logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें- चम्पावत (उत्तराखंड) मौत से कुछ इंच दूर , हेलमेट और किस्मत से बच गई जान । लोगों ने कहा - जाके राखे साइयां , मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके , जो जग बैरी होय 👇👇👇

14 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
14 hrs ago

विडियो देखें- चम्पावत (उत्तराखंड) मौत से कुछ इंच दूर , हेलमेट और किस्मत से बच गई जान । लोगों ने कहा - जाके राखे साइयां , मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके , जो जग बैरी होय 👇👇👇

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • विडियो देखें- छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के कृषि विस्तार कार्यालय में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय है। 17 अप्रैल 2026 को हुई इस मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधिकारी सरेआम गुंडागर्दी करता दिख रहा है पत्रकार पोषराम साहू अपने एक परिचित की रुकी हुई किसान सम्मान निधि के संबंध में जानकारी लेने कार्यालय गए थे। आरोप है कि जब उन्होंने वहां मौजूद फाइल की फोटो खींचनी चाही, तो कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल भड़क गए। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी प्रवीण पटेल ने पत्रकार का कॉलर पकड़कर उन पर 10 से ज्यादा मुक्के बरसाए। जब साथ आए वकील जनक बरेठ ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो अधिकारी ने उनके साथ भी बदतमीजी की और उन्हें धकेल दिया। घटना के वक्त कार्यालय में अन्य स्टाफ और सीनियर अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों और आम जनता में भारी रोष है, और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया जा रहा है। पीड़ित पत्रकार ने सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विपक्षी दल और सामाजिक संगठन इस घटना को लेकर वर्तमान सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    विडियो देखें- छत्तीसगढ़ 
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के कृषि विस्तार कार्यालय में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय है। 17 अप्रैल 2026 को हुई इस मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधिकारी सरेआम गुंडागर्दी करता दिख रहा है
पत्रकार पोषराम साहू अपने एक परिचित की रुकी हुई किसान सम्मान निधि के संबंध में जानकारी लेने कार्यालय गए थे। आरोप है कि जब उन्होंने वहां मौजूद फाइल की फोटो खींचनी चाही, तो कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल भड़क गए।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी प्रवीण पटेल ने पत्रकार का कॉलर पकड़कर उन पर 10 से ज्यादा मुक्के बरसाए। जब साथ आए वकील जनक बरेठ ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो अधिकारी ने उनके साथ भी बदतमीजी की और उन्हें धकेल दिया।
घटना के वक्त कार्यालय में अन्य स्टाफ और सीनियर अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों और आम जनता में भारी रोष है, और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया जा रहा है।
पीड़ित पत्रकार ने सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विपक्षी दल और सामाजिक संगठन इस घटना को लेकर वर्तमान सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • बागेश्वर के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात तब और गंभीर हो गए जब लपटें एक गैरेज तक पहुंच गईं, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण दहशत में आ गए।
    2
    बागेश्वर के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात तब और गंभीर हो गए जब लपटें एक गैरेज तक पहुंच गईं, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण दहशत में आ गए।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • छात्रों की मेहनत रंग लाई… जब सपनों ने पाई पहचान, गर्व से चमका एक और मुकाम मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है, आज एक ऐसी खबर जो हर छात्र, हर अभिभावक और हर शिक्षक के दिल को गर्व से भर देगी… जहां मेहनत, अनुशासन और सपनों ने मिलकर सफलता की नई कहानी लिखी। बागेश्वर जिले के गरुड़ के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, गरुड़ में आज एक बेहद प्रेरणादायक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन गया। जैसे ही मेधावी विद्यार्थियों का स्वागत हुआ, वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। यह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि उन अनगिनत घंटों की मेहनत, त्याग और समर्पण का उत्सव था, जो इन विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा जोशी पांडेय ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन मूल्यों की जीत है, जिनमें अनुशासन, निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन शामिल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे केवल उसकी मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का विश्वास भी बराबर का भागीदार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे का सफर और भी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन यदि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहे, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा। उनके शब्दों ने वहां उपस्थित हर छात्र के मन में एक नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। यह संदेश साफ था कि सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने से नहीं, बल्कि जीवन में सही दिशा और सोच के साथ आगे बढ़ने से मिलती है। सम्मानित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला मार्गदर्शन, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण ही उनकी सफलता की असली नींव बना। उनकी बातों में सच्चाई और कृतज्ञता साफ दिखाई दे रही थी। इस पूरे समारोह में विद्यालय का हर सदस्य—चाहे वह शिक्षक हो, छात्र हो या अभिभावक—एक परिवार की तरह जुड़ा नजर आया। समन्वयक मुकुल कुटोलिया, मीडिया प्रभारी दीपक पांडेय और विषय अध्यापक आर.के. खोलिया, अमित, रोहित और दीपांशु की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा। यह आयोजन न केवल मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान का क्षण था, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी एक मजबूत संदेश था कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो हर सपना सच हो सकता है। #Education #SuccessStory #BoardExam #StudentAchievement #Inspiration #SchoolLife #Motivation
    1
    छात्रों की मेहनत रंग लाई… जब सपनों ने पाई पहचान, गर्व से चमका एक और मुकाम
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है, आज एक ऐसी खबर जो हर छात्र, हर अभिभावक और हर शिक्षक के दिल को गर्व से भर देगी… जहां मेहनत, अनुशासन और सपनों ने मिलकर सफलता की नई कहानी लिखी। बागेश्वर जिले के गरुड़ के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, गरुड़ में आज एक बेहद प्रेरणादायक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन गया। जैसे ही मेधावी विद्यार्थियों का स्वागत हुआ, वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। यह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि उन अनगिनत घंटों की मेहनत, त्याग और समर्पण का उत्सव था, जो इन विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा जोशी पांडेय ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन मूल्यों की जीत है, जिनमें अनुशासन, निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन शामिल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे केवल उसकी मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का विश्वास भी बराबर का भागीदार होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे का सफर और भी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन यदि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहे, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा। उनके शब्दों ने वहां उपस्थित हर छात्र के मन में एक नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। यह संदेश साफ था कि सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने से नहीं, बल्कि जीवन में सही दिशा और सोच के साथ आगे बढ़ने से मिलती है।
सम्मानित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला मार्गदर्शन, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण ही उनकी सफलता की असली नींव बना। उनकी बातों में सच्चाई और कृतज्ञता साफ दिखाई दे रही थी।
इस पूरे समारोह में विद्यालय का हर सदस्य—चाहे वह शिक्षक हो, छात्र हो या अभिभावक—एक परिवार की तरह जुड़ा नजर आया। समन्वयक मुकुल कुटोलिया, मीडिया प्रभारी दीपक पांडेय और विषय अध्यापक आर.के. खोलिया, अमित, रोहित और दीपांशु की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा। यह आयोजन न केवल मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान का क्षण था, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी एक मजबूत संदेश था कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो हर सपना सच हो सकता है।
#Education #SuccessStory #BoardExam #StudentAchievement #Inspiration #SchoolLife #Motivation
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेन्द्र मीना की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नगर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में पहुंचें नागरिकों ने आधार कार्ड संशोधन केन्द्र न होने की वजह से परेशानियां गिनाई इसके अलावा रामपुर रोड पर धार्मिक स्थल और आबादी के बीच संचालित की गई शराब की दुकान को स्थांतरित कराने की मांग और स्मार्ट मीटरों में आ रहे अत्यधिक बिल आदि समस्याओं के समाधान की मांग की।इस मौकें पर अमीर अहमद,फाजिल मियां,इसरार मियां,इमरान आदि मौजूद रहे।जबकि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां के नेतृत्व में तहसील पहुंचें भारी संख्या में नागरिक ने स्मार्ट मीटरों द्वारा हो रही डिजीटल लूट और बढ़ रहा आक्रोश का हवाला दिया। नगराध्यक्ष ने कहा उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कार्यप्रणाली पूरी तरह से संदेहास्पद हो चुकी है। उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त खपत के दोगुने से तिगुना बिल भेजे जा रहे हैं।जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है।उनकी मांग है कि विसंगति वाले सभी मीटरों को तुरंत बदला जाए।मीटर तेज चलने की शिकायतों पर 48 घंटे के भीतर तकनीकी जांच की जाए।जबतक तकनीक में सुधार न हो,तब तक इन मीटरों को हटवाकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस मौकें पर मोहम्मद याकूब खां,लतीफ,मुराद खां, साहिल खां,शबीना,मुरशद खां,शुऐब सलमानी आदि मौजूद रहे।
    1
    बिलासपुर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेन्द्र मीना की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नगर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में पहुंचें नागरिकों ने आधार कार्ड संशोधन केन्द्र न होने की वजह से परेशानियां गिनाई इसके अलावा रामपुर रोड पर धार्मिक स्थल और आबादी के बीच संचालित की गई शराब की दुकान को स्थांतरित कराने की मांग और स्मार्ट मीटरों में आ रहे अत्यधिक बिल आदि समस्याओं के समाधान की मांग की।इस मौकें पर अमीर अहमद,फाजिल मियां,इसरार मियां,इमरान आदि मौजूद रहे।जबकि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां के नेतृत्व में तहसील पहुंचें भारी संख्या में नागरिक ने स्मार्ट मीटरों द्वारा हो रही डिजीटल लूट और बढ़ रहा आक्रोश का हवाला दिया। नगराध्यक्ष ने कहा उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कार्यप्रणाली पूरी तरह से संदेहास्पद हो चुकी है। उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त खपत के दोगुने से तिगुना बिल भेजे जा रहे हैं।जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है।उनकी मांग है कि विसंगति वाले सभी मीटरों को तुरंत बदला जाए।मीटर तेज चलने की शिकायतों पर 48 घंटे के भीतर तकनीकी जांच की जाए।जबतक तकनीक में सुधार न हो,तब तक इन मीटरों को हटवाकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस मौकें पर मोहम्मद याकूब खां,लतीफ,मुराद खां, साहिल खां,शबीना,मुरशद खां,शुऐब सलमानी आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग शक्तिफार्म। उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
    1
    ब्रेकिंग 
शक्तिफार्म।
उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत 
बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Radhe Shayam
    1
    Post by Radhe Shayam
    user_Radhe Shayam
    Radhe Shayam
    Singer किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Khurshid saifi
    1
    Post by Khurshid saifi
    user_Khurshid saifi
    Khurshid saifi
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) नोएडा में हुए बड़े श्रमिक आंदोलन के बाद, अब उत्तराखंड के सिडकुल रुद्रपुर (Sidcul Rudrapur) में भी वेतन वृद्धि और लंबित मांगों को लेकर श्रमिकों के बीच भारी असंतोष और हंगामा देखा जा रहा है। 18 अप्रैल 2026 तक की ताज़ा स्थिति के अनुसार, वहां की स्थिति तनावपूर्ण है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड)
नोएडा में हुए बड़े श्रमिक आंदोलन के बाद, अब उत्तराखंड के सिडकुल रुद्रपुर (Sidcul Rudrapur) में भी वेतन वृद्धि और लंबित मांगों को लेकर श्रमिकों के बीच भारी असंतोष और हंगामा देखा जा रहा है। 18 अप्रैल 2026 तक की ताज़ा स्थिति के अनुसार, वहां की स्थिति तनावपूर्ण है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.