Shuru
Apke Nagar Ki App…
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी । हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस राम नवमी पर्व की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कृपासिंधु प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हम सभी का कल्याण हो और देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे; यही कामना है। #RamNavmi
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी । हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस राम नवमी पर्व की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कृपासिंधु प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हम सभी का कल्याण हो और देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे; यही कामना है। #RamNavmi
More news from Jhabua and nearby areas
- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी । हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस राम नवमी पर्व की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कृपासिंधु प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हम सभी का कल्याण हो और देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे; यही कामना है। #RamNavmi1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,,,(रुपगढ में दोपहर तीन बजे मकान मे लगी आग पशुओं का चारा व अनाज जलकर हुआ राख, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुपगढ में आज दोपहर तीन बजे हरचंद पुत्र पुना आदिवासी जाती सोलंकी के कच्चे कवैलु पोश मकान में अचानक आग लग गई जिसके चलते हरचंद का कच्चा कवेलु पोश मकान जल कर राख में तब्दील हो गया ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की पर हवा व दौपहर के समय आग ने उग्र रूप ले लिया और अनाज तथा मवैशियो का चारा जलकर राख में तब्दील हो गया रुपगढ सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ग्राम विकास अधिकारी पटवारी गिरदावर व पुलिस मोके पर पहुंचे ओर आग से हुएं नुकसान का मोका पर्चा बनाया उक्त जानकारी रुपगढ सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ने दी3
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेद्र कुमार सोनी कैमरा मेन शाहिद मकरानी रामगढ़ (गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,4
- MAA JOGANIA EPISODE -16.1
- विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव मनायाः मांडू में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचामृत अभिषेक के साथ 21 महाआरती वही चतुर्भुज श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार के मांडू स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज राम मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर भगवान राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज (चार भुजाओं वाले) रूप में विराजमान हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर में रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित किए गए। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म कल्याण हुआ, जिसके तुरंत बाद गर्भ गृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज सहित कई शहरों से आए संत-महात्मा, आचार्य और पंडितों ने भगवान राम का विशेष औषधीय और पंचामृत से अभिषेक किया। जन्म के बाद 21 महाआरतियां की गईं मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई जिलों से श्रद्धालु इस जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना कर मंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। पूरे नगर में भगवान राम के जयकारे गूंज उठे और धार्मिक माहौल देखने को मिला। आरती के बाद महाप्रसादी का भी वितरण किया गया। रामायण मंडल के कलाकारों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान राम का 5 मिनट तक सूर्य तिलक भी हुआ, जिससे मंदिर का वातावरण और भी दिव्य हो गया।रामचरितमानस मंडल की रामायण पारायण का समापन महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर नरसिंह दास महाराज के अनुसार, यह मंदिर भगवान श्री राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज रूप में विराजमान हैं। श्री रामचरितमानस मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामायण पारायण का समापन भी रामनवमी पर हुआ। यह महोत्सव मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में प्रतिवर्ष अत्यंत वैभवशाली तरीके से मनाया जाता है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इस अनूठी प्रतिमा को साधुओं को स्वप्न में भगवान के दर्शन होने के बाद निकाला गया था। भगवान चतुर्भुज श्री राम का शाम 4:00 बजे हुआ नगर भ्रमण वही शाम 4:00 बजे भगवान चतुर्भुज श्री राम का नगर भ्रमण शोभायात्रा भव्य रूप से निकली जिसमें भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी भगवान भोलेनाथ ओर वानर सेना की झांकियां साथ ही ढोल ताशे पर मांडू के युवाओं के द्वारा अखाड़े की प्रस्तुति दी जा रही थी वही कुछ भक्त भजनों पर नृत्य कर रहे थे4
- कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।1
- Post by Alpesh Bhuriya2
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631