Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमस्कार, आप देख रहे हैं लखीमपुर खीरी दस्तक न्यूज। आइए रुख करते हैं बड़ी खबर की ओर। स्वच्छता को शहर और राज्य की समृद्धि का आधार मानते हुए लखनऊ नगर निगम ने एक अहम पहल की है। राजधानी लखनऊ में आज पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन शहर में कूड़ा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, तेज और आधुनिक बनाएंगे। इस पहल से न सिर्फ प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि Clean City–Green City अभियान को भी मजबूती मिलेगी। पिछले नौ वर्षों में लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश के शीर्ष तीन शहरों में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर नगर निगम की पूरी टीम और शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी गई है।
Lakhimpur Kheri दस्तक
नमस्कार, आप देख रहे हैं लखीमपुर खीरी दस्तक न्यूज। आइए रुख करते हैं बड़ी खबर की ओर। स्वच्छता को शहर और राज्य की समृद्धि का आधार मानते हुए लखनऊ नगर निगम ने एक अहम पहल की है। राजधानी लखनऊ में आज पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन शहर में कूड़ा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, तेज और आधुनिक बनाएंगे। इस पहल से न सिर्फ प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि Clean City–Green City अभियान को भी मजबूती मिलेगी। पिछले नौ वर्षों में लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश के शीर्ष तीन शहरों में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर नगर निगम की पूरी टीम और शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुरखीरी । धौरहरा कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 10 वीं कीर्तन मयी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पदयात्रा की शुरुआत श्री राम नवमी मंदिर से हुई। यह पदयात्रा , मेन बाजार, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, कोतवाली रोड, हलवाई मंदिर, होते हुए श्री राम वाटिका धाम में हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया, इस पदयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से कस्बा गूंज उठा । यात्रा में भगवान हनुमान की जगह–जगह पर, लोगों ने आरती पूजन किया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया डीजे पर पर हनुमान चालीसा और हनुमान भजनों के साथ पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए,जय श्री राम, जय हनुमान ,के जयकारे भी लगाए। तो वहीं इस कार्यक्रम को भविष्य में और भव्यता देने के लिए नई समिति की घोषणा भी की गई । इस अवसर पर रमेश रस्तोगी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, सुरेंद्र दीक्षित, योगेंद्र मिश्रा, सुभम मिश्रा, प्रचारक प्रियांशु, भागोती शुक्ल, प्रमोद तिवारी,बिपिन पांडेय, रविंद्र श्रीवास्तव, अनूप अवस्थी,अरुण अवस्थी, रविन्द्र साहू, अमन मिश्रा,राम नरेश साहू, प्रदीप यादव, बृजेश , पवन नाग, अनुभव ,अभिमन्यु, शोभित सूर्य, अंचल,सुरेश, निखिल ,सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ धौरहरा कोतवाली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।4
- राजधानी लखनऊ में आज पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन शहर में कूड़ा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, तेज और आधुनिक बनाएंगे। इस पहल से न सिर्फ प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि Clean City–Green City अभियान को भी मजबूती मिलेगी। पिछले नौ वर्षों में लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश के शीर्ष तीन शहरों में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर नगर निगम की पूरी टीम और शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी गई है।1
- लखीमपुर खीरी संपादक महेश कुमार पांडे धौरहरा खीरी तहसील व नगर पंचायत धौरहरा अमेठी रोड सड़क गड्ढा मुक्त बड़े-बड़े दावे जर्जर सड़क होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं संबंधित अधिकारियों को नहीं दिख रही जर्जर सड़क योगी जी महाराज को ठेंगा दिखा रहे संबंधित अधिकारी सरकार अरबो रुपए सड़क से संबंधित खर्च कर रही है मगर अधिकारियों के कागजों पर ही कार्यवाही कर दी जाती है हकीकत तो यह है की सरकार के अरब रुपए का उपयोग कहां पर कर रहे हैं कोई जांच करने वाला अधिकारी नहीं इस कालाबाजारी के कारण आम जनमानस बहुत ही निराशा है देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के उपरांत भ्रष्टाचारियों की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी या फिर मामले को गोलमाल कर दिया जाएगा1
- *लखीमपुर खीरी। गुरुवार 2अप्रेल 20260को विगत वर्षों की भांति श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत भीरा के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ हनुमत समाज सेवा मंडल के द्वारा कलयुग के साक्षात भगवान श्री बाबा बजरंगबली का गुणगान किया गया बाबा सभी की मनोकामना पूर्ण करें जय जय सीताराम जय श्री राम🙏🏻🙏🏻*1
- पलिया बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल में चल रहे धरने के बीच मृतक के परिवार की एक सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मृतक की भाभी सारथी देवी की हालत खराब होने पर परिजन आनन-फानन में उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स गुड़िया ने मरीज को देखने के बाद बाहर की दवा लिख दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए बाहर से दवाई खरीद पाना संभव नहीं हो सका, जिससे परिजन काफी परेशान नजर आए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि पहले से ही पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में सरकारी अस्पताल में भी समुचित इलाज न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस घटना के बाद धरना स्थल पर मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- स्पर्म व्हेल के बच्चे को जन्म देने का बहुत ही दुर्लभ फुटेज साइंटिस्ट्स ने एक शानदार घटना का फुटेज जारी किया है, जिसे इंसानों ने बहुत कम देखा है:1
- महा-खुलासा नगर मोहम्मदी तहसील क्षेत्र अंतर्गत: 'सफ़ेदपोश' यमराजों का नंगा नाच, गोमती की कोख और शारदा की पटरियों पर 'पीले पंजे' का खूनी प्रहार! नेशनल न्यूज़ ब्यूरो: संजय कुमार राठौर लोकेशन: मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इस वक्त भ्रष्टाचार के उस 'ज्वालामुखी' पर बैठी है, जो किसी भी दिन पूरे सिस्टम को स्वाहा कर सकता है। यहाँ 'सत्ता की हनक' और 'नोटों की चमक' ने कानून के इकबाल को बंधक बना लिया है। योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का जनाजा निकालते हुए खनन माफियाओं ने आदि गंगा गोमती और शारदा नहर को अपनी जागीर समझ लिया है। यह केवल अवैध खनन नहीं है, बल्कि यह सट्टे की धमक और प्रशासनिक सरपरस्ती में चल रहा वो 'खूनी खेल' है, जिसमें आम आदमी की जान की कीमत कौड़ियों के भाव आंकी जा रही है। 1. नोटों की चमक ने किया 'खाकी' को अंधा! मोहम्मदी में बालू और मिट्टी का अवैध कारोबार किसी लुका-छिपी का खेल नहीं, बल्कि डंके की चोट पर होने वाली डकैती है। सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं ने स्थानीय प्रशासन की रग-रग में 'नोटों की चमक' भर दी है। * वसूली का 'कोड वर्ड': हर ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर का एक 'कोड' तय है। जिसकी जेब में माफिया का सिक्का है, उसके लिए लाल बत्ती भी हरी हो जाती है। * राजस्व की सरेआम लूट: सरकारी खजाने में जाने वाली रॉयल्टी अब माफियाओं के आलीशान बंगलों और ऐशो-आराम पर खर्च हो रही है। 2. सत्ता की हनक: जब 'झंडा' बनता है गुंडागर्दी का लाइसेंस मोहम्मदी-गोला मार्ग और शाहजहांपुर रोड पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर लगे 'विशेष दलों' के झंडे और रसूखदारों के नाम यह बताने के लिए काफी हैं कि माफियाओं को 'सत्ता की हनक' का पूरा कवच प्राप्त है। * पुलिस की मजबूरी या मिलीभगत?: मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने कुछ ट्रालियां पकड़कर हेडलाइन बटोरने की कोशिश तो की, लेकिन उन 'बड़े मगरमच्छों' पर हाथ डालने की हिम्मत आज तक नहीं जुटा पाई जो इस पूरे सिंडिकेट के आका हैं। 3. 'यमराज' बनकर दौड़ रहे ओवरहाइट डंपर: राहगीरों की आंखों में 'मौत का गुबार' सबसे खौफनाक मंजर मोहम्मदी की सड़कों पर देखने को मिलता है। माफियाओं की भूख का आलम यह है कि ट्रालियों को आवर हाइट (Over-height) यानी क्षमता से तीन गुना ऊपर तक भर दिया जाता है। * अंधा कर रही धूल: बिना तिरपाल के दौड़ रहे इन वाहनों से उड़ने वाली बालू और मिट्टी राहगीरों के लिए 'मौत का जाल' बन चुकी है। * पलक झपकते ही हादसा: तेज हवाओं के चलते मोटरसाइकिल सवारों की आंखों में जैसे ही यह मिट्टी गिरती है, वे अपना संतुलन खो देते हैं। मोहम्मदी की सड़कें अब सुरक्षित सफर के लिए नहीं, बल्कि माफियाओं की तिजोरियां भरने के लिए 'लाशों की मंडी' बनने की कगार पर हैं। 4. सट्टे की धमक: अपराध का नया पावर हाउस खबर के पीछे की कड़वी सच्चाई यह भी है कि खनन की काली कमाई का बड़ा हिस्सा मोहम्मदी के सट्टा बाजार में खपाया जा रहा है। * काले धन का चक्रव्यूह: अवैध खनन से मिलने वाले नोटों की गड्डियां रात के अंधेरे में सट्टे और जुए के अड्डों पर दांव पर लगाई जाती हैं। इसी 'सट्टे की धमक' ने क्षेत्र के युवाओं को अपराध की अंधी खाई में ढकेल दिया है। माफिया अब सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि समाज की नींव भी खोद रहे हैं। 5. विनाश के मुहाने पर कुदरत: गोमती और शारदा की चीख माफियाओं ने अपनी हवस में आदि गंगा गोमती नदी का सीना छलनी कर दिया है। जेसीबी मशीनों से नदी की गहराई तक की जा रही खुदाई ने जलस्तर को पाताल में भेज दिया है। वहीं, शारदा नहर की पटरियों को इस कदर खोखला कर दिया गया है कि मानसून की एक बारिश पूरे मोहम्मदी को जलमग्न कर सकती है। निष्कर्ष: क्या 'महाराज' का बुलडोजर अब भी खामोश रहेगा? लखीमपुर खीरी का यह 'खनन कांड' अब राष्ट्रीय सुर्खी बन चुका है। संजय कुमार राठौर की यह रिपोर्ट सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को खुली चुनौती है। * क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'हंटर' इन रसूखदार माफियाओं पर चलेगा? * क्या 'सत्ता की हनक' दिखाने वाले सफेदपोशों के चेहरों से नकाब उतरेगा? * क्या मोहम्मदी की जनता को धूल और मौत से आजादी मिलेगी? प्रशासन को चेतावनी: अगर इन 'सफेदपोश यमराजों' पर तत्काल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो मोहम्मदी की जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। अब फैसला 'लखनऊ' को करना है— न्याय होगा या माफिया का राज रहेगा?1