logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें- छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के कृषि विस्तार कार्यालय में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय है। 17 अप्रैल 2026 को हुई इस मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधिकारी सरेआम गुंडागर्दी करता दिख रहा है पत्रकार पोषराम साहू अपने एक परिचित की रुकी हुई किसान सम्मान निधि के संबंध में जानकारी लेने कार्यालय गए थे। आरोप है कि जब उन्होंने वहां मौजूद फाइल की फोटो खींचनी चाही, तो कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल भड़क गए। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी प्रवीण पटेल ने पत्रकार का कॉलर पकड़कर उन पर 10 से ज्यादा मुक्के बरसाए। जब साथ आए वकील जनक बरेठ ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो अधिकारी ने उनके साथ भी बदतमीजी की और उन्हें धकेल दिया। घटना के वक्त कार्यालय में अन्य स्टाफ और सीनियर अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों और आम जनता में भारी रोष है, और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया जा रहा है। पीड़ित पत्रकार ने सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विपक्षी दल और सामाजिक संगठन इस घटना को लेकर वर्तमान सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

4 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
4 hrs ago

विडियो देखें- छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के कृषि विस्तार कार्यालय में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय है। 17 अप्रैल 2026 को हुई इस मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधिकारी सरेआम गुंडागर्दी करता दिख रहा है पत्रकार पोषराम साहू अपने एक परिचित की रुकी हुई किसान सम्मान निधि के संबंध में जानकारी लेने कार्यालय गए थे। आरोप है कि जब उन्होंने वहां मौजूद फाइल की फोटो खींचनी चाही, तो कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल भड़क गए। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी प्रवीण पटेल ने पत्रकार का कॉलर पकड़कर उन पर 10 से ज्यादा मुक्के बरसाए। जब साथ आए वकील जनक बरेठ ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो अधिकारी ने उनके साथ भी बदतमीजी की और उन्हें धकेल दिया। घटना के वक्त कार्यालय में अन्य स्टाफ और सीनियर अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों और आम जनता में भारी रोष है, और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया जा रहा है। पीड़ित पत्रकार ने सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विपक्षी दल और सामाजिक संगठन इस घटना को लेकर वर्तमान सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामपुर जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात नवीन मंडी बिलासपुर में स्थापित विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारदाना की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, खरीद प्रक्रिया तथा कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मण्डी में आ रहे गेहॅू की गुणवत्ता को परखा तथा मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों की व्यवस्था सही पाई गई।जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री प्रिंस चौधरी को निर्देशित किया कि जिन कृषकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी फार्मर आईडी क्रय केन्द्र पर ही तत्काल बनवाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में मंडी में लाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी परिसर बिलासपुर में 11 गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर वर्तमान में 114 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं तथा 15 नए क्रय केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।
    3
    रामपुर जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात नवीन मंडी बिलासपुर में स्थापित विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारदाना की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, खरीद प्रक्रिया तथा कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मण्डी में आ रहे गेहॅू की गुणवत्ता को परखा तथा मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों की व्यवस्था सही पाई गई।जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री प्रिंस चौधरी को निर्देशित किया कि जिन कृषकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी फार्मर आईडी क्रय केन्द्र पर ही तत्काल बनवाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में मंडी में लाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी परिसर बिलासपुर में 11 गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर वर्तमान में 114 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं तथा 15 नए क्रय केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Radhe Shayam
    1
    Post by Radhe Shayam
    user_Radhe Shayam
    Radhe Shayam
    Singer किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Khurshid saifi
    1
    Post by Khurshid saifi
    user_Khurshid saifi
    Khurshid saifi
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बागेश्वर जनपद के रवाईखाल क्षेत्र में एक घर के पीछे दिनदहाड़े गुलदार देखे जाने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद कर लिया। एक दिन पहले लेटी गांव में भी एक गुलदार पकड़ा गया था, लगातार दूसरे दिन वन विभाग ने कार्रवाई की। जंगल में लग रही आग के कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। गरुड़ के लौबांज व भेटा क्षेत्र में भी गुलदार बार-बार दिखाई दे रहे हैं।
    1
    बागेश्वर जनपद के रवाईखाल क्षेत्र में एक घर के पीछे दिनदहाड़े गुलदार देखे जाने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद कर लिया। एक दिन पहले लेटी गांव में भी एक गुलदार पकड़ा गया था, लगातार दूसरे दिन वन विभाग ने कार्रवाई की। जंगल में लग रही आग के कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। गरुड़ के लौबांज व भेटा क्षेत्र में भी गुलदार बार-बार दिखाई दे रहे हैं।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • आधी रात का काला खेल! गदरपुर हाइवे पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, भूसी, बकास और लकड़ी से लदे बेकाबू वाहन — नियम बेअसर, जिम्मेदार खामोश
    1
    आधी रात का काला खेल! गदरपुर हाइवे पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, भूसी, बकास और लकड़ी से लदे बेकाबू वाहन — नियम बेअसर, जिम्मेदार खामोश
    user_बलदेव सिंह
    बलदेव सिंह
    पत्रकार Kichha, Udam Singh Nagar•
    12 hrs ago
  • समस्त ग्राम वीडियो में बड़ा आक्रोश है यह बिजली विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं कोई भी अन्य रात को दुर्घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा
    1
    समस्त ग्राम वीडियो में बड़ा आक्रोश है यह बिजली विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं कोई भी अन्य रात को दुर्घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा
    user_भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विडियो देखें- चम्पावत (उत्तराखंड) मौत से कुछ इंच दूर , हेलमेट और किस्मत से बच गई जान । लोगों ने कहा - जाके राखे साइयां , मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके , जो जग बैरी होय 👇👇👇
    1
    विडियो देखें- चम्पावत (उत्तराखंड)
मौत से कुछ इंच दूर , हेलमेट और किस्मत से बच गई जान । 
लोगों ने कहा - जाके राखे साइयां , मार सके न कोय।
बाल न बांका कर सके , जो जग बैरी होय 👇👇👇
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर में जिलाधिकारी (डीएम)अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस दिवस में विद्युत,राजस्व,पेंशन,पूर्ति विभाग,पुलिस,विकास विभाग,आधार कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।वही जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम फजलपुर में खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी,एसएचओ बिलासपुर एवं राजस्व टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम खजुरिया निवासी एक दिव्यांग द्वारा ट्राइसाइकिल की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस मौकें पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ दीपा सिंह, डीएफओ प्रणब जैन,उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,नायब तहसीलदार अंकुर अंतल,ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार,ईओ केमरी,राजेंद्र प्रसाद,एक्सीईएन करमवीर सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल आर्या,भोट थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी,सीडीपीओ मुदिता तिवारी,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह,खजुरिया थानाध्यक्ष पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
    3
    बिलासपुर में जिलाधिकारी (डीएम)अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस दिवस में विद्युत,राजस्व,पेंशन,पूर्ति विभाग,पुलिस,विकास विभाग,आधार कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।वही जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम फजलपुर में खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी,एसएचओ बिलासपुर एवं राजस्व टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम खजुरिया निवासी एक दिव्यांग द्वारा ट्राइसाइकिल की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस मौकें पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ दीपा सिंह, डीएफओ प्रणब जैन,उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,नायब तहसीलदार अंकुर अंतल,ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार,ईओ केमरी,राजेंद्र प्रसाद,एक्सीईएन करमवीर सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल आर्या,भोट थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी,सीडीपीओ मुदिता तिवारी,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह,खजुरिया थानाध्यक्ष पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Jila Rampur tahsil Bilaspur Uttar Pradesh pipliya mishr post office khandiya
    1
    Jila Rampur tahsil Bilaspur Uttar Pradesh pipliya mishr post office khandiya
    user_Khurshid saifi
    Khurshid saifi
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.