logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परशुराम जयंती मनाने को लेकर सर्व ब्राह्मण कल्याण मंच की बैठक पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के गोराडीह में सर्व ब्राह्मण कल्याण मंच की बैठक सेवानिवृत्त प्राचार्य व संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ओझा के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम की जयंती शेरमारी स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।साथ ही कमिटी का विस्तार करते हुए कामेश्वर तिवारी को कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई तो शत्रुघ्न मिश्रा को संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।इस अवसर पर संरक्षक सत्यनारायण ओझा ने बताया कि जल्द ही ब्राह्मण हित मे संगठन का विस्तार कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों को मनोनीत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।वही संगठन के अध्यक्ष डॉ अशोक ओझा ने बताया कि कमिटी के साथ विस्तृत विचार विमर्श के बाद भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमे क्षेत्र के प्रबुद्ध ब्राह्मण एवं समाज के मंत्री,संसद व विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा।डॉ सुमन मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार की शुरुआत 01 अप्रैल से सुनिश्चित किया गया है।बैठक में राजेश पाण्डेय, भूलन दुबे, प्रवक्ता इंद्रजीत कुमार मिश्रा,संतोष दुबे, शंभू दुबे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Pawan Pandey Press
Pawan Pandey Press
Local News Reporter पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago
b4da55f4-5f8f-4928-9790-bf1b6552cff6

परशुराम जयंती मनाने को लेकर सर्व ब्राह्मण कल्याण मंच की बैठक पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के गोराडीह में सर्व ब्राह्मण कल्याण मंच की बैठक सेवानिवृत्त प्राचार्य व संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ओझा के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम की जयंती शेरमारी स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।साथ ही कमिटी का विस्तार करते हुए कामेश्वर तिवारी को कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई तो शत्रुघ्न मिश्रा को संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।इस अवसर पर संरक्षक सत्यनारायण ओझा ने बताया कि जल्द ही ब्राह्मण हित मे संगठन का विस्तार कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों को मनोनीत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।वही संगठन के अध्यक्ष डॉ अशोक ओझा ने बताया कि कमिटी के साथ विस्तृत विचार विमर्श के बाद भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमे क्षेत्र के प्रबुद्ध ब्राह्मण एवं समाज के मंत्री,संसद व विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा।डॉ सुमन मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार की शुरुआत 01 अप्रैल से सुनिश्चित किया गया है।बैठक में राजेश पाण्डेय, भूलन दुबे, प्रवक्ता इंद्रजीत कुमार मिश्रा,संतोष दुबे, शंभू दुबे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

More news from Bhagalpur and nearby areas
  • भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। ग्राम बैजनाथपुर की रहने वाली मधुमाला कुमारी, जो गुड्डू सिंह की पुत्री हैं, ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 459 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि मधुमाला कुमारी ने अपनी पढ़ाई मां कोचिंग सेंटर से की थी। वह कोचिंग संचालक ब्रजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही थीं। इस सफलता का श्रेय मधुमाला ने अपने शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है। मधुमाला की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। फिलहाल, गांव में जश्न का माहौल है और हर कोई इस होनहार छात्रा को बधाई दे रहा है। रिपोर्ट भोला
    1
    भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है।
ग्राम बैजनाथपुर की रहने वाली मधुमाला कुमारी, जो गुड्डू सिंह की पुत्री हैं, ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 459 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मधुमाला कुमारी ने अपनी पढ़ाई मां कोचिंग सेंटर से की थी। वह कोचिंग संचालक ब्रजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही थीं। इस सफलता का श्रेय मधुमाला ने अपने शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है।
मधुमाला की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
फिलहाल, गांव में जश्न का माहौल है और हर कोई इस होनहार छात्रा को बधाई दे रहा है। रिपोर्ट भोला
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Pirpainti, Bhagalpur•
    2 hrs ago
  • Post by Usha devi
    1
    Post by Usha devi
    user_Usha devi
    Usha devi
    पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • बिहार के भागलपुर जिला के पिरपैती प्रखंड के दिलौरी गांव का मामला है जो गर्भवती महिला को एक निजी क्लीनिक में लेकर गए जो वॉकिंग के दौरान उसकी नस काट दी गई जो ब्लड नहीं बंद होने के कारण मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई डॉक्टर प्रिंस राज जो अमडंडा थाना के अदलपुर गांव के हैं
    1
    बिहार के भागलपुर जिला के पिरपैती प्रखंड के दिलौरी गांव का मामला है जो गर्भवती महिला को एक निजी क्लीनिक में लेकर गए जो वॉकिंग के दौरान उसकी नस काट दी गई जो ब्लड नहीं बंद होने के कारण मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई डॉक्टर प्रिंस राज जो अमडंडा थाना के अदलपुर गांव के हैं
    user_Nibraj alam
    Nibraj alam
    Social Media Manager Kahalgaon, Bhagalpur•
    9 min ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter Kahalgaon, Bhagalpur•
    5 hrs ago
  • RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षण भारतीय पुलिस इंडिया रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय गो रक्षा संगठन प्रदेश अध्यक्ष बिहार सभी देशवासियों को बिहार वासियों को स्वस्थ रहें व्यस्त रहेंगे में कामना चाहता हूं
    1
    RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षण भारतीय पुलिस इंडिया रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय गो रक्षा संगठन प्रदेश अध्यक्ष बिहार सभी देशवासियों को बिहार वासियों को स्वस्थ रहें व्यस्त रहेंगे में कामना चाहता हूं
    user_बासुकी  नाथ साह  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    बासुकी नाथ साह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    Railway services कटिहार, कटिहार, बिहार•
    10 hrs ago
  • पाकुड़ में लॉ छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित अधिवक्ता गिरफ्तार, वीडियो वायरल-धमकी
    1
    पाकुड़ में लॉ छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित अधिवक्ता गिरफ्तार, वीडियो वायरल-धमकी
    user_MEDIA33
    MEDIA33
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गर्भपात के दौरान महिला की मौत,आशा बन गई थी डॉक्टर,जांच में जुटी पुलिस।
    1
    गर्भपात के दौरान महिला की मौत,आशा बन गई थी डॉक्टर,जांच में जुटी पुलिस।
    user_Raju Ranjan
    Raju Ranjan
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    2
    कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास पर एक नजर:
जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.