logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कटनी नगर निगम में भ्रष्टाचार व लापरवाही का खुलासा* *समर्थ युवा शक्ति ने महापौर को सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन* “5 दिन में जांच न हुई तो आंदोलन” – सागर तोमर* हरिशंकर पाराशर कटनी, 22अप्रैल 2026 समर्थ युवा शक्ति, कटनी जिला ने आज महापौर श्री महोदय जी को एक विस्तृत शिकायत-ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में नगर निगम कटनी की 12 गंभीर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और जन-समस्याओं का जिक्र करते हुए तत्काल जांच की मांग की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सागर तोमर ने साफ चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के अंदर इन बिंदुओं पर जांच नहीं कराई गई तो समर्थ युवा शक्ति पूरे जिले में आंदोलन शुरू कर देगी। ज्ञापन में प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं: महापौर द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों की पूर्ति कब और कैसे हुई? नदी-नालों में विकास कार्यों के बावजूद आज भी बदहाली बरकरार है। जिम्मेदार कौन? कटनी नगर जलकर के नाम पर लूट और गंदा, दुर्गंधयुक्त पानी पिलाए जाने की शिकायत। शहर की मुख्य सड़क पर पेड़ उखाड़कर बनाई गई सड़क से पूरा शहर परेशान। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अलग-अलग मोहल्लों में भारी रकम के टेंडर दिए गए, फिर भी सफाई नहीं हो रही। फुटपाथ दुकानदारों (फेरीवालों) के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं। मासिक किराया लेकर उन्हें अस्थायी जगह दी जाए। अतिक्रमण विभाग केवल गरीब रोड व फुटपाथ विक्रेताओं पर कार्रवाई करता है, अवैध निर्माण पर पूरी तरह चुप्पी। सरकारी स्कूलों की बदहाली। छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, जबकि बड़े अधिकारियों पर शिकायतें दबा दी जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों में अवैध नियुक्तियों की जांच। शहर के प्रमुख चौराहे पर गाय-बैल बांधे रहते हैं, जिससे रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायत पर निगम उन्हें कांजी हाउस ले जाता है, लेकिन वहां उनकी कोई देखरेख नहीं होती और गायें सड़क पर मर जाती हैं। लंबे समय से रिटायर हो चुके कर्मचारियों की फाइलें अभी भी अधिकारियों के पास पड़ी हैं। ज्ञापन में अंत में लिखा गया है: “महापौर जी, समर्थ युवा शक्ति आपसे निवेदन करता है कि हमारे सभी बिंदुओं पर विचार कर तत्काल जांच कराई जाए। अन्यथा हम पांच दिन बाद आंदोलन करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।”

2 hrs ago
user_Harishankar Parashar
Harishankar Parashar
कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

*कटनी नगर निगम में भ्रष्टाचार व लापरवाही का खुलासा* *समर्थ युवा शक्ति ने महापौर को सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन* “5 दिन में जांच न हुई तो आंदोलन” – सागर तोमर* हरिशंकर पाराशर कटनी, 22अप्रैल 2026 समर्थ युवा शक्ति, कटनी जिला ने आज महापौर श्री महोदय जी को एक विस्तृत शिकायत-ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में नगर निगम कटनी की 12 गंभीर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और जन-समस्याओं का जिक्र करते हुए तत्काल जांच की मांग की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सागर तोमर ने साफ चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के अंदर इन बिंदुओं पर जांच नहीं कराई गई तो समर्थ युवा शक्ति पूरे जिले में आंदोलन शुरू कर देगी। ज्ञापन में प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं: महापौर द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों की पूर्ति कब और कैसे हुई? नदी-नालों में विकास कार्यों के बावजूद आज भी बदहाली बरकरार है। जिम्मेदार कौन? कटनी नगर जलकर के नाम पर लूट और गंदा, दुर्गंधयुक्त पानी पिलाए जाने की शिकायत। शहर की मुख्य सड़क पर पेड़ उखाड़कर बनाई गई सड़क से पूरा शहर परेशान। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अलग-अलग मोहल्लों में भारी रकम के टेंडर दिए गए, फिर भी सफाई नहीं हो रही। फुटपाथ दुकानदारों (फेरीवालों) के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं। मासिक किराया लेकर उन्हें अस्थायी जगह दी जाए। अतिक्रमण विभाग केवल गरीब रोड व फुटपाथ विक्रेताओं पर कार्रवाई करता है, अवैध निर्माण पर पूरी तरह चुप्पी। सरकारी स्कूलों की बदहाली। छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, जबकि बड़े अधिकारियों पर शिकायतें दबा दी जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों में अवैध नियुक्तियों की जांच। शहर के प्रमुख चौराहे पर गाय-बैल बांधे रहते हैं, जिससे रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायत पर निगम उन्हें कांजी हाउस ले जाता है, लेकिन वहां उनकी कोई देखरेख नहीं होती और गायें सड़क पर मर जाती हैं। लंबे समय से रिटायर हो चुके कर्मचारियों की फाइलें अभी भी अधिकारियों के पास पड़ी हैं। ज्ञापन में अंत में लिखा गया है: “महापौर जी, समर्थ युवा शक्ति आपसे निवेदन करता है कि हमारे सभी बिंदुओं पर विचार कर तत्काल जांच कराई जाए। अन्यथा हम पांच दिन बाद आंदोलन करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।”

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *60 एकड़ फसल जली, लेकिन उम्मीद अभी ज़िंदा है* *मोहनटोला के किसानों के लिए राहत की आस जगी* विजयराघवगढ़ के मोहनटोला गांव में 15 अप्रैल को लगी भीषण नरवाई की आग ने लगभग 35 किसानों की करीब 60 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल को चंद घंटों में राख कर दिया। किसानों की छह महीने की मेहनत सपने और आजीविका इस आग में स्वाहा हो गई। खेतों के साथ-साथ सिंचाई उपकरण कृषि सामग्री और आम के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए जिससे किसानों की हालत बेहद दयनीय हो गई है।लेकिन इस दर्दनाक घटना के बीच अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। प्रशासन हरकत में सर्वे और राहत प्रक्रिया शुरू घटना के बाद स्थानीय पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है और अब राजस्व विभाग द्वारा विस्तृत सर्वे कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रभावित किसानों को शासन की आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रदेश स्तर पर भी इस घटना की जानकारी पहुँचने के बाद जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों को राहत राशि बीमा क्लेम और कृषि पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने पर भी विचार किया जा रहा है।हालांकि शुरुआती दिनों में किसानों को उपेक्षा का एहसास हुआ लेकिन अब प्रशासनिक टीम गांव पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। किसानों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।भले ही आग ने उनकी मेहनत को जला दिया लेकिन मोहनटोला के किसान हिम्मत नहीं हारे हैं। एक बार फिर खेतों में हरियाली लाने का संकल्प उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।यह घटना जितनी दर्दनाक है उतनी ही यह भरोसा भी जगाती है कि शासन-प्रशासन और समाज मिलकर किसानों के इस संकट को कम करने में पीछे नहीं हटेंगे। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राहत कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी रूप से किसानों तक पहुँचती है।खेत जले हैं हौसले नहीं… मोहनटोला फिर से खड़ा होगा।
    2
    *60 एकड़ फसल जली, लेकिन उम्मीद अभी ज़िंदा है*
*मोहनटोला के किसानों के लिए राहत की आस जगी*
विजयराघवगढ़ के मोहनटोला गांव में 15 अप्रैल को लगी भीषण नरवाई की आग ने लगभग 35 किसानों की करीब 60 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल को चंद घंटों में राख कर दिया। किसानों की छह महीने की मेहनत सपने और आजीविका इस आग में स्वाहा हो गई। खेतों के साथ-साथ सिंचाई उपकरण कृषि सामग्री और आम के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए जिससे किसानों की हालत बेहद दयनीय हो गई है।लेकिन इस दर्दनाक घटना के बीच अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। प्रशासन हरकत में सर्वे और राहत प्रक्रिया शुरू घटना के बाद स्थानीय पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है और अब राजस्व विभाग द्वारा विस्तृत सर्वे कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रभावित किसानों को शासन की आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रदेश स्तर पर भी इस घटना की जानकारी पहुँचने के बाद जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों को राहत राशि बीमा क्लेम और कृषि पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने पर भी विचार किया जा रहा है।हालांकि शुरुआती दिनों में किसानों को उपेक्षा का एहसास हुआ लेकिन अब प्रशासनिक टीम गांव पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। किसानों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।भले ही आग ने उनकी मेहनत को जला दिया लेकिन मोहनटोला के किसान हिम्मत नहीं हारे हैं। एक बार फिर खेतों में हरियाली लाने का संकल्प उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।यह घटना जितनी दर्दनाक है उतनी ही यह भरोसा भी जगाती है कि शासन-प्रशासन और समाज मिलकर किसानों के इस संकट को कम करने में पीछे नहीं हटेंगे। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राहत कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी रूप से किसानों तक पहुँचती है।खेत जले हैं हौसले नहीं… मोहनटोला फिर से खड़ा होगा।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कटनी ,मध्यप्रदेश बारात में बवाल, पुलिस से झड़प डीजे बंद कराने पर मारपीट, 15 घायल कुठला की घटना
    2
    कटनी ,मध्यप्रदेश 
बारात में बवाल, पुलिस से झड़प
डीजे बंद कराने पर मारपीट, 15 घायल
कुठला की घटना
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by डॉ राकेश शुक्ला
    1
    Post by डॉ राकेश शुक्ला
    user_डॉ राकेश शुक्ला
    डॉ राकेश शुक्ला
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🔴कटनी पुलिस की बर्बरता 🔴 ♦️रक्षक ही बने भक्षक ♦️ कटनी जिले की कुठला थाना पुलिस ने बारातियों को जानवरों की तरह पीटा महिलाएं, बच्चे बुरी तरह घायल, दूसरे थाने की पुलिस भी थी गुंडा गर्दी में शामिल। दूल्हे दुल्हन को रात भर थाने में बैठाया।
    3
    🔴कटनी पुलिस की बर्बरता 🔴
♦️रक्षक ही बने भक्षक ♦️
कटनी जिले की कुठला थाना पुलिस ने बारातियों को जानवरों की तरह पीटा महिलाएं, बच्चे बुरी तरह घायल, दूसरे थाने की पुलिस भी थी गुंडा गर्दी में शामिल। दूल्हे दुल्हन को रात भर थाने में बैठाया।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा नाला के समीप बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज है कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल, किसानों की झोपड़ियां, मोटर पंप, पाइप लाइन, बिजली के तार और जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने क्षेत्र में रहने वाले जीव-जंतुओं के जीवन पर भी भारी संकट खड़ा कर दिया। स्थानीय किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली जा रही है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं खबर लिखे जाने तक प्रशासन स्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
    2
    कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा नाला के समीप बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज है कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल, किसानों की झोपड़ियां, मोटर पंप, पाइप लाइन, बिजली के तार और जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने क्षेत्र में रहने वाले जीव-जंतुओं के जीवन पर भी भारी संकट खड़ा कर दिया।
स्थानीय किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली जा रही है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं खबर लिखे जाने तक प्रशासन स्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Anil thakur
    4
    Post by Anil thakur
    user_Anil thakur
    Anil thakur
    बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ⏩️समन्वित कार्ययोजना से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी, नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर ⏩️दो शिफ्ट की सफाई , नियमित निरीक्षण, दंडात्मक कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियानों से स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निगम के प्रयास तेज कटनी - स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु बहुआयामी कार्ययोजना के तहत सतत निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा लागू दो शिफ्ट आधारित सफाई व्यवस्था के माध्यम से शहर के समस्त वार्डों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, वही रोड स्वीपिंग मशीन से धूल मिट्टी को कम कर वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। ⏩️नोडल अधिकारी रोजाना कर रहे मूल्यांकन स्वच्छता कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातःकालीन वार्ड निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की गुणवत्ता, कार्य निष्पादन की स्थिति एवं फील्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके। ⏩️व्यवहार परिवर्तन हेतु जन जागरूकता गतिविधियां नागरिकों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों से संपर्क कर कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई । इस दौरान निर्धारित स्थानों पर ही कचरा निष्पादन, एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने संबंधी संदेश विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किए गए, जिससे नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिल रहा है। ये गतिविधियां अनवरत रूप से वार्डवार आयोजित की जा रही है। ⏩️उत्तरदायित्व की भावना पर जोर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों में गंदगी करने वालों सहित स्वच्छता नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 4400 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अनुशासन स्थापित करने के साथ-साथ नागरिकों में नियमों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जा रही है। ⏩️फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव इसके अतिरिक्त, निगम प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से नगर क्षेत्र में नियमित रूप से शाम के समय फागिंग अभियान तथा प्रातः सफाई व्यवस्था के दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मच्छर जनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। ⏩️घुमंतू मवेशियों पर नियंत्रण नगर में घुमंतू मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु भी निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता को केवल प्रशासनिक दायित्व न मानते हुए इसे जन-सहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन समन्वित एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में ठोस प्रगति लाने हेतु पूरी तन्मयता के साथ निगम प्रशासन प्रयासरत है। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद #SwachhKatni #CleanCity #JanBhagidari #SwachhSurvekshan #CivicResponsibility #HealthyCity #SmartCity Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh
    3
    ⏩️समन्वित कार्ययोजना से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी, नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर
⏩️दो शिफ्ट की सफाई , नियमित निरीक्षण, दंडात्मक कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियानों से स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निगम के प्रयास तेज
कटनी -  स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु बहुआयामी कार्ययोजना के तहत सतत निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा लागू दो शिफ्ट आधारित सफाई व्यवस्था के माध्यम से शहर के समस्त वार्डों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, वही रोड स्वीपिंग मशीन से धूल मिट्टी को कम कर वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।
⏩️नोडल अधिकारी रोजाना कर रहे मूल्यांकन
स्वच्छता कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातःकालीन वार्ड निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की गुणवत्ता, कार्य निष्पादन की स्थिति एवं फील्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके।
⏩️व्यवहार परिवर्तन हेतु जन जागरूकता गतिविधियां
नागरिकों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों से संपर्क कर कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई । इस दौरान निर्धारित स्थानों पर ही कचरा निष्पादन, एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने संबंधी संदेश विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किए गए, जिससे नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिल रहा है। ये गतिविधियां अनवरत रूप से वार्डवार आयोजित की जा रही है।
⏩️उत्तरदायित्व की भावना पर जोर
निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु  सार्वजनिक स्थलों में गंदगी करने वालों सहित स्वच्छता नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 4400 रुपये का स्पॉट फाइन  किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अनुशासन स्थापित करने के साथ-साथ नागरिकों में नियमों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जा रही है।
⏩️फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव
इसके अतिरिक्त, निगम प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से नगर क्षेत्र में नियमित रूप से शाम के समय फागिंग अभियान तथा प्रातः सफाई व्यवस्था के दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मच्छर जनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।
⏩️घुमंतू मवेशियों पर नियंत्रण
नगर में घुमंतू मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु भी निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था  सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता को केवल प्रशासनिक दायित्व न मानते हुए इसे जन-सहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन समन्वित एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में ठोस प्रगति लाने हेतु पूरी तन्मयता के साथ निगम प्रशासन प्रयासरत है।
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद
#SwachhKatni #CleanCity #JanBhagidari #SwachhSurvekshan #CivicResponsibility #HealthyCity #SmartCity Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाकल। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की बेहतर देखभाल और उपचार के उद्देश्य से संचालित ग्राम बाकल का पशु चिकित्सालय इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। हालात यह हैं कि यहां अधिकांश समय ताला लटका रहता है, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे अपने बीमार पशुओं को लेकर चिकित्सालय पहुंचते हैं, तो वहां ताला बंद मिलता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले पशुपालक निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने से पशुओं की हालत बिगड़ रही है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पशु चिकित्सालय का संचालन लंबे समय से मनमाने ढंग से किया जा रहा है। न तो यहां पदस्थ पशु चिकित्सक नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं और न ही अन्य स्टाफ की जिम्मेदारी तय नजर आती है। परिणामस्वरूप शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मामले में जब पशु चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक डॉ. जय कुमार केवट से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे जिला मुख्यालय में आयोजित एक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सहायक स्टाफ चिकित्सालय में मौजूद है, जबकि मौके पर चिकित्सालय पूरी तरह बंद पाया गया। जिसमें ताला लटका हुआ था। इस लापरवाही को लेकर पशुपालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय पर पशुओं को उपचार नहीं मिलता है, जिससे पशुओं की मौत तक हो जाती है। वहीं जब इस मामले में डीडीओ राजकुमार सोनी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पशु चिकित्सालय की नियमित निगरानी की जाए और लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर और बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।
    2
    बाकल। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की बेहतर देखभाल और उपचार के उद्देश्य से संचालित ग्राम बाकल का पशु चिकित्सालय इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। हालात यह हैं कि यहां अधिकांश समय ताला लटका रहता है, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे अपने बीमार पशुओं को लेकर चिकित्सालय पहुंचते हैं, तो वहां ताला बंद मिलता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले पशुपालक निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने से पशुओं की हालत बिगड़ रही है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पशु चिकित्सालय का संचालन लंबे समय से मनमाने ढंग से किया जा रहा है। न तो यहां पदस्थ पशु चिकित्सक नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं और न ही अन्य स्टाफ की जिम्मेदारी तय नजर आती है। परिणामस्वरूप शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मामले में जब पशु चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक डॉ. जय कुमार केवट से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे जिला मुख्यालय में आयोजित एक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सहायक स्टाफ चिकित्सालय में मौजूद है, जबकि मौके पर चिकित्सालय पूरी तरह बंद पाया गया। जिसमें ताला लटका हुआ था।
इस लापरवाही को लेकर पशुपालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय पर पशुओं को उपचार नहीं मिलता है, जिससे पशुओं की मौत तक हो जाती है। 
वहीं जब इस मामले में डीडीओ राजकुमार सोनी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पशु चिकित्सालय की नियमित निगरानी की जाए और लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर और बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *मैहर में महिला चोर गिरोह का आतंक, दो मैहर पुलिस की गिरफ्त में* मैहर के कटरा बाजार में महिला चोर गिरोह का भारी आतंक है। यह गिरोह संगठित होकर दुकानों में घुसता है और व्यापारियों का ध्यान भटकाकर सामान उड़ा लेता है। हाल ही में इनका पूरा कार्टून चुराने का वीडियो सामने आया है। व्यापारियों को सतर्क रहने और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
    4
    *मैहर में महिला चोर गिरोह का आतंक, दो मैहर पुलिस की गिरफ्त में*
मैहर के कटरा बाजार में महिला चोर गिरोह का भारी आतंक है।  यह गिरोह संगठित होकर दुकानों में घुसता है और व्यापारियों का ध्यान भटकाकर सामान उड़ा लेता है। हाल ही में इनका पूरा कार्टून चुराने का वीडियो सामने आया है। व्यापारियों को सतर्क रहने और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.