logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार। जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है”, जो जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होता है। उन्होंने आमजनों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य से न केवल कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी रक्तदान कर इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

3 hrs ago
user_Sonu Ram
Sonu Ram
Local News Reporter बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
3 hrs ago
1bf203ae-8cb4-4e35-86b1-0405a1b20d42

लातेहार। जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है”, जो जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होता है। उन्होंने आमजनों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य से न केवल कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी रक्तदान कर इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|
    1
    लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    41 min ago
  • Post by निरंजन प्रसाद
    1
    Post by निरंजन प्रसाद
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।
    7
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता
कक्षा VI से VIII वर्ग में अर्पिता सौर्या ने प्रथम, सुरभि सुहासिनी ने द्वितीय तथा पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा IX से XII वर्ग में शम्मा प्रवीण ने प्रथम, अभिजीत कुमार ने द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता
कक्षा VI से VIII वर्ग में ऋषि राज ने प्रथम, अनमोल रतन कुमार ने द्वितीय तथा ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा IX से XII वर्ग में आयुष चौधरी ने प्रथम, सावन कुमार ने द्वितीय तथा रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय तथा हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित किया गया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • वाहनों के अत्यधिक शोर एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा की सभी जिलेवासियों से अपील…
    1
    वाहनों के अत्यधिक शोर एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा की सभी जिलेवासियों से अपील…
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • डंडाई मे 3 महीने से राशन नहीं दियागया है l पैसे लेकर आदिमजनजाति के हक राशन को सेठ की दुकान में बेचा जा रहा है l ग्रामिनो के दवारा पता लगने पर police को सुचाना दे दिया गया है l आगे कि करवाई जारी है l
    1
    डंडाई मे 3 महीने से राशन नहीं दियागया है l पैसे लेकर आदिमजनजाति के हक राशन को सेठ की दुकान में बेचा जा रहा है l
ग्रामिनो के दवारा पता लगने पर police को सुचाना दे दिया गया है l आगे कि करवाई जारी है l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • रमना मेंन रोड में nh39 पर दिल दहला देने वाली घटना एक युवक की मौत
    1
    रमना मेंन  रोड में nh39 पर दिल दहला देने वाली घटना एक युवक की मौत
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उपायुक्त ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
    7
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
उपायुक्त ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.