Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर कलां में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन सबलगढ़ के रामपुर कलां कस्बे में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा कल्याण राव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई माता मंदिर पहुंची। माता मंदिर में भगवान परशुराम जी की विधिवत आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया
जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
रामपुर कलां में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन सबलगढ़ के रामपुर कलां कस्बे में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा कल्याण राव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई माता मंदिर पहुंची। माता मंदिर में भगवान परशुराम जी की विधिवत आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar1
- Post by Lokesh shukla1
- Post by देवेंद्र रावत1
- धौलपुर: सरमथुरा के पास बथुआखो मार्ग की बदहाल सड़क से जनता त्रस्त, नेताओं के वादे हवा-हवाई धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में बथुआखो से होकर गुजरने वाला भूरेकेपूरा मार्ग इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की हालत बेहद खराब है, जगह-जगह कच्चा रास्ता होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक भी मौके पर आ चुके हैं और सड़क सुधार का वादा कर चुके हैं, लेकिन अब तक वादे पूरे नहीं हुए। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय जनता की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क का पक्का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके।1
- ग्राम पंचायत देवरी तहसील कैलारस जिला मुरैना1
- प्रदेश में आज से जनगणना प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके अंतर्गत राजस्थान के सी एम भजनलाल शर्मा ने अपना स्वयं-गणना प्रपत्र डिजिटल माध्यम से भरकर पूर्ण किया है। तथा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएँ और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित् करे. ।1
- जिले भर में मनाया गया, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस। 08 घंटे काम, और मजदूर विरोधी श्रम सहायताएं रद्द की जाए। मुरैना - जिले भर में विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (01 मई ) उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह पर मजदूर यूनियन (सीटू) और अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने लाल झंडों को फहरा कर 08 घंटे काम, 08 घंटे आराम और 08 घंटे समाज के लिए लगाने के दुनिया भर के नारे को बुलंद किया। विभिन्न स्थान पर हुए कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए , वरिष्ठ वामपंथी नेता जे के पिप्पल, गयाराम सिंह धाकड़ ,किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास, राजेश गुप्ता, श्री कृष्णा यादव, रामदास दोनैरिया, अशोक कुमार, बैजनाथ पिप्पल,नरेश गोस्वामी, आदि ने सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों की कटु आलोचना की। वर्तमान में जिन चार श्रम संहिताओं को सरकार लागू करना चाह रही है। उनमें काम के घंटे बढ़ाकर 12 करने, श्रम कानूनों को समाप्त करने की तैयारी में सरकार है। इन श्रम संहिताओं को रद्द करने और सभी श्रम कानूनों को बहाल रखने की मांग दोहराई। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के कार्यक्रम देर रात्रि तक जारी रहेंगे।1
- सेवा में, जिला अध्यक्ष महोदय जिला धौलपुर, राजस्थान विषय: सरमथुरा में पीने के पानी की टंकी तोड़े जाने के संबंध में कार्रवाई हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम सरमथुरा, जिला धौलपुर में आम जनता एवं गरीब समाज के उपयोग हेतु लगी पीने के पानी की टंकी को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन एवं संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आमजन न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करवाने तथा क्षेत्र में पुनः पानी की व्यवस्था करवाने की कृपा करें। धन्यवाद। प्रार्थी: भरत सिंह मीणा सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान) मोबाइल नंबर:,9784338933 ____________________ दिनांक: __30/04/2026__________________1