logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीआईए पलवल टीम ने जेवरात चोरी मामले में आरोपी पर कसा शिकंजा,भेजा जेल *मामले में अब तक 4 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* पलवल पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने बंद मकान में हुई लाखों कीमत की जेवरात चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भगतजी कालोनी पलवल निवासी आरोपी कृष्ण उर्फ किटनिया के रूप में हुई है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता देवराज पुत्र लेखराज, निवासी ग्राम घोड़ी (हाल निवासी भीमसैन कालोनी, पलवल) ने थाना कैम्प पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, मई माह में जब वे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना कैम्प पलवल में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। मामले में सीआईए स्टाफ पलवल के हेड कांस्टेबल पवन कुमार टीम ने वारदात में शामिल आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया पुत्र मनोज, निवासी भगतजी कालोनी पलवल को नियम अनुसार गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से चोरी किए गए जेवरातों को बेचकर बचे हुए रुपये बरामद किए। इसके अलावा, वारदात के समय इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तदोपरांत विवेचना टीम ने दिनांक 5 अगस्त को आरोपी हेमंत निवासी शेखपुरा मोहल्ला, पलवल को नियम अनुसार गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरातों को बेचकर बचे हुए 50 हजार रुपये बरामद किए साथ ही दिनांक 6 अगस्त को मामले में संलिप्त आरोपी संजय निवासी रतन छत्री पुरानी काली देह, वृन्दावन, मथुरा को गांव थांथरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा आरोपी हेमंत को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा आरोपी संजय को एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरातों को बेचकर बचे हुए 1,26,000/-रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तदोपरांत विवेचना टीम ने दिनांक 24 अगस्त को भगतजी कालोनी पलवल निवासी आरोपी कृष्ण उर्फ किटनिया को नियम अनुसार गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरातों को बेचकर बचे हुए 35 हजार रुपये बरामद आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

19 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
19 hrs ago
926120d7-da57-48b6-ade6-dd625558d0ad

सीआईए पलवल टीम ने जेवरात चोरी मामले में आरोपी पर कसा शिकंजा,भेजा जेल *मामले में अब तक 4 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* पलवल पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने बंद मकान में हुई लाखों कीमत की जेवरात चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भगतजी कालोनी पलवल निवासी आरोपी कृष्ण उर्फ किटनिया के रूप में हुई है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता देवराज पुत्र लेखराज, निवासी ग्राम घोड़ी (हाल निवासी भीमसैन कालोनी, पलवल) ने थाना कैम्प पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, मई माह में जब वे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना कैम्प पलवल में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। मामले में सीआईए स्टाफ पलवल के हेड कांस्टेबल पवन कुमार टीम ने वारदात में शामिल आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया पुत्र मनोज, निवासी भगतजी कालोनी पलवल को नियम अनुसार गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से चोरी किए गए जेवरातों को बेचकर बचे हुए रुपये बरामद किए। इसके अलावा, वारदात के समय इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तदोपरांत विवेचना टीम ने दिनांक 5 अगस्त को आरोपी हेमंत निवासी शेखपुरा मोहल्ला, पलवल को नियम अनुसार गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरातों को बेचकर बचे हुए 50 हजार रुपये बरामद किए साथ ही दिनांक 6 अगस्त को मामले में संलिप्त आरोपी संजय निवासी रतन छत्री पुरानी काली देह, वृन्दावन, मथुरा को गांव थांथरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा आरोपी हेमंत को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा आरोपी संजय को एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरातों को बेचकर बचे हुए 1,26,000/-रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तदोपरांत विवेचना टीम ने दिनांक 24 अगस्त को भगतजी कालोनी पलवल निवासी आरोपी कृष्ण उर्फ किटनिया को नियम अनुसार गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरातों को बेचकर बचे हुए 35 हजार रुपये बरामद आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल *ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।* पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। *समय सीमा और प्रतिबंध:* शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं। *-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:* अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें। फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं। सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। *छूट:* यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा। *चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
    1
    पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल
*ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।*
पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है।
*समय सीमा और प्रतिबंध:*  शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं।
*-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:*
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें।
फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं।
सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
*छूट:*  यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा।
*चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री  का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • रावली गांव से बड़ी खबर सरपंच और गांव के लोगों के बीच आरोप प्रत्यारोप सरपंच ने रखा अपना पक्ष!
    1
    रावली गांव से बड़ी खबर सरपंच और गांव के लोगों के बीच आरोप प्रत्यारोप सरपंच ने रखा अपना पक्ष!
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
    1
    पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    18 hrs ago
  • हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
    1
    हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी।
* स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... *
गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    1
    मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू
संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां
कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर
नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 
फिरोजपुर  झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।
आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए। धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया। आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    1
    मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना
नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए।
धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया।
आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज
    1
    आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    8 hrs ago
  • सीएम फ्लाइंग ने पलवल में शराब ठेका समय से पूर्व खोलकर शराब बिक्री करने के संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट पलवल /माथुर : बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में कुछ शराब ठेकों को निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय प्रातः 08:00 बजे है। उक्त सूचना के संबंध में  विवेक चौधरी, DSP, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा ललित चौधरी, AETO, तथा अशोक कुमार के साथ आज प्रातः लगभग 07:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगरा चौक, पलवल पर आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय बाईं तरफ स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब ठेके पर निर्धारित समय से पूर्व ही देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है। इस संबंध में मौके पर मौजूद संबंधित आबकारी अधिकारियों ने अवगत कराया कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब ठेका निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री किया जाना आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    4
    सीएम फ्लाइंग ने पलवल में शराब ठेका समय से पूर्व खोलकर शराब बिक्री करने के संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट

पलवल /माथुर : बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में कुछ शराब ठेकों को निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय प्रातः 08:00 बजे है।
उक्त सूचना के संबंध में  विवेक चौधरी, DSP, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा ललित चौधरी, AETO, तथा अशोक कुमार के साथ आज प्रातः लगभग 07:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगरा चौक, पलवल पर आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय बाईं तरफ स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब ठेके पर निर्धारित समय से पूर्व ही देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है।
इस संबंध में मौके पर मौजूद संबंधित आबकारी अधिकारियों ने अवगत कराया कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब ठेका निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री किया जाना आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.