नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल गांवों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण, विधायक रणधीर शर्मा ने उठाई समाधान की मांग बिलासपुर। नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल किए गए गांवों की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तहसील श्री नैना देवी जी के गांव काथला, पंगा, समलेटू, थापना, मंझेड़, जब्बल, क्यारियां, कुटैहला, दभेटा और धार भरथा को नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल किए जाने के बाद लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बनवाने में लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा नगर पंचायत में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। मनरेगा, वित्त आयोग तथा विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत होने वाले विकास कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में आई आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, संपर्क मार्गों तथा प्रभावित मकानों के डंगों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक रणधीर शर्मा ने उपायुक्त राहुल कुमार से इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो लोगों में रोष और बढ़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे शुरू से ही नगर पंचायत स्वारघाट के गठन का विरोध करते रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आपत्तियों के बावजूद इसका गठन किया। अब नगर पंचायत बनने के बाद उत्पन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। बाइट: नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा
नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल गांवों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण, विधायक रणधीर शर्मा ने उठाई समाधान की मांग बिलासपुर। नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल किए गए गांवों की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तहसील श्री नैना देवी जी के गांव काथला, पंगा, समलेटू, थापना, मंझेड़, जब्बल, क्यारियां, कुटैहला, दभेटा और धार भरथा को नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल किए जाने के बाद लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बनवाने में लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा नगर पंचायत में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। मनरेगा, वित्त आयोग तथा विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत होने वाले विकास कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में आई आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, संपर्क मार्गों तथा प्रभावित मकानों के डंगों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक रणधीर शर्मा ने उपायुक्त राहुल कुमार से इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो लोगों में रोष और बढ़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे शुरू से ही नगर पंचायत स्वारघाट के गठन का विरोध करते रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आपत्तियों के बावजूद इसका गठन किया। अब नगर पंचायत बनने के बाद उत्पन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। बाइट: नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा
- आईजीएमसी में मासूम के कथित ब्रेन डैमेज मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन बिलासपुर। आईजीएमसी शिमला में ढाई वर्षीय मासूम के उपचार के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही के मामले को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को शिकायत पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई है। पीड़ित पवन कुमार, निवासी गांव सिद्ध कोठी, जिला मंडी, ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। शिकायत पत्र में पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र लवित (उम्र 2 वर्ष 6 माह) की 30 मार्च 2026 को आईजीएमसी शिमला में अंडकोश की सामान्य सर्जरी की गई थी। उनका कहना है कि सर्जरी से पहले अथवा उसके दौरान कथित लापरवाही के कारण बच्चे के मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंची, जिससे उसका ब्रेन डैमेज हो गया और वह पिछले करीब चार महीनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन से जानकारी मांगी तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने बच्चे को समय रहते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया। बाद में गंभीर हालत होने पर बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ और वहां से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में पीड़ित परिवार ने आईजीएमसी में हुई कथित चिकित्सकीय लापरवाही की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकों, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी व विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा बच्चे के समुचित उपचार, पुनर्वास, भविष्य की चिकित्सा व्यवस्था, आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई है। ज्ञापन में पूरे प्रकरण से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन नोट्स और एनेस्थीसिया रिकॉर्ड की सुरक्षित जांच कराने का भी आग्रह किया गया है।1
- नरेश ठाकुर ने अधिकारियों के साथ किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के भी दिए निर्देश कहा, नशा मुक्ति केंद्रों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा राज्य नशा निवारण बोर्ड हमीरपुर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. कमल प्रकाश, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नितिन कपूर, डीएसपी नितिन चौहान और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने इन केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। दोसड़का में संचालित किए जा रहे गोल्डन एज पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान नरेश ठाकुर ने इस केंद्र में विभिन्न सुविधाओं विस्तार के साथ-साथ इसके भवन में अग्निशमन और अन्य सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बड़ू के पास घनाल में स्थापित किए जा रहे नए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र का संचालन आरंभ करने से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान होना चाहिए। नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति, उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों के संचालन के संबंध में शीघ्र ही राज्य नशा निवारण बोर्ड की बैठक में व्यापक चर्चा के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इनमें विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ भवनों के सुरक्षा मानकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के अन्य नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का भी शीघ्र ही निरीक्षण किया जाएगा।2
- नीट पेपर लीक पर मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों को हल्के में लेना केंद्र को पड़ा भारी नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्र सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते देशभर में आंदोलन फैल गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीट पेपर लीक से 30 बच्चों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्र व्यवस्था को ठीक करना चाह रहे थे, लेकिन छात्रों को हल्के में लेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत कैलकुलेशन थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहले दिन ही अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा लेना चाहिए था। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने एक महीने तक जिम्मेदारी नहीं ली, यही वजह रही कि पूरे देश में छात्र आंदोलन फैल गया। नरेश चौहान ने कहा कि सोनम वांगचुक को हल्के में लेना भी केंद्र सरकार को भारी पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठियां मारकर बच्चों को भगाने की गलती की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों पर किए गए अत्याचार की जिम्मेदारी किसकी बनती है, इसका जवाब भाजपा को देश को देना चाहिए। प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक हुए और पेपर भी बिके। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार की तुलना में अधिक नौकरियां दी हैं। बाइट,,नरेश चौहान मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकर4
- बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया। वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।1
- नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल गांवों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण, विधायक रणधीर शर्मा ने उठाई समाधान की मांग बिलासपुर। नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल किए गए गांवों की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तहसील श्री नैना देवी जी के गांव काथला, पंगा, समलेटू, थापना, मंझेड़, जब्बल, क्यारियां, कुटैहला, दभेटा और धार भरथा को नगर पंचायत स्वारघाट में शामिल किए जाने के बाद लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बनवाने में लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा नगर पंचायत में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। मनरेगा, वित्त आयोग तथा विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत होने वाले विकास कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में आई आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, संपर्क मार्गों तथा प्रभावित मकानों के डंगों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक रणधीर शर्मा ने उपायुक्त राहुल कुमार से इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो लोगों में रोष और बढ़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे शुरू से ही नगर पंचायत स्वारघाट के गठन का विरोध करते रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आपत्तियों के बावजूद इसका गठन किया। अब नगर पंचायत बनने के बाद उत्पन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। बाइट: नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा1
- चम्बा में मूसलाधार बारिश का कहर | घरों में घुसा पानी, दर्जनों वाहन मलबे में दबे | Neeraj Nayar | Chamba Rain News Breaking News: चम्बा में बारिश से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, सड़कें बंद Chamba Rain Update: मलबे में दबे वाहन, घरों में घुसा पानी, लोगों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा चम्बा में मूसलाधार बारिश का कहर | घरों में घुसा पानी, दर्जनों वाहन मलबे में दबे | Neeraj Nayar | Chamba Rain News Breaking News: चम्बा में बारिश से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, सड़कें बंद Chamba Rain Update: मलबे में दबे वाहन, घरों में घुसा पानी, लोगों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा1