Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना पन्नूगंज क्षेत्रांतर्गत एक बालक की हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*
पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
*थाना पन्नूगंज क्षेत्रांतर्गत एक बालक की हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला 12 वर्षीय बालक का शव,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,गला रेतकर हत्या की जताई जा रही आशंका,मृतक की पहचान आर्यन पुत्र राजू गुप्ता उर्फ ठकराल के रूप में हुई,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूछताछ में जुटी बालक की हत्या से स्थानीय लोगो मे आक्रोश, पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रामगढ़ बाजार की घटना3
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 94 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण सोनभद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामसुलीन सिंह ने जनपद न्यायालय परिसर में किया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल से जुड़े विवाद सहित कई मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बैंकों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया और बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देकर मामलों के निस्तारण का आह्वान किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 3618 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 4 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि का समाधान हुआ। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों, अन्य विभागों और प्री-लिटिगेशन के 90,553 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि निजी और सार्वजनिक बैंकों के 647 मामलों का भी समाधान किया गया। इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,818 मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसमें करीब 27 करोड़ 47 लाख रुपये की समाधान धनराशि रही। इसके अलावा 11 से 13 मार्च के बीच आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी ऑफेन्सेस) में भी 153 छोटे मामलों का निस्तारण किया गया।1
- सोनभद्र __संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला 12 वर्षीय बालक का शव __गला रेतकर बालक की हुई हत्या __सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची __मृतक की पहचान आर्यन पुत्र राजू गुप्ता के रूप में हुई __पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूछताछ में जुटी __बालक की हत्या से स्थानीय लोगो मे आक्रोश __मौके पर रॉबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे भी मौजूद __पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रामगढ़ बाजार की घटना1
- सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के औद्योगिक नगर ओबरा स्थित ओबरा थर्मल पावर प्लांट के प्लांट-सी का शुक्रवार को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। समिति के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट की बिजली उत्पादन क्षमता, तकनीकी व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा मशीनों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने प्लांट परिसर का स्थलीय भ्रमण करते हुए विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियों से बिजली उत्पादन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों ने समिति को प्लांट की वर्तमान उत्पादन क्षमता, चल रही तकनीकी व्यवस्थाओं तथा रखरखाव (मेंटेनेंस) की स्थिति से अवगत कराया। समिति ने विशेष रूप से प्लांट में लागू सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने प्लांट में स्थापित मशीनों के संचालन, रखरखाव की प्रक्रिया तथा उत्पादन को निर्बाध बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। निरीक्षण के पश्चात समिति द्वारा प्लांट के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बिजली उत्पादन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, तकनीकी संसाधनों को बेहतर करने तथा रखरखाव व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उत्पादन व्यवस्था को सुचारू रखना अत्यंत आवश्यक है। बैठक के दौरान समिति ने कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा कार्यस्थल पर सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट में उत्पादन को निरंतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से मशीनों का निरीक्षण और रखरखाव किया जाता है। इस मौके पर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) आर.के. अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इंजीनियरों और कर्मचारियों ने भी समिति को प्लांट की मौजूदा स्थिति, उत्पादन व्यवस्था और सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। निरीक्षण के अंत में समिति ने कहा कि प्लांट से संबंधित सभी बिंदुओं का संकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे शासन को भेजा जाएगा। साथ ही बिजली उत्पादन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे।1
- घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार मे 299धरना रत किसानों का धरना पहुचा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा एवं जिला सचिव संजय कुमार यादव, शिवचरन यादव, अविनाश, राम मूरत मौर्य, बिहारी भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक हमारी जो मांगे हैं पूरी नहीं हुई है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तबतक हमारा धरना चलता रहेगा3
- एसपी सोनभद्र ने शनिवार दोपहर 12 बजे फरार चल रहे आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया,उन्होंने बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में पंजीकृत मुकदमे में संबंधित प्रकरण में वांछित शातिर किस्म का अभियुक्त बन्टी उर्फ प्रतीक उर्फ सोनू पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। उक्त अभियुक्त द्वारा अब तक न तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है और न ही माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुआ है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है। घोषित इनाम के अंतर्गत जो भी व्यक्ति उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कराएगा अथवा उसकी गिरफ्तारी में सहायक सही एवं विश्वसनीय सूचना प्रदान करेगा, उसे घोषित पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास कर तहत दस मुकदमे दर्ज है।1