Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहरबंदी: बीकानेर में पानी की किल्लत की आहट बीकानेर वासियों के लिए एक बड़ी खबर है। आगामी कुछ दिनों के लिए शहर में नहरबंदी लागू कर दी गई है। इसके चलते बीकानेर और आस-पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से पानी का संभलकर इस्तेमाल करने की अपील की है। #BikanerNews #Naharbhandi #BikanerWaterShortage #WaterCrisis #BikanerUpdate
Bikaner local news
नहरबंदी: बीकानेर में पानी की किल्लत की आहट बीकानेर वासियों के लिए एक बड़ी खबर है। आगामी कुछ दिनों के लिए शहर में नहरबंदी लागू कर दी गई है। इसके चलते बीकानेर और आस-पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से पानी का संभलकर इस्तेमाल करने की अपील की है। #BikanerNews #Naharbhandi #BikanerWaterShortage #WaterCrisis #BikanerUpdate
More news from Sri Ganganagar and nearby areas
- आप भी सेवा सहयोग करें। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- नागौर/गोटन,, क्षेत्र में प्रसिद्ध नागौरी नस्ल की देशी गायों के संरक्षण और प्रजनन को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। कस्बे के पशुपालकों का कहना है कि गोटन पशु चिकित्सालय में नागौरी नस्ल का सीमन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस देसी नस्ल की प्रजनन दर बढ़ाना मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय पशुपालकों के अनुसार सरकार एक ओर देशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आवश्यक संसाधनों की कमी से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पशु चिकित्सालय में अन्य नस्लों का सीमन तो उपलब्ध रहता है, लेकिन नागौरी नस्ल का सीमन नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पशुपालक एडवोकेट नरेश कड़वासरा का कहना है कि नागौरी नस्ल क्षेत्र की पहचान रही है और यह नस्ल अपनी मजबूती व अनुकूलता के कारण प्रसिद्ध है। यदि समय रहते इसके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह नस्ल धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि गोटन पशु चिकित्सालय में नागौरी नस्ल का सीमन उपलब्ध कराया जाए, ताकि कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से इस देशी नस्ल की संख्या बढ़ाई जा सके और पशुपालकों को भी लाभ मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पशुपालन विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर नागौरी नस्ल के सीमन की व्यवस्था की जाए तो क्षेत्र में इस देसी नस्ल की प्रजनन दर बढ़ाई जा सकती है और पशुपालकों की आय में भी इजाफा होगा।2
- खानुवाली में उबल पड़ा जनाक्रोश: “बहन हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” के नारों से गूंजा गांव खानुवाली गांव में आज सिर्फ मोमबत्तियों की रोशनी नहीं थी, बल्कि लोगों के दिलों में सुलग रहा गुस्सा भी सड़कों पर उतर आया। मृतका सुदेश कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक विशाल कैंडल मार्च निकाला, जिसने पूरे इलाके में न्याय की पुकार को और तेज कर दिया। यह कैंडल मार्च रामेश्वर बाबल की अगुवाई में पंचायत घर से शुरू हुआ। सैकड़ों ग्रामीण हाथों में मोमबत्तियां लिए गांव की गलियों से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे और वहां से आगे बाबा रामदेव मंदिर तक मार्च निकाला। लेकिन यह सिर्फ एक शांत मार्च नहीं था — यह उस व्यवस्था के खिलाफ जनता का उफनता हुआ गुस्सा था जो अब तक सुदेश कुमारी को न्याय नहीं दिला पाई। मार्च के दौरान गांव की गलियां गूंज उठीं नारों से — “सुदेश कुमारी को न्याय दो” “बहन हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” “हत्यारे को फांसी दो” “राजेश गौड़ शर्म करो” “गौड़ हॉस्पिटल बंद करो” इन नारों ने साफ कर दिया कि अब यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की नहीं रही, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता और न्याय की लड़ाई बन चुकी है। कैंडल मार्च के समापन पर बाबा रामदेव मंदिर के पास ग्रामीणों ने रावला तहसीलदार के प्रतिनिधि गुरदीप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ शब्दों में मांग रखी गई कि सुदेश कुमारी की मौत की निष्पक्ष जांच हो और अगर किसी की लापरवाही या लालच से यह मौत हुई है तो दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जिस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, उसमें अब तक ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या गरीब और आम आदमी की जान की कीमत इतनी कम हो गई है कि उसकी मौत भी सिस्टम की फाइलों में दबकर रह जाए? सबसे दर्दनाक दृश्य उस समय देखने को मिला जब सुदेश कुमारी की बेटी ने गांव के लोगों से न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने की अपील की। एक बेटी का अपनी मां के लिए न्याय मांगना किसी भी संवेदनशील समाज को झकझोर देने के लिए काफी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह आवाज सत्ता और प्रशासन के कानों तक पहुंचेगी? खानुवाली के लोगों ने मोमबत्तियों की रोशनी में साफ संदेश दे दिया है — अगर न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ सुदेश कुमारी की मौत का मामला नहीं है, बल्कि यह उस व्यवस्था के खिलाफ आवाज है जहां इलाज के नाम पर लापरवाही और लालच से लोगों की जान चली जाती है और फिर सच बोलने वालों को ही दबाने की कोशिश होती है। आज खानुवाली पूछ रहा है — क्या न्याय केवल ताकतवर लोगों के लिए है? क्या गरीब की मौत सिर्फ एक खबर बनकर रह जाएगी? मोमबत्तियों की यह लौ शायद छोटी हो, लेकिन इसके पीछे जल रहा गुस्सा बहुत बड़ा है। और अगर यह गुस्सा भड़क गया तो यह सिर्फ खानुवाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे इलाके में न्याय की एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। सवाल अब भी खड़ा है — सुदेश कुमारी को न्याय कब मिलेगा? #खानुवाली #रावला #घडसाना #अनूपगढ #गंगानगर #JusticeForSudeshKumari #वायरलपोस्ट2025 #justiceforsudesh #बेटी_को_न्याय_दो #चिकित्सामंत्री #dmsriganganagar #वायरलन्यूज़ #खबरें24 #खबरकाअसर #राजस्थानन्यूज़ #गोपीबेनीवाल1
- Post by Sachin vyas1
- बीदासर क्षेत्र के गांव घंटियाल के मुक्तिधाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। #fire #churu #bidasar2
- चूरू में सामूहिक रोजा इफ्तार | मदीना मुसाफिरखाना में सर्व समाज ने की अमन-चैन की दुआ Churu जिला मुख्यालय स्थित मदीना मुसाफिरखाना में आथूना मोहल्ला टीम और नौजवान कमेटी की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं कीं। रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोजा खोलने की एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। दिनभर रोजा रखने के बाद रोजेदार खजूर, पानी और विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज अब्बास ने रोजा इफ्तार की दुआ पढ़ाई और रमजान के महीने में आत्म-संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश-विदेश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। #ChuruNews, #RajasthanNews, #Ramadan, #Ramzan2026, #RozaIftar, #IftarParty, #Churu, #RamadanKareem, #CommunityEvent, #Shekhawati, #PeaceAndUnity, #LocalNews, #IndiaNews, #MuslimCommunity, #LatestNews #INTERVIEWERINDIA1
- जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर ट्रकों की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार आरटीओ इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे वाहन से जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। भीषण टक्कर के कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- “रास्ता दो या जवाब दो!” आजाद नगर की हुंकार से गूंजा कलेक्ट्रेट, नारी-युवा शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन 📍 श्रीगंगानगर से बड़ी खबर राजस्थान के सीमावर्ती शहर श्रीगंगानगर में सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब आज़ाद नगर रास्ता बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए। हाथों में तख्तियां, चेहरे पर दृढ़ संकल्प और आंखों में उम्मीद,आजाद नगर के लोगों ने एक सुर में कहा, “अब और इंतजार नहीं… हमें हमारा रास्ता चाहिए!”1
- नागौर/मुंडवा,,वेंकटेश मंदिर मूंडवा से 20 किलो चांदी चोरी के मामले का पुलिस टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत कर 17 दिन के अंदर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण का खुलासा करने पर कस्बा मूंडवा के नागरिकों द्वारा मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक नागौर, थानाधिकारी मूंडवा सहित समस्त पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।1