logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिपोर्टर जगदीश यदुवंशी अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन: अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन आज मथुरा जिले के बरका के निकटवर्ती गांव शेषशाई में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी क्षीरसागर में शयन कर रहे हैं। श्री कृष्ण मोहन दास ने कहा कि 7 सितंबर 2026 को अजा एकादशी (Aja Ekadashi) है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी (या अन्नदा एकादशी) कहा जाता है। उदयातिथि के अनुसार यह व्रत आज सोमवार के है। अजा एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से अजा एकादशी का बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है: पापों से मुक्ति: मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा से यह व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपने जन्म-जन्मांतर के सभी अनजाने पापों और गलतियों के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। “धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत और विधि-विधान से विष्णु पूजा करने से पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्त होती है .” -- [आजतक] अश्वमेध यज्ञ के समान फल: शास्त्रों (पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण) के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक उपवास करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। सुख-समृद्धि और आरोग्यता: यह व्रत जीवन से दरिद्रता को दूर करता है, घर में सुख-संपदा लाता है और व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य (आरोग्य) प्रदान करता है। मोक्ष की प्राप्ति: भगवान विष्णु (श्रीहरि) को समर्पित यह व्रत व्यक्ति के मन और इंद्रियों को शुद्ध करता है, जिससे साधक को जीवन के अंतिम चक्र से मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रती अनाज का त्याग करते हैं और भगवान विष्णु की मूर्ति पर पीले फूल, फल व तुलसी दल चढ़ाकर विष्णु सहस्रनाम या अजा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करते हैं। भक्तों ने दर्शन कर मनोती मांगी, वीरवती, देवी, राजन, भूदेवी, किरनदेई, मीना, कृष्ण, राम अवतार देवकी, नंदन, कारें, आदि उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_जगदीश यदुवंशी
जगदीश यदुवंशी
Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

रिपोर्टर जगदीश यदुवंशी अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन: अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन आज मथुरा जिले के बरका के निकटवर्ती गांव शेषशाई में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी क्षीरसागर में शयन कर रहे हैं। श्री कृष्ण मोहन दास ने कहा कि 7 सितंबर 2026 को अजा एकादशी (Aja Ekadashi) है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी (या अन्नदा एकादशी) कहा जाता है। उदयातिथि के अनुसार यह व्रत आज सोमवार के है। अजा एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से

8b3412be-faef-437f-b5c8-c7d018d02e16

अजा एकादशी का बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है: पापों से मुक्ति: मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा से यह व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपने जन्म-जन्मांतर के सभी अनजाने पापों और गलतियों के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। “धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत और विधि-विधान से विष्णु पूजा करने से पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्त होती है .” -- [आजतक] अश्वमेध यज्ञ के समान फल: शास्त्रों (पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण) के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक उपवास करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। सुख-समृद्धि और आरोग्यता: यह व्रत जीवन से दरिद्रता

3b7b302d-f905-4dd9-a3a0-02c0b92c3d5a

को दूर करता है, घर में सुख-संपदा लाता है और व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य (आरोग्य) प्रदान करता है। मोक्ष की प्राप्ति: भगवान विष्णु (श्रीहरि) को समर्पित यह व्रत व्यक्ति के मन और इंद्रियों को शुद्ध करता है, जिससे साधक को जीवन के अंतिम चक्र से मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रती अनाज का त्याग करते हैं और भगवान विष्णु की मूर्ति पर पीले फूल, फल व तुलसी दल चढ़ाकर विष्णु सहस्रनाम या अजा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करते हैं। भक्तों ने दर्शन कर मनोती मांगी, वीरवती, देवी, राजन, भूदेवी, किरनदेई, मीना, कृष्ण, राम अवतार देवकी, नंदन, कारें, आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्टर जगदीश यदुवंशी अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन: अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन आज मथुरा जिले के बरका के निकटवर्ती गांव शेषशाई में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी क्षीरसागर में शयन कर रहे हैं। श्री कृष्ण मोहन दास ने कहा कि 7 सितंबर 2026 को अजा एकादशी (Aja Ekadashi) है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी (या अन्नदा एकादशी) कहा जाता है। उदयातिथि के अनुसार यह व्रत आज सोमवार के है। अजा एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से अजा एकादशी का बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है: पापों से मुक्ति: मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा से यह व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपने जन्म-जन्मांतर के सभी अनजाने पापों और गलतियों के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। “धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत और विधि-विधान से विष्णु पूजा करने से पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्त होती है .” -- [आजतक] अश्वमेध यज्ञ के समान फल: शास्त्रों (पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण) के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक उपवास करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। सुख-समृद्धि और आरोग्यता: यह व्रत जीवन से दरिद्रता को दूर करता है, घर में सुख-संपदा लाता है और व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य (आरोग्य) प्रदान करता है। मोक्ष की प्राप्ति: भगवान विष्णु (श्रीहरि) को समर्पित यह व्रत व्यक्ति के मन और इंद्रियों को शुद्ध करता है, जिससे साधक को जीवन के अंतिम चक्र से मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रती अनाज का त्याग करते हैं और भगवान विष्णु की मूर्ति पर पीले फूल, फल व तुलसी दल चढ़ाकर विष्णु सहस्रनाम या अजा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करते हैं। भक्तों ने दर्शन कर मनोती मांगी, वीरवती, देवी, राजन, भूदेवी, किरनदेई, मीना, कृष्ण, राम अवतार देवकी, नंदन, कारें, आदि उपस्थित रहे।
    3
    रिपोर्टर जगदीश यदुवंशी 
अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन: अजा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन
आज मथुरा जिले के बरका के निकटवर्ती गांव शेषशाई में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी क्षीरसागर में शयन कर रहे हैं। श्री कृष्ण मोहन दास ने कहा कि 7 सितंबर 2026 को अजा एकादशी (Aja Ekadashi) है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी (या अन्नदा एकादशी) कहा जाता है। उदयातिथि के अनुसार यह व्रत आज सोमवार के है। 
अजा एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से अजा एकादशी का बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है: 
पापों से मुक्ति: मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा से यह व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपने जन्म-जन्मांतर के सभी अनजाने पापों और गलतियों के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। “धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत और विधि-विधान से विष्णु पूजा करने से पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्त होती है .” -- [आजतक] 
अश्वमेध यज्ञ के समान फल: शास्त्रों (पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण) के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक उपवास करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। 
सुख-समृद्धि और आरोग्यता: यह व्रत जीवन से दरिद्रता को दूर करता है, घर में सुख-संपदा लाता है और व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य (आरोग्य) प्रदान करता है।
मोक्ष की प्राप्ति: भगवान विष्णु (श्रीहरि) को समर्पित यह व्रत व्यक्ति के मन और इंद्रियों को शुद्ध करता है, जिससे साधक को जीवन के अंतिम चक्र से मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस दिन व्रती अनाज का त्याग करते हैं और भगवान विष्णु की मूर्ति पर पीले फूल, फल व तुलसी दल चढ़ाकर विष्णु सहस्रनाम या अजा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करते हैं। भक्तों ने दर्शन कर मनोती मांगी, वीरवती, देवी, राजन, भूदेवी, किरनदेई, मीना, कृष्ण, राम अवतार देवकी, नंदन, कारें, आदि उपस्थित रहे।
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मथुरा के जचोंदा गांव में दो पक्षों हुआ विवाद, कई घायल,गांव में पुलिस तैनात गोवर्धन के गांव जचोंदा दो पक्षों में विवाद हुआ है जिसमें कई लोगों को चोटें आई गांव में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है घटना स्थल के बारे में एस पी देहात सुरेश चंद रावत ने पूरी जानकारी दी है
    1
    मथुरा के जचोंदा गांव में दो  पक्षों हुआ विवाद, कई घायल,गांव में पुलिस तैनात 

गोवर्धन के गांव जचोंदा दो पक्षों में विवाद हुआ है जिसमें कई लोगों को चोटें आई गांव में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है घटना स्थल के बारे में एस पी देहात सुरेश चंद रावत ने पूरी जानकारी दी है
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डीग में 70 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार ऑपरेशन शिकंजा के तहत DST और नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीग के ब्रजनगर में सट्टा किंग के घर दबिश, रोजाना 20 लाख का सट्टा लगवाने का आरोप 14 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 टैबलेट, प्रिंटर और नकदी बरामद पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
    1
    डीग में 70 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन शिकंजा के तहत DST और नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डीग के ब्रजनगर में सट्टा किंग के घर दबिश, रोजाना 20 लाख का सट्टा लगवाने का आरोप
14 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 टैबलेट, प्रिंटर और नकदी बरामद
पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
    user_GYANENDRA SINGH
    GYANENDRA SINGH
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • फ्लैंडी गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नहीं है रास्ता नहर पार करके जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है स्कूल
    1
    फ्लैंडी गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नहीं है रास्ता नहर पार करके जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है स्कूल
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    2 hrs ago
  • नगरीय निकाय चुनाव 2026: सीकरी, पहाड़ी व कामां में 9 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक बूथों पर सुनिश्चित हों सभी आधारभूत सुविधाएं, 100 व 200 मीटर परिधि नियम तथा ड्राई-डे की कराई जाए सख्त पालना: जिला कलक्टर मयंक मनीष एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग आगामी 9 सितंबर को जिले के तीन नगरीय निकायों—सीकरी, पहाड़ी एवं कामां में होने वाले निकाय आम चुनाव के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मयंक मनीष ने कलेक्ट्रेट सभागार में तीनों निकायों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में मतदान दिवस की पूर्व तैयारियों, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीकरी, पहाड़ी और कामां के प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट से उनके संबंधित मतदान केंद्रों की जमीनी वस्तुस्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत, समुचित प्रकाश, पंखे, क्रियाशील शौचालय, फर्नीचर, दरवाजे तथा दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता हेतु व्हीलचेयर एवं वोटर हेल्पडेस्क की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर चारदीवारी नहीं है, वहां तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रास्तों व परिसरों से निर्माण सामग्री हटाने, जलभराव की निकासी सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्र एवं उसके आसपास लगे सभी राजनीतिक बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स को तुरंत हटवाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने आयोग की गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए मतदान केंद्रों की 100 मीटर एवं 200 मीटर की विधिक परिधि के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का अनधिकृत प्रवेश, प्रचार अथवा भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में ड्राई-डे की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए तथा अवैध शराब के भंडारण व वितरण पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। उन्होंने क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों व हिस्ट्रीशीटरों को समय रहते पाबंद करने तथा लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीकरी, पहाड़ी व कामां के संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
    2
    नगरीय निकाय चुनाव 2026: सीकरी, पहाड़ी व कामां में 9 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक
बूथों पर सुनिश्चित हों सभी आधारभूत सुविधाएं, 100 व 200 मीटर परिधि नियम तथा ड्राई-डे की कराई जाए सख्त पालना: जिला कलक्टर मयंक मनीष
एमडी शौकीन खान संवादाता डीग 
डीग आगामी 9 सितंबर को जिले के तीन नगरीय निकायों—सीकरी, पहाड़ी एवं कामां में होने वाले निकाय आम चुनाव के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मयंक मनीष ने कलेक्ट्रेट सभागार में तीनों निकायों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।
बैठक में मतदान दिवस की पूर्व तैयारियों, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीकरी, पहाड़ी और कामां के प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट से उनके संबंधित मतदान केंद्रों की जमीनी वस्तुस्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत, समुचित प्रकाश, पंखे, क्रियाशील शौचालय, फर्नीचर, दरवाजे तथा दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता हेतु व्हीलचेयर एवं वोटर हेल्पडेस्क की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर चारदीवारी नहीं है, वहां तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रास्तों व परिसरों से निर्माण सामग्री हटाने, जलभराव की निकासी सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्र एवं उसके आसपास लगे सभी राजनीतिक बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स को तुरंत हटवाने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने आयोग की गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए मतदान केंद्रों की 100 मीटर एवं 200 मीटर की विधिक परिधि के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का अनधिकृत प्रवेश, प्रचार अथवा भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में ड्राई-डे की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए तथा अवैध शराब के भंडारण व वितरण पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। उन्होंने क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों व हिस्ट्रीशीटरों को समय रहते पाबंद करने तथा लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीकरी, पहाड़ी व कामां के संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
    user_एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    Newspaper advertising department डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, एक दर्जन से अधिक लोग घायल मथुरा थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जचोदा में जमीन को लेकर विवाद होगया जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लिया दोनों ओर से चले लाठी डंडे और पथराम में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए तेरे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
    1
    जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
मथुरा थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जचोदा में जमीन को लेकर  विवाद होगया  जिसमें  दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लिया दोनों ओर से चले लाठी डंडे और पथराम में एक दर्जन से अधिक  लोग  घायल हो गए तेरे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तीन दिन से बिजली गुल, बिजलीघर पर फूटा लोगों का गुस्सा, लाइनमैन पर पैसे लेने का आरोप गोवर्धन। गोवर्धन-गांठोली मार्ग स्थित न्यू अनाज मंडी के सामने कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशान उपभोक्ताओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। महिला और पुरुष बड़ी संख्या में गोवर्धन बिजलीघर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग करते हुए कर्मचारियों से समस्या को लेकर सवाल-जवाब किए। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। महिलाओं का कहना था कि बिजली नहीं आने के कारण पानी की समस्या खड़ी हो गई है और उन्हें पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए। उनका आरोप था कि खराबी के बाद तार जोड़ने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा पैसे लिए जाते हैं। उपभोक्ताओं ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। एसडीओ रामवीर सिंह का कहना है कि जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा और जो आरोप है उनकी जांच कराई जाएगी
    1
    तीन दिन से बिजली गुल, बिजलीघर पर फूटा लोगों का गुस्सा, लाइनमैन पर पैसे लेने का आरोप 
गोवर्धन। गोवर्धन-गांठोली मार्ग स्थित न्यू अनाज मंडी के सामने कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशान उपभोक्ताओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। महिला और पुरुष बड़ी संख्या में गोवर्धन बिजलीघर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग करते हुए कर्मचारियों से समस्या को लेकर सवाल-जवाब किए।
कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। महिलाओं का कहना था कि बिजली नहीं आने के कारण पानी की समस्या खड़ी हो गई है और उन्हें पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए। उनका आरोप था कि खराबी के बाद तार जोड़ने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा पैसे लिए जाते हैं। उपभोक्ताओं ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। 
एसडीओ रामवीर सिंह का कहना है कि जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा और जो आरोप है उनकी जांच कराई जाएगी
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मथुरा सदर तहसील में वकीलों का हाईवोल्टेज ड्रामा विडिओ वायरल मथुरा सदर तहसील मे तहसीलदार कार्यालय के बाहर दो वकीलों में जमकर मारपीट लात-घूंसे चले, कपड़े फटे… मौके पर मचा हड़कंप! मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जचौदा गांव के चबूतरे को तुड़वाने के विवाद में भिड़े दो अधिवक्ता, देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। तहसीलदार कार्यालय के बाहर ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सवाल ये कि जहां कानून की पैरवी करने वाले लोग मौजूद हों, वहीं कानून की मर्यादा कैसे टूट गई? पूरी घटना का वायरल वीडियो…
    1
    मथुरा सदर तहसील में वकीलों का हाईवोल्टेज ड्रामा विडिओ वायरल 
मथुरा सदर तहसील मे तहसीलदार कार्यालय के बाहर दो वकीलों में जमकर मारपीट लात-घूंसे चले, कपड़े फटे… मौके पर मचा हड़कंप!
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जचौदा गांव के चबूतरे को तुड़वाने के विवाद में भिड़े दो अधिवक्ता, देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। तहसीलदार कार्यालय के बाहर ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
सवाल ये कि जहां कानून की पैरवी करने वाले लोग मौजूद हों, वहीं कानून की मर्यादा कैसे टूट गई? पूरी घटना का वायरल वीडियो…
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.