Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई
Khabar Jagat 24 News
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय में दो कर्मियों के कार्यालय के अंदर आराम करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएसए कौशाम्बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, मामला अब संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मियों की स्थिति को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।1
- मेंटेनेंस के नाम पर लाखों करोड़ों का खेल? मनगवां विद्युत केंद्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *मेंटेनेंस के नाम पर लाखों करोड़ों का खेल? मनगवां विद्युत केंद्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बदहाल, निजी युवकों से बिना सुरक्षा उपकरण कराए जा रहे सुधार कार्य के आरोप* मनगवां। पूर्वी विद्युत वितरण केंद्र मनगवां की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आता। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब कई गांवों में घंटों बिजली गुल रहने तथा बार-बार फाल्ट होने की शिकायतें सामने आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों और लाइनमैनों की जिम्मेदारी होने के बावजूद कई स्थानों पर नियमित मेंटेनेंस कार्य नहीं किया जाता। आरोप है कि ठेकेदारों को मेंटेनेंस का कार्य मिलने के बाद भी कार्य की गुणवत्ता और मौके पर वास्तविक काम की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल हैं। ग्रामीणों ने मेंटेनेंस मद में खर्च होने वाली राशि और कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। सबसे गंभीर आरोप निजी युवकों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण बिजली सुधार कार्य कराने को लेकर हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ स्थानों पर निजी युवकों को मामूली पारिश्रमिक देकर ट्रांसफार्मर तथा विद्युत लाइनों पर चढ़ाकर काम कराया जाता है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल है, बल्कि संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि फाल्ट की सूचना देने के बाद भी कई बार तत्काल सुधार नहीं होता। वहीं, कुछ लोगों द्वारा लाइन सुधार के लिए पैसे मांगने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र जांच आवश्यक है। बताया जा रहा है कि मनगवां क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में यदि विद्युत लाइनों और मेंटेनेंस कार्य का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए तो कई स्थानों पर जर्जर तार, झूलते 11 केवी तार और अन्य खतरनाक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत व्यवस्था की लापरवाही का खामियाजा अधिकारी नहीं, बल्कि आम उपभोक्ता, किसान और उनके परिवार भुगतते हैं। अब सवाल यह है कि मेंटेनेंस के नाम पर खर्च होने वाली राशि का वास्तविक उपयोग कहां हो रहा है? क्या विभाग कभी गांव-गांव जाकर विद्युत लाइनों का भौतिक सत्यापन करेगा? ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मेंटेनेंस कार्यों के ऑडिट और सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है।2
- प्रयागराज। गणपति महोत्सव में कवि सम्मेलन, प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रयागराज। नैनी श्रमिक बस्ती स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के सौजन्य से चल रहे सात दिवसीय यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह एवं वैज्ञानिक जीएस तोमर रहे। कवि सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य और गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संचालन कवि अशोक ‘बेशरम’ ने किया, जबकि संयोजन कवि एवं गीतकार जितेंद्र ‘जलज’ ने किया। हर्ष बहादुर सिंह ‘हर्ष’, धनंजय शाश्वत, नजर इलाहाबादी, नागेश शांडिल्य, डॉ. विनय सेन सिंह, गुंजा ‘गुनगुन’, बिहारी लाल ‘अंबर’ सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। बिहारी लाल ‘अंबर’ की हास्य रचनाओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर संयोजक महेश मधुकर मंगरुलकर, संरक्षक समर बहादुर सिंह, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- डंपर ने बाइक को कुचला, बाल-बाल बचा सवार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चकनाचूर हुई बाइक, चालक वाहन छोड़कर फरार मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल नगर चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बाइक डंपर के पहियों के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भदोही निवासी रविंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह खीरी से वापस लौट रहे थे। पटेल नगर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, जबकि बाइक डंपर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बाजार में लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- प्रयागराज में सड़कों के गड्ढों का तुरंत होगा ‘इलाज’: नगर निगम ने उतारी अत्याधुनिक 'डॉक्टर मशीन' । प्रयागराज में सड़कों के गड्ढों का तुरंत होगा ‘इलाज’: नगर निगम ने उतारी अत्याधुनिक 'डॉक्टर मशीन' । संगम नगरी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में प्रयागराज नगर निगम ने एक बड़ी और आधुनिक पहल की है। शहर में सड़कों पर होने वाले गड्ढों के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए अत्याधुनिक ‘पॉथोल डॉक्टर मशीन’ का संचालन शुरू किया गया है। महापौर एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में इस सड़क पैच रिपेयरिंग मशीन का औपचारिक शुभारंभ आज किया गया शहर में पहली बार इस प्रकार की अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग सड़कों के रख-रखाव के लिए किया जा रहा है। नगर निगम के अवर अभियंता (जेई) विनोद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन एक तरह से सड़क पर चलता-फिरता ‘हॉट मिक्स प्लांट’ है। अमूमन प्लांट से डामर और गिट्टी लाते समय माल ठंडा हो जाने की समस्या रहती थी, जिससे पैचवर्क जल्दी उखड़ जाता था। लेकिन इस तकनीक में मौके पर ही 130 से 140 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सामग्री तैयार रहती है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह गड्ढे वाले स्थान की सतह को गर्म करके वहां मौजूद लगभग 70 से 75 प्रतिशत पुराने मलबे व डामर को पुनः उपयोग में ले आती है। इसमें गाड़ी पर लोड 25 से 30 प्रतिशत नया मटीरियल मिक्स किया जाता है और ऑन-द-स्पॉट कंपैक्शन मशीन से रोलिंग कर दी जाती है। एक गड्ढे को पूरी तरह ठीक कर सड़क को सामान्य यातायात के लिए तैयार करने में मात्र 25 से 30 मिनट का समय लगता है। यह मशीन दिल्ली से मंगाई गई है और विदेशों की तर्ज पर यह तकनीक काम करती है। अवर अभियंता ने बताया कि 5 से 6 मीटर चौड़ी बिटुमिन (डामर) सड़कों पर यह वाहन आसानी से पहुंच सकता है। शहर में समय-समय पर पड़ने वाले विभिन्न पर्वों, त्योहारों और आयोजनों से पूर्व प्रमुख मार्गों को त्वरित गति से गड्ढामुक्त करने में यह बेहद कारगर साबित होगी। खास बात यह है कि बरसात के समय भी इस मशीन का उपयोग किया जा सकता है जहां पर जल जमाव नहीं है और जमीन गीली है वहां भी इस मशीन का उपयोग किया जा सकता है ।1
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर संगम पर पूजा आरती की गई1
- सेवा से संवाद तक, दिनभर सक्रिय रहे निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता सेवा से संवाद तक, दिनभर सक्रिय रहे निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को निवर्तमान विधायक चायल संजय गुप्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्होंने सरायअकिल स्थित पावन शिवशक्ति धाम में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्रा, समर रस्तोगी, पूर्व जिला मंत्री उमेश केसरवानी, मंडल महामंत्री भवन जायसवाल समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद फकीराबाद में मंडल महामंत्री अशोक विश्वकर्मा के विश्वकर्मा फर्नीचर में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। फकीराबाद स्थित पंडित जी चाय वाले की दुकान पर क्षेत्र के लोगों के साथ चाय पर संवाद भी किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। संजय गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण सुना। दिन के अंत में अलीपुरजीता रोड देवीगंज में संदीप मोदनवाल के नवीन प्रतिष्ठान कुमार ऑप्टिकल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिनभर की गतिविधियों में सेवा, स्वास्थ्य, धार्मिक आयोजन, संवाद और स्थानीय कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी देखने को मिली।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना अंतर्गत कांटी गांव के सामने एक बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो रंजीत भारतीय को रौंद दिया मौके पर मौत हो गई घटना शुक्रवार लगभग 4:00 बजे की है1
- धारा गायब, पीड़ित हैरान, हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान! द मेराज हुक्का बार कांड, मुजरिम पर नरमी और पीड़ित की फिर से परेड! संवाददाता: @DrKomalGautam #लखनऊ के पॉश इलाके #हजरतगंज में सिविल अस्पताल के ठीक सामने चल रहे इलीगल 'द मेराज' हुक्का बार में जो हुआ, वह महज़ एक मारपीट नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने का लाइव टेलीकास्ट था। शिकार बने पत्रकार हसीब अली-जिन पर ऐसा जानलेवा हमला हुआ कि अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। लेकिन असली रोमांच तो इसके बाद शुरू होता है, जब पिक्चर में एंट्री होती है जांच अधिकारी दरोगा दिलशाद चौधरी की। भाई साहब, दरोगा जी का कानूनी ज्ञान ऐसा कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी शरमा जाएं! हमले में इस्तेमाल की गई धारा 109 यानी जान से मारने की कोशिश को मुकदमे से ऐसे गायब कर दिया गया, जैसे गधे के सिर से सींग। लगता है दरोगा जी को लगा होगा कि पीड़ित पत्रकार पर हमला करने वाले शायद सिर्फ उसका हाल-चाल पूछने आए थे, और पत्रकार महोदय बेवजह इसे जानलेवा बता रहे हैं! जब इस जादूगरी की शिकायत लेकर हसीब अली साहब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के दरबार में पहुंचे, तब जाकर महकमे की नींद खुली और आनन-फानन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का शिगूफा छोड़ा गया। अब जनता पूछ रही है कि भई, जब धारा 109 हटाई ही इसलिए गई थी ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके, तो अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस की साख पर जो दाग लगा है, उसे कौन धोएगा? लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, असली क्लाइमेक्स तो बाकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, अब वही करिश्माई दरोगा जी पीड़ित पत्रकार को तसल्ली से मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराने की बात कर रहे हैं। वाह रे खाकी! जिस पीड़ित पर पहले जानलेवा हमला हुआ हो, उसे ही दोबारा उसी मुहाने पर बुलाना-कहीं यह इस बात का ट्रेलर तो नहीं कि भैया, एक बार हमला भूले नहीं हो तो दोबारा री-टेक ले लो? परिजनों और सहयोगियों की चिंता जायज है, क्योंकि @lkopolice का यह नया मॉडल वाकई गजब है-जहाँ मुजरिम से ज्यादा पीड़ित की ही परेड कराने का अनोखा हुनर दिखाया जाता है! @Uppolice @UPPViralCheck @dgpup @LoJcp @LkoCp @dcpcentrallko @AdminLKO #cmYogiAdityanath #cmoffice #pmoindia #NarendraModi धारा गायब, पीड़ित हैरान, हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान! द मेराज हुक्का बार कांड, मुजरिम पर नरमी और पीड़ित की फिर से परेड! संवाददाता: @DrKomalGautam #लखनऊ के पॉश इलाके #हजरतगंज में सिविल अस्पताल के ठीक सामने चल रहे इलीगल 'द मेराज' हुक्का बार में जो हुआ, वह महज़ एक मारपीट नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने का लाइव टेलीकास्ट था। शिकार बने पत्रकार हसीब अली-जिन पर ऐसा जानलेवा हमला हुआ कि अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। लेकिन असली रोमांच तो इसके बाद शुरू होता है, जब पिक्चर में एंट्री होती है जांच अधिकारी दरोगा दिलशाद चौधरी की। भाई साहब, दरोगा जी का कानूनी ज्ञान ऐसा कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी शरमा जाएं! हमले में इस्तेमाल की गई धारा 109 यानी जान से मारने की कोशिश को मुकदमे से ऐसे गायब कर दिया गया, जैसे गधे के सिर से सींग। लगता है दरोगा जी को लगा होगा कि पीड़ित पत्रकार पर हमला करने वाले शायद सिर्फ उसका हाल-चाल पूछने आए थे, और पत्रकार महोदय बेवजह इसे जानलेवा बता रहे हैं! जब इस जादूगरी की शिकायत लेकर हसीब अली साहब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के दरबार में पहुंचे, तब जाकर महकमे की नींद खुली और आनन-फानन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का शिगूफा छोड़ा गया। अब जनता पूछ रही है कि भई, जब धारा 109 हटाई ही इसलिए गई थी ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके, तो अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस की साख पर जो दाग लगा है, उसे कौन धोएगा? लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, असली क्लाइमेक्स तो बाकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, अब वही करिश्माई दरोगा जी पीड़ित पत्रकार को तसल्ली से मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराने की बात कर रहे हैं। वाह रे खाकी! जिस पीड़ित पर पहले जानलेवा हमला हुआ हो, उसे ही दोबारा उसी मुहाने पर बुलाना-कहीं यह इस बात का ट्रेलर तो नहीं कि भैया, एक बार हमला भूले नहीं हो तो दोबारा री-टेक ले लो? परिजनों और सहयोगियों की चिंता जायज है, क्योंकि @lkopolice का यह नया मॉडल वाकई गजब है-जहाँ मुजरिम से ज्यादा पीड़ित की ही परेड कराने का अनोखा हुनर दिखाया जाता है! @Uppolice @UPPViralCheck @dgpup @LoJcp @LkoCp @dcpcentrallko @AdminLKO #cmYogiAdityanath #cmoffice #pmoindia #NarendraModi1