logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CJP का बड़ा एलान: ‘कोर्ट की भी बात नहीं सुनेंगे’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े, 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। संगठन के सह-संयोजक सौरव दास ने स्पष्ट कहा है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों के फैसले के बावजूद संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने कहा – “कोर्ट की भी बात नहीं सुनेंगे।” CJP ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई से होगी और फिर इसे देश के विभिन्न शहरों में फैलाया जाएगा। पहले संगठन ने CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस्तीफा न मिलने पर ‘जंतर-मंतर 2.0’ जैसी बड़े स्तर की कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। CJP की तीन मुख्य मांगें ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही। संगठन का आरोप है कि CEC ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे हैं और “वोट चोरी” के आदेश किसने दिए, इसका जवाब मांगा गया है। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर तुरंत रोक। जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल की जाए और आगामी चुनावों को स्थगित किया जाए। स्वतंत्र जांच समिति बनाई जाए और SIR से जुड़े सभी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट या न्यायिक निगरानी में रखे जाएं। 2023 का चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून रद्द किया जाए और नागरिक समाज की भागीदारी से नया कानून बनाया जाए, जो जनविश्वास जगाए। विवाद की पृष्ठभूमि यह विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद उभरा, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार SIR प्रक्रिया, मतदाता जोड़ने-काटने और डेटा केंद्रीकरण जैसे फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। CJP का दावा है कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में देशभर में करीब 13 करोड़ नाम काटे गए हैं (महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दो-दो करोड़ से ज्यादा, कर्नाटक में करीब एक करोड़ आदि)। संगठन इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने CEC को “सबसे बड़ा राष्ट्रविरोधी” और “लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा” बताया था। सौरव दास समेत अन्य नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग अब “सरकार तय करेगी कि कौन वोट डालेगा” वाला सिस्टम बन गया है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ का नोट यह मुद्दा चुनावी प्रक्रिया, मतदाता अधिकार और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से जुड़ा है। अदालतों में याचिकाएं लंबित हैं और SIR प्रक्रिया पर पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने वैधता पर फैसला दिया है। CJP का रुख साफ है कि कानूनी रास्ता चलते हुए भी सड़क आंदोलन जारी रहेगा। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

1 hr ago
user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

CJP का बड़ा एलान: ‘कोर्ट की भी बात नहीं सुनेंगे’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े, 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। संगठन के सह-संयोजक सौरव दास ने स्पष्ट कहा है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों के फैसले के बावजूद संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने कहा – “कोर्ट की भी बात नहीं सुनेंगे।” CJP ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई से होगी और फिर इसे देश के विभिन्न शहरों में फैलाया जाएगा। पहले संगठन ने CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस्तीफा न मिलने पर ‘जंतर-मंतर 2.0’ जैसी बड़े स्तर की कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। CJP की तीन मुख्य मांगें ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही। संगठन का आरोप है कि CEC ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे हैं और “वोट चोरी” के आदेश किसने दिए, इसका जवाब मांगा गया है। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर तुरंत रोक। जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल की जाए और आगामी चुनावों को स्थगित किया जाए। स्वतंत्र जांच समिति बनाई जाए और SIR से जुड़े सभी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट या न्यायिक निगरानी में रखे जाएं। 2023 का चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून रद्द किया जाए और नागरिक समाज की भागीदारी से नया कानून बनाया जाए, जो जनविश्वास जगाए। विवाद की पृष्ठभूमि यह विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद उभरा, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार SIR प्रक्रिया, मतदाता जोड़ने-काटने और डेटा केंद्रीकरण जैसे फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। CJP का दावा है कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में देशभर में करीब 13 करोड़ नाम काटे गए हैं (महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दो-दो करोड़ से ज्यादा, कर्नाटक में करीब एक करोड़ आदि)। संगठन इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने CEC को “सबसे बड़ा राष्ट्रविरोधी” और “लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा” बताया था। सौरव दास समेत अन्य नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग अब “सरकार तय करेगी कि कौन वोट डालेगा” वाला सिस्टम बन गया है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ का नोट यह मुद्दा चुनावी प्रक्रिया, मतदाता अधिकार और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से जुड़ा है। अदालतों में याचिकाएं लंबित हैं और SIR प्रक्रिया पर पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने वैधता पर फैसला दिया है। CJP का रुख साफ है कि कानूनी रास्ता चलते हुए भी सड़क आंदोलन जारी रहेगा। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोतवाली थाना अंतर्गत जद्दू होटल के पास जीके इलेक्ट्रिक के पीछे निकला अजगर कोतवाली थाना अंतर्गत जद्दू होटल के पास जीके इलेक्ट्रिक के पीछे निकला अजगर
    1
    कोतवाली थाना अंतर्गत जद्दू होटल के पास जीके इलेक्ट्रिक के पीछे निकला अजगर
कोतवाली थाना अंतर्गत जद्दू होटल के पास जीके इलेक्ट्रिक के पीछे निकला अजगर
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • भानुप्रताप ने पूछा- राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई, ओज ने जानना चाहा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई लामकन्हार में मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे बेबाक सवाल कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम लामकन्हार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक को लेकर सीधे और बेबाक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से बच्चों के सवालों के जवाब दिए और अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की जानकारी साझा की। पंच से शुरू हुआ राजनीतिक सफर कक्षा 12वीं के छात्र भानुप्रताप मरकाम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनका बचपन संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच बीता। कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिस्थितियों ने उन्हें समाज और लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित छोटे से गांव बगिया से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वे पहली बार पंच के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रामीणों के आग्रह पर दूसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ा और निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। वर्ष 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और लगातार चार बार सांसद रहे। उन्होंने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने पर जीत का अंतर करीब 5,800 मतों का था, जबकि अंतिम लोकसभा चुनाव में यह अंतर लाखों मतों तक पहुंच गया। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला। ओज ने पूछा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई? कक्षा 9वीं के छात्र ओज कुमार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पुनर्वास नीति, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा रणनीति के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया। बच्चों की जिज्ञासा की सराहना मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल उनकी जागरूकता और भविष्य के प्रति गंभीर सोच को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    2
    भानुप्रताप ने पूछा- राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई, ओज ने जानना चाहा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई
लामकन्हार में मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे बेबाक सवाल
कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम लामकन्हार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक को लेकर सीधे और बेबाक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से बच्चों के सवालों के जवाब दिए और अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की जानकारी साझा की।
पंच से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
कक्षा 12वीं के छात्र भानुप्रताप मरकाम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनका बचपन संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच बीता। कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिस्थितियों ने उन्हें समाज और लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित छोटे से गांव बगिया से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वे पहली बार पंच के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रामीणों के आग्रह पर दूसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ा और निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। वर्ष 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और लगातार चार बार सांसद रहे।
उन्होंने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने पर जीत का अंतर करीब 5,800 मतों का था, जबकि अंतिम लोकसभा चुनाव में यह अंतर लाखों मतों तक पहुंच गया। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
ओज ने पूछा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई?
कक्षा 9वीं के छात्र ओज कुमार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पुनर्वास नीति, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा रणनीति के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया।
बच्चों की जिज्ञासा की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल उनकी जागरूकता और भविष्य के प्रति गंभीर सोच को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी व शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत बचाव कार्यों के निर्देश आज सोमवार की दोपहर 12:30 मिले जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से बिल्हा क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास स्थित गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और बिल्हा से बलौदा बाजार को जोड़ने वाली अमलडीहा पुल में भी बाढ़ के हालात है जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है साथ है नदी के नजदीक स्थित ग्राम चुराघाट और उड़ानताल को बिल्हा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिसकी वजह से गांव के लोग गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे ग्राम चुराघाट के किशोर रात्रे जी ने बताया की ग्राम पंचायत उड़नताल में 5,6 परिवार के घरों में पानी पहुंच गया है जिसकी वजह से शिवकुमार यादव,दुकालु गायकवाड़, जैसे अनेक ग्रामीणों के घर के राशन सामान सब पानी में खराब हो गए है विभिन्न ग्राम पंचायत के मुख्य सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है गांव के लोग गांव में ही फंसे हुए हैं गांव से बाहर निकालने के लिए कुछ ग्रामीण जहां नाव उपलब्ध है वे नाविक का सहारा लेकर गांव से बाहर सामान खरीदी बिक्री करने पहुंच रहे हैं एवं कुछ गांव की स्थिति बहुत ही दायिनी है जो गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे घटना की जानकारी मिलते हैं आज सोमवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों से चर्चा की है और ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पथरिया एसडीएम एवं तहसीलदार तथा बिल्हा एसडीएम एवं तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। विधायक श्री कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा ग्रामीण जनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहे और किसी भी संभावित स्थिति में ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कई ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उनके गांव में प्रशासनिक अम्ल का कोई भी राहत बचाव कार्य नहीं पहुंच पाया है उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नदी किनारे बसे गावों मे पहुंच कर ग्रामीणों की मदद करें गांव के दुकानों में राशन की मांग तेज होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव के दुकानों में सामान को ऊंचे दाम पर बेचे जाने की भी ग्रामीणों ने सूचना दी है
    1
    शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी व
शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत बचाव कार्यों के निर्देश 
आज सोमवार की दोपहर 12:30 मिले जानकारी के अनुसार
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से बिल्हा क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास स्थित गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और बिल्हा से बलौदा बाजार को जोड़ने वाली अमलडीहा पुल में भी बाढ़ के हालात है जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है साथ है नदी के नजदीक स्थित ग्राम चुराघाट और उड़ानताल को बिल्हा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिसकी वजह से गांव के लोग गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे 
ग्राम चुराघाट के किशोर रात्रे जी ने बताया की 
ग्राम पंचायत उड़नताल में 5,6 परिवार के घरों में पानी पहुंच गया है जिसकी वजह से शिवकुमार यादव,दुकालु गायकवाड़, जैसे अनेक ग्रामीणों के घर के राशन सामान सब पानी में खराब हो गए है 
विभिन्न ग्राम पंचायत के मुख्य सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है गांव के लोग गांव में ही फंसे हुए हैं गांव से बाहर निकालने के लिए कुछ ग्रामीण जहां नाव उपलब्ध है वे नाविक का सहारा लेकर गांव से बाहर सामान खरीदी बिक्री करने पहुंच रहे हैं एवं कुछ गांव की स्थिति बहुत ही दायिनी है जो गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे घटना की जानकारी मिलते हैं आज सोमवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों से  चर्चा की है और 
ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है 
बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पथरिया एसडीएम एवं तहसीलदार तथा बिल्हा एसडीएम एवं तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विधायक श्री कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा ग्रामीण जनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।
श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहे और किसी भी संभावित स्थिति में ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
कई ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उनके गांव में प्रशासनिक अम्ल का कोई भी राहत बचाव कार्य नहीं पहुंच पाया है उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नदी किनारे बसे गावों मे पहुंच कर ग्रामीणों की मदद करें 
गांव के दुकानों में राशन की मांग तेज होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव के दुकानों में सामान को ऊंचे दाम पर बेचे जाने की भी ग्रामीणों ने सूचना दी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज ने जगदलपुर में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाई संत रामपाल जी महाराज ने जगदलपुर में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाई
    1
    संत रामपाल जी महाराज ने जगदलपुर में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाई 
संत रामपाल जी महाराज ने जगदलपुर में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाई
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • विविधीकृत खेती ने बदली ग्राम भांडी निवासी सुरेंद्र जैतवार की खेती की तस्वीर बालाघाट। खेती में नवाचार और अलग-अलग कृषि गतिविधियों को एक साथ अपनाकर किसान अपनी आमदनी के नए रास्ते खोल सकते हैं। इसका उदाहरण वारासिवनी तहसील के ग्राम भांडी निवासी कृषक श्री सुरेंद्र जैतवार हैं, जिन्होंने कृषि विभाग की RAD (रेनफेड एरिया डेवलपमेंट) योजना का लाभ लेकर अपने खेत को विविधीकृत कृषि गतिविधियों के मॉडल के रूप में विकसित किया है। सुरेंद्र जैतवार ने खेती को केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित न रखते हुए अपने खेत में मछलीपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन, वर्मी टांका, फलोद्यान और विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया है। इससे उनके खेत में कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्यपालन को जोड़कर एक समन्वित कृषि प्रणाली विकसित हुई है। खेत में फलदार एवं उपयोगी पौधों की भरमार सुरेंद्र जैतवार ने अपने खेत में सागौन, नीलगिरी (लिप्टन), काजू, हाथीफल, आम, केला, सेलवट और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। उनके खेत में इनकी संख्या 100 से अधिक है। फलदार पौधों के साथ विभिन्न उपयोगी प्रजातियों को शामिल करने से खेत की उपयोगिता और भविष्य की आय की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने नींबू की विभिन्न किस्मों का भी रोपण किया है। खेत में अलग-अलग प्रजातियों को अपनाकर उन्होंने यह दिखाया है कि सीमित क्षेत्र में भी योजनाबद्ध तरीके से विविध कृषि गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। तालाब में मछलीपालन, मुर्गीपालन से भी जुड़ी आय सुरेंद्र जैतवार के खेत में मछलीपालन भी किया जा रहा है। उनके तालाब में रूपचंदा, जलगा, पित्ती सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें पारंपरिक कृषि के साथ मत्स्यपालन से भी आय का अवसर मिल रहा है। इसी तरह उन्होंने कड़कनाथ, बॉयलर और देसी किस्म के मुर्गे-मुर्गियों का पालन भी शुरू किया है। मुर्गीपालन और मछलीपालन जैसी गतिविधियों को कृषि के साथ जोड़कर उन्होंने खेत को बहुआयामी स्वरूप दिया है। हल्दी से लेकर सिंघाड़ा और जिमीकंद तक प्रयोग सुरेंद्र जैतवार खेती में नए प्रयोग करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके खेत में हल्दी की खेती की जा रही है। इस वर्ष उन्होंने खेती में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सिंघाड़े और सूरन (जिमीकंद) की खेती की ओर भी रुझान दिखाया है। इस प्रकार एक ही किसान के खेत में अनाज एवं अन्य फसलों के साथ फलदार पौधे, औषधीय एवं उपयोगी फसलें, मछलीपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन और जैविक खाद निर्माण जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। योजना के सहयोग से मिला खेती को नया स्वरूप कृषि विभाग की RAD योजना के माध्यम से मिले सहयोग का लाभ उठाकर सुरेंद्र जैतवार ने अपने खेत में विविधीकृत कृषि प्रणाली को विकसित किया है। उनका मानना है कि किसान यदि खेती के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, फलोद्यान और अन्य गतिविधियों को जोड़ें, तो खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। सुरेंद्र जैतवार ग्राम भांडी के उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने योजनाओं का लाभ लेकर उसे अपने खेत में व्यवहारिक रूप से अपनाया और कृषि गतिविधियों में विविधता लाने का प्रयास किया है। वे कृषि विभाग की योजनाओं से मिले सहयोग के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनकी खेती यह संदेश देती है कि कृषि में विविधता, नवाचार और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किसान को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
    3
    विविधीकृत खेती ने बदली ग्राम भांडी निवासी सुरेंद्र जैतवार की खेती की तस्वीर

बालाघाट। खेती में नवाचार और अलग-अलग कृषि गतिविधियों को एक साथ अपनाकर किसान अपनी आमदनी के नए रास्ते खोल सकते हैं। इसका उदाहरण वारासिवनी तहसील के ग्राम भांडी निवासी कृषक श्री सुरेंद्र जैतवार हैं, जिन्होंने कृषि विभाग की RAD (रेनफेड एरिया डेवलपमेंट) योजना का लाभ लेकर अपने खेत को विविधीकृत कृषि गतिविधियों के मॉडल के रूप में विकसित किया है।
सुरेंद्र जैतवार ने खेती को केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित न रखते हुए अपने खेत में मछलीपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन, वर्मी टांका, फलोद्यान और विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया है। इससे उनके खेत में कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्यपालन को जोड़कर एक समन्वित कृषि प्रणाली विकसित हुई है।
खेत में फलदार एवं उपयोगी पौधों की भरमार
सुरेंद्र जैतवार ने अपने खेत में सागौन, नीलगिरी (लिप्टन), काजू, हाथीफल, आम, केला, सेलवट और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। उनके खेत में इनकी संख्या 100 से अधिक है। फलदार पौधों के साथ विभिन्न उपयोगी प्रजातियों को शामिल करने से खेत की उपयोगिता और भविष्य की आय की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
इसके अलावा उन्होंने नींबू की विभिन्न किस्मों का भी रोपण किया है। खेत में अलग-अलग प्रजातियों को अपनाकर उन्होंने यह दिखाया है कि सीमित क्षेत्र में भी योजनाबद्ध तरीके से विविध कृषि गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं।
तालाब में मछलीपालन, मुर्गीपालन से भी जुड़ी आय
सुरेंद्र जैतवार के खेत में मछलीपालन भी किया जा रहा है। उनके तालाब में रूपचंदा, जलगा, पित्ती सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें पारंपरिक कृषि के साथ मत्स्यपालन से भी आय का अवसर मिल रहा है।
इसी तरह उन्होंने कड़कनाथ, बॉयलर और देसी किस्म के मुर्गे-मुर्गियों का पालन भी शुरू किया है। मुर्गीपालन और मछलीपालन जैसी गतिविधियों को कृषि के साथ जोड़कर उन्होंने खेत को बहुआयामी स्वरूप दिया है।
हल्दी से लेकर सिंघाड़ा और जिमीकंद तक प्रयोग
सुरेंद्र जैतवार खेती में नए प्रयोग करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके खेत में हल्दी की खेती की जा रही है। इस वर्ष उन्होंने खेती में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सिंघाड़े और सूरन (जिमीकंद) की खेती की ओर भी रुझान दिखाया है।
इस प्रकार एक ही किसान के खेत में अनाज एवं अन्य फसलों के साथ फलदार पौधे, औषधीय एवं उपयोगी फसलें, मछलीपालन, मुर्गीपालन, पशुपालन और जैविक खाद निर्माण जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
योजना के सहयोग से मिला खेती को नया स्वरूप
कृषि विभाग की RAD योजना के माध्यम से मिले सहयोग का लाभ उठाकर सुरेंद्र जैतवार ने अपने खेत में विविधीकृत कृषि प्रणाली को विकसित किया है। उनका मानना है कि किसान यदि खेती के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, फलोद्यान और अन्य गतिविधियों को जोड़ें, तो खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
सुरेंद्र जैतवार ग्राम भांडी के उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने योजनाओं का लाभ लेकर उसे अपने खेत में व्यवहारिक रूप से अपनाया और कृषि गतिविधियों में विविधता लाने का प्रयास किया है। वे कृषि विभाग की योजनाओं से मिले सहयोग के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनकी खेती यह संदेश देती है कि कृषि में विविधता, नवाचार और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किसान को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टाइटल: ‘टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा’ – सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसा, हर हफ्ते नियुक्ति पत्र बांटने का ऐलान स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/लखनऊ / 28 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पुराने ‘टोटी चोर’ आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में बीमारी के दो प्रमुख कारण हैं – गंदगी और साफ पानी की कमी। स्वच्छता अभियान से गंदगी खत्म हुई है और हर घर नल योजना से पानी पहुंच रहा है। अगर कोई टोटी चोरी करके ले जाए तो प्लंबर उसे ठीक कर सकता है, वरना “टोटी चोर टोटी चोरी करते रहेंगे और पानी गिरता रहेगा। ऐसे में क्षति गांव की होगी।” यह बयान 2017 में सपा सरकार के बाद सीएम आवास खाली करने को लेकर लगे पुराने आरोपों की याद दिलाता है, जब अखिलेश यादव पर टोटी और अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया गया था। अखिलेश यादव इन आरोपों का कई बार खंडन कर चुके हैं। नौकरियों पर सपा को जवाब सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस आरोप का भी जवाब दिया कि नियुक्ति पत्र नहीं बांटे जा रहे। उन्होंने कहा, “सपा के अध्यक्ष कह रहे थे कि नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हो रहे। मैंने कहा कि चिंता मत करो, हर सप्ताह एक नियुक्ति पत्र कार्यक्रम जरूर करेंगे। सितंबर में ये मेरा चौथा कार्यक्रम है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से फिर शुरू करेंगे। वे गिनते रहें, हम बांटते रहेंगे।” उन्होंने छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य दोहराया। पिछले 10 दिनों में ही विभिन्न विभागों में 6,672 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। पिछली सरकारों और सपा पर हमला योगी ने कहा कि 2017 से पहले हर जिले में माफिया सक्रिय था और अराजकता का माहौल था। आज यूपी कर्फ्यू, दंगा और माफिया से मुक्त है। उन्होंने उन लोगों को ‘गिरगिट’ बताया जिन्होंने युवाओं के हक पर डकैती डाली, पिछड़ों-दलितों को योजनाओं से वंचित किया और विकास का मतलब सिर्फ सैफई समझा। “ये नए रूप में, नए स्लोगन के साथ रंग बदलते दिख रहे हैं। इनसे सावधान रहना है क्योंकि ये भ्रम फैलाकर राज्य को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश करेंगे।” कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। राजभर ने सपा शासन में नौकरियों के लिए रेट तय होने के आरोप लगाए, जबकि शाही ने बिना घूस और सिफारिश के नौकरियां मिलने का दावा किया। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टिप्पणी यह बयान यूपी की राजनीति में पुराने मुद्दे को फिर से जिंदा करता है। हर घर नल योजना और स्वच्छता अभियान के आंकड़ों के साथ-साथ विपक्ष के पुराने आरोपों का जवाब योगी ने दिया। तथ्य यह है कि टोटी चोरी का विवाद 2017 का है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखते रहे हैं। हम पूर्ण तथ्यों के साथ रिपोर्टिंग करते हैं – न पक्ष लेते हैं, न पूर्वाग्रह। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ, आपके साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    टाइटल:
‘टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा’ – सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसा, हर हफ्ते नियुक्ति पत्र बांटने का ऐलान
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/लखनऊ / 28 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पुराने ‘टोटी चोर’ आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में बीमारी के दो प्रमुख कारण हैं – गंदगी और साफ पानी की कमी। स्वच्छता अभियान से गंदगी खत्म हुई है और हर घर नल योजना से पानी पहुंच रहा है। अगर कोई टोटी चोरी करके ले जाए तो प्लंबर उसे ठीक कर सकता है, वरना “टोटी चोर टोटी चोरी करते रहेंगे और पानी गिरता रहेगा। ऐसे में क्षति गांव की होगी।”
यह बयान 2017 में सपा सरकार के बाद सीएम आवास खाली करने को लेकर लगे पुराने आरोपों की याद दिलाता है, जब अखिलेश यादव पर टोटी और अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया गया था। अखिलेश यादव इन आरोपों का कई बार खंडन कर चुके हैं।
नौकरियों पर सपा को जवाब
सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस आरोप का भी जवाब दिया कि नियुक्ति पत्र नहीं बांटे जा रहे। उन्होंने कहा, “सपा के अध्यक्ष कह रहे थे कि नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हो रहे। मैंने कहा कि चिंता मत करो, हर सप्ताह एक नियुक्ति पत्र कार्यक्रम जरूर करेंगे। सितंबर में ये मेरा चौथा कार्यक्रम है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से फिर शुरू करेंगे। वे गिनते रहें, हम बांटते रहेंगे।” उन्होंने छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य दोहराया।
पिछले 10 दिनों में ही विभिन्न विभागों में 6,672 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।
पिछली सरकारों और सपा पर हमला
योगी ने कहा कि 2017 से पहले हर जिले में माफिया सक्रिय था और अराजकता का माहौल था। आज यूपी कर्फ्यू, दंगा और माफिया से मुक्त है। उन्होंने उन लोगों को ‘गिरगिट’ बताया जिन्होंने युवाओं के हक पर डकैती डाली, पिछड़ों-दलितों को योजनाओं से वंचित किया और विकास का मतलब सिर्फ सैफई समझा। “ये नए रूप में, नए स्लोगन के साथ रंग बदलते दिख रहे हैं। इनसे सावधान रहना है क्योंकि ये भ्रम फैलाकर राज्य को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश करेंगे।”
कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। राजभर ने सपा शासन में नौकरियों के लिए रेट तय होने के आरोप लगाए, जबकि शाही ने बिना घूस और सिफारिश के नौकरियां मिलने का दावा किया।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टिप्पणी
यह बयान यूपी की राजनीति में पुराने मुद्दे को फिर से जिंदा करता है। हर घर नल योजना और स्वच्छता अभियान के आंकड़ों के साथ-साथ विपक्ष के पुराने आरोपों का जवाब योगी ने दिया। तथ्य यह है कि टोटी चोरी का विवाद 2017 का है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखते रहे हैं। हम पूर्ण तथ्यों के साथ रिपोर्टिंग करते हैं – न पक्ष लेते हैं, न पूर्वाग्रह।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ, आपके साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • ऊपर निचे रोड के दीवार में घुसा लंबा सांप! पकड़ने पहुंचे युवक का VIDEO वायरल 28 सितंबर शाम लगभग 7 बजे ऊपर-नीचे रोड की दीवार में एक लंबा सांप घुस गया। सांप को बाहर निकालने और पकड़ने पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सावधानी से बोरे की मदद से सांप को पकड़ कार ले जाता दिखाई डे रहा हैं. जिसका विडिओ अब सोशल मिडिया में काफ़ी तेजी से वायरल हों रहा हैं सांप को खुद पकड़ने की कोशिश कभी भी न करें। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क करें।
    1
    ऊपर निचे रोड के दीवार में घुसा लंबा सांप! पकड़ने पहुंचे युवक का VIDEO  वायरल 
28 सितंबर शाम लगभग 7 बजे 
ऊपर-नीचे रोड की दीवार में एक लंबा सांप घुस गया। सांप को बाहर निकालने और पकड़ने पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में  युवक सावधानी से बोरे की मदद से सांप को पकड़ कार ले जाता दिखाई डे रहा हैं. जिसका विडिओ अब सोशल मिडिया में काफ़ी तेजी से वायरल हों रहा हैं 
सांप को खुद पकड़ने की कोशिश कभी भी न करें। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क करें।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला 250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही। ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी। विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील “यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया। राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    3
    चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला
250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी
कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही।
ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी।
विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
“यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती, लॉज में मौत से मचा हड़कंप लॉज के कमरे में युवती की मौत, तकरार के बाद क्या हुआ? धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी कमरे में फंदे पर मिली युवती, मौत की गुत्थी उलझी धमतरी से एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है...कोतवाली थाना क्षेत्र के सीजी 05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक लड़की की मशकूक हालात में मौत हो गई है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है..बताया जा रहा पिंकी मानिकपुरी नाम की ये युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए धमतरी आई थी..इस बीच लॉज के कमरे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के दरमियान शदीद तकरार हुई... और उसके कुछ ही देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई..इस पुरअसरार मौत के बाद कत्ल का शुबहा भी जताया जा रहा है जिससे मामला और भी संगीन हो गया है..वहीं पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है..इब्तिदाई तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का राज़ खुल पाएगा..फिलहाल पुलिस मजीद तफ्तीश और कार्रवाई में जुटी हुई है... #Dhamtari #ChhattisgarhNews #DhamtariNews #BreakingNews #CrimeNews Kawardha SuspiciousDeath PoliceInvestigation CGNews LatestNews NewsUpdate ViralNews Chhattisgarh DhamtariCrime
    1
    बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती, लॉज में मौत से मचा हड़कंप

लॉज के कमरे में युवती की मौत, तकरार के बाद क्या हुआ?

धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

कमरे में फंदे पर मिली युवती, मौत की गुत्थी उलझी
धमतरी से एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है...कोतवाली थाना क्षेत्र के सीजी 05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक लड़की की मशकूक हालात में मौत हो गई है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है..बताया जा रहा पिंकी मानिकपुरी नाम की ये युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए धमतरी आई थी..इस बीच लॉज के कमरे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के दरमियान शदीद तकरार हुई... और उसके कुछ ही देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई..इस पुरअसरार मौत के बाद कत्ल का शुबहा भी जताया जा रहा है जिससे मामला और भी संगीन हो गया है..वहीं पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है..इब्तिदाई तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का राज़ खुल पाएगा..फिलहाल पुलिस मजीद तफ्तीश और कार्रवाई में जुटी हुई है...
#Dhamtari #ChhattisgarhNews #DhamtariNews #BreakingNews #CrimeNews Kawardha SuspiciousDeath PoliceInvestigation CGNews LatestNews NewsUpdate ViralNews Chhattisgarh DhamtariCrime
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.