प्रयागराज के चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन 'सद्भावना दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी जताई और प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया, जिसके बाद शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटकर उत्सव मनाया। समारोह के दौरान नेताओं ने प्रमोद तिवारी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी राजनेता उनके राजनीतिक कौशल के कायल हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने उन्हें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के तौर पर शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की एक मजबूत आवाज बताया और कहा कि उनकी सेवाओं व विकास कार्यों से पूरा देश परिचित है। इस अवसर पर कोअर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, परवेज अख्तर अंसारी, मानस शुक्ला, अरशद अली, दिवेंद्र कुमार, शकील अहमद, इश्तेयाक अहमद, अनिल गौड़, मो०हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, परवीन बानो, कामेश्वर सोनकर, संतोष मिश्रा, दरख़्शा कुरैशी, राकेश पटेल, मोहम्मद हसीन, विशाल सोनकर, तबरेज अहमद, सुशील मिश्रा, नफीस कुरैशी, कामेश्वर, सुबूर खान, रिंकू तिवारी, अफरोज अहमद, अल्तमश और मनोज पासी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रयागराज के चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन 'सद्भावना दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी जताई और प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया, जिसके बाद शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटकर उत्सव मनाया। समारोह के दौरान नेताओं ने प्रमोद तिवारी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी राजनेता उनके राजनीतिक कौशल के कायल हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने उन्हें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के तौर पर शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की एक मजबूत आवाज बताया और कहा कि उनकी सेवाओं व विकास कार्यों से पूरा देश परिचित है। इस अवसर पर कोअर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, परवेज अख्तर अंसारी, मानस शुक्ला, अरशद अली, दिवेंद्र कुमार, शकील अहमद, इश्तेयाक अहमद, अनिल गौड़, मो०हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, परवीन बानो, कामेश्वर सोनकर, संतोष मिश्रा, दरख़्शा कुरैशी, राकेश पटेल, मोहम्मद हसीन, विशाल सोनकर, तबरेज अहमद, सुशील मिश्रा, नफीस कुरैशी, कामेश्वर, सुबूर खान, रिंकू तिवारी, अफरोज अहमद, अल्तमश और मनोज पासी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और पर्यावरण संरक्षण की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में अब विपक्षी दल खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव दिल्ली पहुंचीं और उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। डिंपल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक केवल लद्दाख की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और हमारे पर्यावरण को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लद्दाख के लोगों की लोकतांत्रिक और संवैधानिक मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और समाजवादी पार्टी इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है। सोनम वांगचुक और लद्दाख के प्रदर्शनकारी लंबे समय से केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना शामिल है ताकि वहां की भूमि, संस्कृति और रोजगार को संरक्षण मिल सके। इसके साथ ही वे लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने, हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियरों व संवेदनशील पर्यावरण को अनियंत्रित औद्योगिक विकास से बचाने और लोकसभा व राज्यसभा में लद्दाख के लिए उचित संसदीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। संसद के आगामी सत्रों से ठीक पहले डिंपल यादव का सोनम वांगचुक के मंच पर पहुंचना राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी लद्दाख के इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर धार देने के मूड में है और विपक्ष अब इस मुद्दे को संसद के पटल पर भी पुरजोर तरीके से उठाने की रणनीति बना रहा है। अब देखना यह होगा कि विपक्ष के इस बढ़ते समर्थन और सोनम वांगचुक के अडिग इरादों के बीच केंद्र सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आगामी इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वकीलों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के लिए ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने, इलाहाबाद हाईकोर्ट में तारीख संबंधी अव्यवस्था को दूर करने और अधिवक्ताओं की छवि को धूमिल करने वाले कथित वसूली गैंग पर प्रभावी अंकुश लगाने जैसे गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महामंत्री पद के प्रत्याशी नन्हें लाल त्रिपाठी (एनएलटी) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आगामी मंगलवार को सुबह 10:00 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थित मंदिर के पास एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में वकीलों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक में महामंत्री पद के प्रत्याशी नन्हें लाल त्रिपाठी (एनएलटी), बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश 2026 के प्रत्याशी अतुल द्विवेदी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के राजकुमार ओझा (राजनिधि अधिकारी), आनंद कुमार तिवारी, प्रतीक प्रजापति, मिर्जा अली जुल्फकार, राजेश पांडेय, अजीत श्रीवास्तव, सार्थक वर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।4
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भूमाफिया द्वारा एक गरीब व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस पूरी घटना से परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा है। पीड़ित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुका है और अब लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।3
- प्रयागराज के चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन 'सद्भावना दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी जताई और प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया, जिसके बाद शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटकर उत्सव मनाया। समारोह के दौरान नेताओं ने प्रमोद तिवारी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी राजनेता उनके राजनीतिक कौशल के कायल हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने उन्हें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के तौर पर शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की एक मजबूत आवाज बताया और कहा कि उनकी सेवाओं व विकास कार्यों से पूरा देश परिचित है। इस अवसर पर कोअर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, परवेज अख्तर अंसारी, मानस शुक्ला, अरशद अली, दिवेंद्र कुमार, शकील अहमद, इश्तेयाक अहमद, अनिल गौड़, मो०हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, परवीन बानो, कामेश्वर सोनकर, संतोष मिश्रा, दरख़्शा कुरैशी, राकेश पटेल, मोहम्मद हसीन, विशाल सोनकर, तबरेज अहमद, सुशील मिश्रा, नफीस कुरैशी, कामेश्वर, सुबूर खान, रिंकू तिवारी, अफरोज अहमद, अल्तमश और मनोज पासी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- योगी के बेहद भरोसेमंद और प्रयागराज के लोकप्रिय जिलाधिकारी IAS मनीष कुमार वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी की समस्या सुनकर कड़ा रुख अपनाया है। जनसुनवाई में पहुंचे एक पीड़ित ने जिलाधिकारी को बताया कि उसका मामला साल 2014 से चल रहा है, लेकिन इस पर तहसीलदार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इतना सुनते ही जिलाधिकारी बेहद नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल एसडीएम को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर पीड़ित के मामले का निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तहसील स्तर से पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा तो वह खुद कार्रवाई करेंगे।1
- प्रयागराज में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी महाराज की भव्य रथ शोभा यात्रा अत्यंत धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला, जहां भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी महाराज की रथ शोभा यात्रा को अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न किया गया।1
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में वर्षों से खराब पड़ी कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अतर्रा क्षेत्र के भूरा यादव का पुरवा के निवासी इस समस्या से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी हाथों में "सड़क नहीं तो स्कूल नहीं" लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, अतर्रा केन-कैनाल ऑफिस से लेकर नहर पटरी स्थित भूरा यादव का पुरवा तक का करीब 1 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह कच्चा है। बरसात के मौसम में यह पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों का यहां से निकलना दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है, जो खराब रास्ते के कारण समय पर अपने स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कच्चे मार्ग पर तुरंत गिट्टी और मोरम डालकर इसे चलने योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।1
- प्रयागराज की राजनीति में लंबे समय से चर्चित नाम उदयभान करवरिया और भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के बीच का रिश्ता राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में है। उदयभान करवरिया की वजह से ही डॉ. रोहित मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, जिन्होंने पद संभालते ही सपाइयों की नींद उड़ा दी है। इस घटनाक्रम को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों नेताओं के बीच केवल गुरु-शिष्य का संबंध है, या इसके पीछे साल 2027 की कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है।1