किल को फूल-मालाओं, आकर्षक लाइट डेकोरेशन एवं पंचशील के झंडों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। वही 14 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही पद-दंगल एवं गीत-संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। भीम आर्मी एवं महिला विंग द्वारा पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों के लोगों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष संजय बेरवा के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विस्तृत योजना तैयार की गई। इसमें अखिल भारतीय खटीक महासभा से राजेश पहाड़िया, रेगर समाज से कल्याण मल कंवरिया, वाल्मिक समाज से गुरुवचन पारखी, महावर समाज से लल्लू लाल महावर, अखिल भारतीय बैरवा महासभा से अशोक बैंडवाल, कैलाश सिसोदिया, कैलाश जाटव,सीताराम, रामचरण बौद्ध,भूपेंद्र सिंह,जुगराज,रायसिंह, मिडिया प्रभारी लोकेश टटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान समिति द्वारा सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के निर्देशानुसार सोमवार को पीएलवी श्रीमती चंचल अग्रवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाई, उनियारा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना 2016, अम्ल हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजना 2015 तथा आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा न करने की सावधानियां, साइबर कॉलिंग से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी वहां उपस्थित थी।
    4
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के निर्देशानुसार सोमवार को पीएलवी श्रीमती चंचल अग्रवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाई, उनियारा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना 2016, अम्ल हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजना 2015 तथा आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा न करने की सावधानियां, साइबर कॉलिंग से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी वहां उपस्थित थी।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा 13 अप्रैल 2026/ कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाने की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में संघर्ष कर रहे हैं धरने से मिली जानकारी के अनुसार लगातार एक साल से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम 4200 मजदूरों का 28-29 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को सरकार 18%ब्याज सहित जो अब 500 करोड़ रुपयों से अधिक बनता है भुगतान नहीं कर देती जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने के दबाव में और तमाम धरने में उपस्थित मजदूरों की एकजुटता के सामने सरकार ने घुटने टेकते हुए 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण कर लिया है लेकिन अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ है जिससे मजदूरों और आमजनता में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने धरने में उपस्थित मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की आमजन विरोधी नीतियों और मजदूरों को हक अधिकार देने वाले संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं और मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और अपनी एकजुटता बनाकर सरकार को चेतावनी देने का काम करेगे उन्होंने कहा सरकार संविधान को खत्म करने की लगातार साजिश रच रही है मजदूरों किसानों और आमजनता के लगातार संघर्षों और आंदोलनों की वजह से नाकाम रही है मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा ब्रिटिश सरकार जिसको नहीं झुका सकी उसके संविधान को बचाने के लिए आज लाखों अम्बेडकर पैदा हो गए 14 अप्रैल 2026 को रैली निकाल कर जिला न्यायालय परिसर स्थापित बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके 135 वे जयंती पर सीटू के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मजदूर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत बनाने और गांव गांव जाकर मजदूरों किसानों महिलाओं छात्रों नौजवानों और आमजनता को जागरूक करने का काम करने की शपथ ले। वर्तमान तानाशाही बीजेपी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल राशन जैसे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके मजदूरों और गरीबों पर महंगाई की मार करने का काम कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की नीति पर किया जा रहा है जिसके खिलाफ सीटू संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है एक साल 55 दिन से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर संघर्ष कर रहे लेकिन अभी तक पूंजीपतियों के गुलाम सत्ता में बैठे कोटा के जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की सुध नहीं ली है जिससे मजदूरों और आमजनता को आक्रोश है। लगातार धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
    4
    कोटा 13 अप्रैल 2026/ कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाने की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में संघर्ष कर रहे हैं धरने से मिली जानकारी के अनुसार लगातार एक साल से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम 4200 मजदूरों का 28-29 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को सरकार 18%ब्याज सहित जो अब 500 करोड़ रुपयों से अधिक बनता है भुगतान नहीं कर देती जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। 
कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने के दबाव में और तमाम धरने में उपस्थित मजदूरों की एकजुटता के सामने सरकार ने घुटने टेकते हुए 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण कर लिया है लेकिन अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ है जिससे मजदूरों और आमजनता में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने धरने में उपस्थित मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की आमजन विरोधी नीतियों और मजदूरों को हक अधिकार देने वाले संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं और मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और अपनी एकजुटता बनाकर सरकार को चेतावनी देने का काम करेगे उन्होंने कहा सरकार संविधान को खत्म करने की लगातार साजिश रच रही है मजदूरों किसानों और आमजनता के लगातार संघर्षों और आंदोलनों की वजह से नाकाम रही है मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा ब्रिटिश सरकार जिसको नहीं झुका सकी उसके संविधान को बचाने के लिए आज लाखों अम्बेडकर पैदा हो गए 14 अप्रैल 2026 को रैली निकाल कर जिला न्यायालय परिसर स्थापित बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके 135 वे जयंती पर सीटू के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मजदूर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत बनाने और गांव गांव जाकर मजदूरों किसानों महिलाओं छात्रों नौजवानों और आमजनता को जागरूक करने का काम करने की शपथ ले। वर्तमान तानाशाही बीजेपी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल राशन जैसे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके मजदूरों और गरीबों पर महंगाई की मार करने का काम कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की नीति पर किया जा रहा है जिसके खिलाफ सीटू संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है एक साल 55 दिन से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर संघर्ष कर रहे लेकिन अभी तक पूंजीपतियों के गुलाम सत्ता में बैठे कोटा के जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की सुध नहीं ली है जिससे मजदूरों और आमजनता को आक्रोश है।
लगातार धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सचिन पायलट के आगमन पर गंगापुर सिटी में उमड़ा जनसैलाब विधायक रामकेश मीणा ने किया जोरदार स्वागत
    1
    सचिन पायलट के आगमन पर गंगापुर सिटी में उमड़ा जनसैलाब विधायक रामकेश मीणा ने किया जोरदार स्वागत
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में सचिन पायलट का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाए साफे व मालाएं गंगापुर सिटी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का रविवार दोपहर गंगापुर सिटी में जगह-जगह स्वागत किया गया। वे दिल्ली से कटकड़ (हिंडौन) में एक शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर जा रहे थे। इस दौरान गंगापुर सिटी की सीमा पर विधायक एवं प्रतिपक्ष के उपनेता रामकेश मीना, बामनवास विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्दिरा मीना सहित काडू गुर्जर, जीतू गुर्जर, अब्दुल बहाव, मुखराज मीना और रवि कुमार मीना ने उनका साफा पहनाकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान विधायक रामकेश मीना ने पायलट को हुक्का पीने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने हंसते हुए इनकार कर दिया। पायलट के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माला व साफा लेकर पहले से ही इंतजार में खड़े रहे और उनके पहुंचते ही स्वागत किया। छान गांव में कांग्रेस नेता वंदना मीना के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वहीं ऋद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज के नेताओं हरगोविंद कटारिया, विजेंद्र मोतीपुरा, रूपेंद्र मावई, इस्माइल खान, रूप सिंह गुर्जर, श्यामलाल मीना, रामखिलाड़ी सोप, लोकेश मावई व अजीज खान सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद पायलट टोंक के लिए रवाना हो गए।
    1
    गंगापुर सिटी में सचिन पायलट का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाए साफे व मालाएं
गंगापुर सिटी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का रविवार दोपहर गंगापुर सिटी में जगह-जगह स्वागत किया गया। वे दिल्ली से कटकड़ (हिंडौन) में एक शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर जा रहे थे। इस दौरान गंगापुर सिटी की सीमा पर विधायक एवं प्रतिपक्ष के उपनेता रामकेश मीना, बामनवास विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्दिरा मीना सहित काडू गुर्जर, जीतू गुर्जर, अब्दुल बहाव, मुखराज मीना और रवि कुमार मीना ने उनका साफा पहनाकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के दौरान विधायक रामकेश मीना ने पायलट को हुक्का पीने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने हंसते हुए इनकार कर दिया। पायलट के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माला व साफा लेकर पहले से ही इंतजार में खड़े रहे और उनके पहुंचते ही स्वागत किया।
छान गांव में कांग्रेस नेता वंदना मीना के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वहीं ऋद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज के नेताओं हरगोविंद कटारिया, विजेंद्र मोतीपुरा, रूपेंद्र मावई, इस्माइल खान, रूप सिंह गुर्जर, श्यामलाल मीना, रामखिलाड़ी सोप, लोकेश मावई व अजीज खान सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद पायलट टोंक के लिए रवाना हो गए।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • व्यापार मंडल ने दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, समाचार एक उनियारा. 9 अप्रैल की रात्रि में उनियारा मुख्य बस स्टैंड पर व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले एवं बाद में बंदूक दिखाकर व्यापारी के चोट मार कर घायल करने की घटना को हुए चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। इस पर उनियारा व्यापार मंडल के कई व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा को मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि व्यापारी अजय गुप्ता 9 अप्रैल की रात्रि दस बजे की करीब दुकान बंद कर घर जा रहा था,उस समय अचानक वहां आए राम सिंह खटाना निवासी बामनिया एवं राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा ने बंदूक दिखाकर बैग को छीनने की कोशिश की तथा वहां लोग इकट्ठा होने के बाद बंदूक को लहराते हुए उसके बड़े भाई प्रदीप गुप्ता के सिर पर बंदूक की बीट की चोट मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा को पकड़ा है,लेकिन मुख्य आरोपी राम सिंह खटाना चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। साथ ही व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रतिदिन अभी कामकाज अधिक रहने के कारण व्यापारियो की सुरक्षा के लिए पुलिस शाम 8 से 11 तक गश्त भी करें। ताकि व्यापारी लोग एवं किसान लोग ऐसी दशहत नहीं रहे। इस पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर व्यापार संघ टोंक के अध्यक्ष मनीष जैन, पारस जैन, श्याम मित्तल, नरेंद्र गुप्ता, सहित उनियारा के व्यापारियों में अध्यक्ष संदीप गुप्ता, किशन बढ़ाया, धर्मेंद्र मित्तल, बबलू सैनी,अभय सिंह शक्तावत, कपिल शर्मा, विकास आकड, जगदीश साहू,चेतन शर्मा, शुभम साहू, शिवम सोनी, विकास जांगिड़, प्रियांशु पालीवाल, गब्बर सिंह,दीपक जैन, जयदीप नरूका, पंकज शर्मा, सहित कई व्यापारी गण मिलते हैं।
    4
    व्यापार मंडल ने दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग,
समाचार एक उनियारा. 9 अप्रैल की रात्रि में उनियारा मुख्य बस स्टैंड पर व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले एवं बाद में बंदूक दिखाकर व्यापारी के चोट मार कर घायल करने की घटना को हुए चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। इस पर उनियारा व्यापार मंडल के कई व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा को मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि व्यापारी अजय गुप्ता 9 अप्रैल की रात्रि दस बजे की करीब दुकान बंद कर घर जा रहा था,उस समय अचानक वहां आए राम सिंह खटाना निवासी बामनिया एवं राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा ने बंदूक दिखाकर बैग को छीनने की कोशिश की तथा वहां लोग इकट्ठा होने के बाद बंदूक को लहराते हुए उसके बड़े भाई प्रदीप गुप्ता के सिर पर बंदूक की बीट की चोट मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा को पकड़ा है,लेकिन मुख्य आरोपी राम सिंह खटाना चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। साथ ही व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रतिदिन अभी कामकाज अधिक रहने के कारण व्यापारियो की सुरक्षा के लिए पुलिस शाम 8 से 11 तक गश्त भी करें। ताकि व्यापारी लोग एवं किसान लोग ऐसी दशहत नहीं रहे। इस पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर व्यापार संघ टोंक के अध्यक्ष मनीष जैन, पारस जैन, श्याम मित्तल, नरेंद्र गुप्ता, सहित उनियारा के व्यापारियों में अध्यक्ष संदीप गुप्ता, किशन बढ़ाया, धर्मेंद्र मित्तल, बबलू सैनी,अभय सिंह शक्तावत, कपिल शर्मा, विकास आकड, जगदीश साहू,चेतन शर्मा, शुभम साहू, शिवम सोनी, विकास जांगिड़, प्रियांशु पालीवाल, गब्बर सिंह,दीपक जैन, जयदीप नरूका, पंकज शर्मा, सहित कई व्यापारी गण मिलते हैं।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.