Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम प्रयागराज: बंसी भवन में आयोजित हरतालिका तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,बता दें कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही!
अजय सरोज~पत्रकार
पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम प्रयागराज: बंसी भवन में आयोजित हरतालिका तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,बता दें कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज: बीजेपी मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, लगाया साजिश का आरोप । प्रयागराज: बीजेपी मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, लगाया साजिश का आरोप । ब्राह्मण समाज हमारे लिए पूजनीय": वायरल वीडियो पर बोले बीजेपी नेता परमानंद वर्मा वीडियो को एडिट कर किया जा रहा वायरल: बीजेपी नेता परमानंद वर्मा ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी ।1
- मेजा क्षेत्र के बगहा चौकी स्थित बाबा पथरी महादेव पर बोले ग्रामीण1
- प्रयागराज उच्च न्यायालय में पधारे योगी आदित्यनाथ दिए कई सौगात1
- सुलेम सराय दधिकांधो मेला में हौदे पर सवार होकर निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ, मेले में राधा कृष्ण के डांस पर झूम उठे दर्शक प्रयागराज : सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई।सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे में सवार होकर भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले। भगवान के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।पूजा-आरती में बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि महाराज, सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और सत्यवीर मुन्ना समेत कई लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में आगे ध्वजा-पताका, डीजे-बैंड और गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा व शंकर की झांकियां चल रही थीं। 40 सदस्यों की धमाल पार्टी और ब्रास बैंड ने माहौल में उत्साह भर दिया। वहीं 25 से अधिक रोशनी कमेटियों ने आधुनिक रंग-बिरंगी रोशनी से मेला क्षेत्र को जगमगा दिया। कृष्ण लीला, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, कृष्ण-सुदामा संवाद और सामाजिक सौहार्द व जागरूकता के संदेश पर आधारित 22 से अधिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बेगम बाजार व्यापार मंडल ने रोशनी कमेटी का किया था आयोजन, जिसमें रोशनी की सजावट भरमार थी, और साथ में चौकी भी निकाली गई। मौके पर बेगम बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू साहू (मेला प्रमुख, मनोज सिंह उपाध्यक्ष (मेला संरक्षक) सुभाष साहू महामंत्री, राजू पटेल कोषाध्यक्ष जिला महामंत्री पि. मो. महानगर प्रयागराज, रोहित साहू मेला संरक्षक मैनेजर के.डी. कॉन्वेंट स्कूल, कुंतु भाई मेला संरक्षक, भाजपा मंडल सदर मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य, पार्षद भगवान दास पासी के साथ बड़े संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।4
- प्रयागराज के बहादुरपुर विकासखंड के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़ी डिजायर कार को टक्कर मार दी। प्रयागराज के बहादुरपुर विकासखंड के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़ी डिजायर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा काफी टूट गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विनय कुमार एक मरीज को दूसरे अस्पताल से उसके घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मरीज को अचानक दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टर ने अपनी डिजायर कार (UP 70 EM 4966) सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद डॉक्टर, मरीज और उनके साथ मौजूद सहयोगी कार से उतरकर पास के एक क्लीनिक में चले गए। इसी दौरान सड़क पर तेज आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर आए तो देखा कि एक मालवाहक वाहन (UP 70 LT 2157) ने खड़ी डिजायर कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां आपस में फंस गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डिजायर कार काफी दूर तक घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन मालिक ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पास के थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।1
- बाजारों में सुहागिनों की उमड़ी भीड़,जमकर हुई सामानों की खरीददारी प्रयागराज: हरितालिका तीज के पावन पर्व पर आसपास के बाजारों में महिलाओं और युवतियों का भारी भीड़ देखने को मिला। बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी,जो दोपहर और शाम तक आते-आते उत्सव में बदल गई। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र,सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर व्रत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीज पर्व को लेकर कपड़ा,साड़ी,चूड़ी,लहठी,श्रृंगार प्रसाधन,पूजा सामग्री और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को विशेष रूप से सजाया था। कई जगहों पर मुफ्त में मेहंदी रचाने और विशेष ऑफर्स ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया। ठेले पर सामान बेच रहे दुकानदारों के यहां भी खूब बिक्री हुई।1
- *प्रयागराज* प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ *प्रयागराज* प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ1
- पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम प्रयागराज: बंसी भवन में आयोजित हरतालिका तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,बता दें कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही!1