Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में दो बैट्री आटो चालकों में हुई भिड़ंत, साथ ही एक स्कुटी में भी दी टक्कर गंगापुर सिटी में दो बैट्री आटो चालकों में हुई भिड़ंत, साथ ही एक स्कुटी में भी दी टक्कर
Rakhi g News
गंगापुर सिटी में दो बैट्री आटो चालकों में हुई भिड़ंत, साथ ही एक स्कुटी में भी दी टक्कर गंगापुर सिटी में दो बैट्री आटो चालकों में हुई भिड़ंत, साथ ही एक स्कुटी में भी दी टक्कर
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- सवाई माधोपुर में मंडी रोड स्थित बैंक आफ इंडिया में लगी भीषण आग1
- एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने किया थानों का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व रिकॉर्ड सुधार पर दिया जोर। वजीरपुर। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगापुर उदेई मोड़, सदर थाना, कोतवाली, वजीरपुर एवं पीलोदा थाने का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी मैत्रेयी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा रिकॉर्ड कीपिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सवाई माधोपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमों को समझकर उन्हें धरातल पर सही तरीके से लागू करें। साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही। एसपी मैत्रेयी ने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए जिले में अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आमजन को बेहतर सुरक्षा का वातावरण प्रदान किया जा सकता है।1
- कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा जी का गैरई (सपोटरा ) जाते समय गंगापुर सिटी करौली हाईवे पर युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मुलाकात कर पिछले दिनों बारिश आंधी से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का फसल बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा दिलाए जाने वं किसान हितों लेकर एवं जनहित के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की1
- गांव जटनंगला में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण शिविर सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी व शिविर प्रभारी विजय सिंह डागुर की, अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें सात सत्र मैं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नत्थू सिंह राजावत, मानसिंह चौधरी, छुटृन लाल मीणा, सुधा गोयल, कल्याण सिंह डागुर, चंद्र प्रकाश कोली, रामसिंह जाटव रहे।मुख्य वक्ता-पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, जिला प्रवक्ता विभांशु मोदी, रहे।सभी अध्यक्षता कर रहे, अतिथियों एवं मुख्य वक्ता कर रहे वक्ताऔं को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपटौं पर माल्यापर्ण कर, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, एससी जिला अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, भाजपा नेता मोहन सिनेमा, चांदनी कोली, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, डॉक्टर हेमलता गुप्ता, विद्या वैष्णव, आरती बैसला, योगेश कुमार उर्फ योगी, ओमी ढींढौरा, सत्येंद्र चौधरी, अमित पंजाबी, श्री फूल कोली, देवानंद गुप्ता, चरण सिंह सोलंकी, लाडम सिंह सोलंकी, सौन्टू गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल, रमन डागुर, नरेंद्र सिंह तोमर,डॉक्टर वीरेंद्र तेवतिया, आदि भाजपा पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि गन, गण मान्य नागरिक बंधु, एवं काफी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद। जय हिंद। जय भारत। जय नरेंद्र भाई मोदी। जय नितिन नवीन। जय भजन लाल शर्मा। जय मदन राठौड़। जय राखी राठौड, जय गोवर्धन सिंह जादौन, जय महिला मोर्चा, जय भाजपा, जय श्री राम। वंदे मातरम।1
- निर्वाचन क्षेत्र सपोटरा की ग्राम पंचायत गेरई की पावन धरा पर आयोजित माँ दुर्गा के भव्य मंदिर लोकार्पण एवं छप्पन भोग महाप्रसादी के दिव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अलौकिक अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं महुआ विधायक राजेंद्र मीणा व सपोटरा विधायक हंसराज मीणा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। गेरई सरपंच गोपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न इस भव्य आयोजन में शामिल होकर आत्मिक शांति, श्रद्धा और अपार आनंद की अनुभूति हुई। माँ दुर्गा के श्रीचरणों में उपस्थित होकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा हो। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। , जो समाज को जोड़ने और हमारी आस्था को और सुदृढ़ करने का कार्य करता है। माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि वे समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।4
- Post by मनोज तिवाड़ी4
- Post by Anil Kumar journalist1