logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उनियारा,हरियालो राजस्थान के अंतर्गत विद्यालय में लगाए कई किस्म के पौधे पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, बंजारा ढाणी, रहमान पुरा (झुंडवा) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय में कई किस्म के पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रणजीत मीना के नेतृत्व में हेमराज मीना, विक्रम सिंह मीना, श्योदयाल गुर्जर, इकबाल हुसैन, रामजीलाल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कीमत मीना, कविता मीना सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Sandeep Gupta
Sandeep Gupta
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
6 hrs ago
a306953c-5017-4a9a-8484-a01ac9e9d5dc

उनियारा,हरियालो राजस्थान के अंतर्गत विद्यालय में लगाए कई किस्म के पौधे पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, बंजारा ढाणी, रहमान पुरा (झुंडवा) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय में कई किस्म के पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रणजीत मीना के नेतृत्व में हेमराज मीना, विक्रम सिंह मीना, श्योदयाल गुर्जर, इकबाल हुसैन, रामजीलाल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कीमत मीना, कविता मीना सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार, शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने का खतरा लाखेरी - लाखेरी नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। जानकारी के अनुसार ठेका सफाई कर्मियों का पिछले 9 माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण कई कर्मियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने लगातार काम किया, लेकिन अब उन्हें काम पर भी नहीं लिया जा रहा है। इससे उनमें भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और नियमित रूप से काम पर रखा जाए। उधर, यदि सफाई कर्मियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शहर में कचरे के ढेर लगने की आशंका है, जिससे आमजन को परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि उनका 9 माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए तथा सभी ठेका कर्मियों को पुनः काम पर लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
    1
    ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार, शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने का खतरा
लाखेरी - लाखेरी नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।
जानकारी के अनुसार ठेका सफाई कर्मियों का पिछले 9 माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण कई कर्मियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।
सफाई कर्मियों का कहना है कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने लगातार काम किया, लेकिन अब उन्हें काम पर भी नहीं लिया जा रहा है। इससे उनमें भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और नियमित रूप से काम पर रखा जाए।
उधर, यदि सफाई कर्मियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शहर में कचरे के ढेर लगने की आशंका है, जिससे आमजन को परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
सफाई कर्मियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि उनका 9 माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए तथा सभी ठेका कर्मियों को पुनः काम पर लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *सवाई माधोपुर को मिली 8 नई रोडवेज बसें, जिला कलक्टर काना राम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *सोरोंजी, धौलपुर एवं नारायणपुर के लिए प्रस्तावित नई सेवाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, तीन पुरानी बसों का लेंगी स्थान* *सवाई माधोपुर, 1 अगस्त।* आमजन को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को जिला कलक्टर काना राम ने सवाई माधोपुर आगार को आवंटित 8 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अक्षत, रोली एवं पुष्प मालाओं से बसों का विधिवत पूजन किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आमजन की दैनिक आवश्यकताओं से सीधे जुड़ी है। नई बसों के संचालन से जिले की अन्य शहरों एवं क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को बसों का समयबद्ध संचालन, नियमित रखरखाव तथा यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। *प्रदेश को मिली 144 बसों में से 8 सवाई माधोपुर डीपो को:-* डिपो प्रबंधक पीयूष जैन ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को प्राप्त 144 नई बसों में से 8 बसें सवाई माधोपुर डिपो को आवंटित की गई हैं। इनमें दो बसों का संचालन सवाई माधोपुर से भरतपुर होते हुए सोरोंजी, दो बसों का सवाई माधोपुर-जयपुर एवं जयपुर-धौलपुर तथा एक बस का सवाई माधोपुर से थानागाजी होते हुए नारायणपुर मार्ग पर संचालन किया जाएगा। शेष तीन नई बसें पुरानी एवं खराब बसों के स्थान पर वर्तमान मार्गों पर संचालित की जाएंगी। नई बस सेवाओं से जयपुर, धौलपुर, भरतपुर, सोरोंजी, थानागाजी एवं नारायणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, पर्यटकों एवं नियमित यात्रियों को लाभ मिलने के साथ मौजूदा मार्गों पर भी सेवाएं अधिक सुविधाजनक एवं विश्वसनीय होंगी। *प्रतिदिन 10 से 11 हजार यात्रियों को मिल रही रोडवेज सेवा:-* डिपो प्रबंधक ने बताया कि सवाई माधोपुर आगार से वर्तमान में जयपुर, टोंक, अलवर, दौसा, बौंली, लालसोट, अजमेर, धौलपुर एवं उदयपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित हैं। डिपो से प्रतिदिन करीब 32 बसों के माध्यम से लगभग 10 से 11 हजार यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल रही है। नई बसों के संचालन से रोडवेज की पहुंच बढ़ने के साथ मौजूदा सेवाओं को और अधिक नियमित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।
    1
    *सवाई माधोपुर को मिली 8 नई रोडवेज बसें, जिला कलक्टर काना राम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*सोरोंजी, धौलपुर एवं नारायणपुर के लिए प्रस्तावित नई सेवाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, तीन पुरानी बसों का लेंगी स्थान*
*सवाई माधोपुर, 1 अगस्त।* आमजन को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को जिला कलक्टर काना राम ने सवाई माधोपुर आगार को आवंटित 8 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अक्षत, रोली एवं पुष्प मालाओं से बसों का विधिवत पूजन किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आमजन की दैनिक आवश्यकताओं से सीधे जुड़ी है। नई बसों के संचालन से जिले की अन्य शहरों एवं क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को बसों का समयबद्ध संचालन, नियमित रखरखाव तथा यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
*प्रदेश को मिली 144 बसों में से 8 सवाई माधोपुर डीपो को:-* डिपो प्रबंधक पीयूष जैन ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को प्राप्त 144 नई बसों में से 8 बसें सवाई माधोपुर डिपो को आवंटित की गई हैं। इनमें दो बसों का संचालन सवाई माधोपुर से भरतपुर होते हुए सोरोंजी, दो बसों का सवाई माधोपुर-जयपुर एवं जयपुर-धौलपुर तथा एक बस का सवाई माधोपुर से थानागाजी होते हुए नारायणपुर मार्ग पर संचालन किया जाएगा। शेष तीन नई बसें पुरानी एवं खराब बसों के स्थान पर वर्तमान मार्गों पर संचालित की जाएंगी।
नई बस सेवाओं से जयपुर, धौलपुर, भरतपुर, सोरोंजी, थानागाजी एवं नारायणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, पर्यटकों एवं नियमित यात्रियों को लाभ मिलने के साथ मौजूदा मार्गों पर भी सेवाएं अधिक सुविधाजनक एवं विश्वसनीय होंगी।
*प्रतिदिन 10 से 11 हजार यात्रियों को मिल रही रोडवेज सेवा:-* डिपो प्रबंधक ने बताया कि सवाई माधोपुर आगार से वर्तमान में जयपुर, टोंक, अलवर, दौसा, बौंली, लालसोट, अजमेर, धौलपुर एवं उदयपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित हैं। डिपो से प्रतिदिन करीब 32 बसों के माध्यम से लगभग 10 से 11 हजार यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल रही है। नई बसों के संचालन से रोडवेज की पहुंच बढ़ने के साथ मौजूदा सेवाओं को और अधिक नियमित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    50 min ago
  • इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report
    1
    इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report
इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report
    user_Ashutosh Trivedi
    Ashutosh Trivedi
    Video Creator सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय मालपुरा में आयोजित जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय संघ देवली से द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया। वहीं अपनी योग्यता अभिवृद्धि कर देवड़ावास से शिक्षका झिलमवती, महात्मागांधी नगरफोर्ट से लाड भाई शर्मा, बालिका आंवा से ज्योति सांसी को हिमालय हुड़ वेज प्रदान किया गया। वहीं नेशनल एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में भाग लेने वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम, द्वारका प्रसाद प्रजापत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त विनोददत जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, देवली सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा, देवली गाइड प्रभारी सा जिला कमिश्नर वसुधा शर्मा की मौजूदगी में सम्मान प्राप्त किया। इसके लिए टोंक सी ओ सुरेन्द्र कुमार ने देवली स्थानीय संघ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवली ब्लॉक से पवन सेन, बद्री लाल कहार, गणपत सिंह, कमलेश नागवंश आदि ने भी भाग लिया।
    1
    स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार
स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय मालपुरा में आयोजित जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय संघ देवली से द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया। वहीं अपनी योग्यता अभिवृद्धि कर देवड़ावास से शिक्षका झिलमवती, महात्मागांधी नगरफोर्ट से लाड भाई शर्मा, बालिका आंवा से ज्योति सांसी को हिमालय हुड़ वेज प्रदान किया गया। वहीं नेशनल एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में भाग लेने वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम, द्वारका प्रसाद प्रजापत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा,  राज्य संगठन आयुक्त विनोददत जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, देवली सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा, देवली गाइड प्रभारी सा जिला कमिश्नर वसुधा शर्मा की मौजूदगी में सम्मान प्राप्त किया। इसके लिए टोंक सी ओ सुरेन्द्र कुमार ने देवली स्थानीय संघ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवली ब्लॉक से पवन सेन, बद्री लाल कहार, गणपत सिंह, कमलेश नागवंश आदि ने भी भाग लिया।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी
    1
    छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या
बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है  और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी
    user_Nandshing Dhakad
    Nandshing Dhakad
    हिंडोली, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सफाई, बस स्टैंड और पैनोरमा स्थल का निरीक्षण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका हिण्डोली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर टिकट खिड़की पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा कुछ बसों के स्टैंड पर नहीं आने और सीधे बायपास से गुजरने की शिकायतों पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में सड़क डिवाइडरों की सफाई, कचरा एवं झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले पैनोरमा एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नंदी गौशाला की चारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से वार्डवार अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों में सफाई कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    सफाई, बस स्टैंड और पैनोरमा स्थल का निरीक्षण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका हिण्डोली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर टिकट खिड़की पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा कुछ बसों के स्टैंड पर नहीं आने और सीधे बायपास से गुजरने की शिकायतों पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में सड़क डिवाइडरों की सफाई, कचरा एवं झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले पैनोरमा एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नंदी गौशाला की चारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से वार्डवार अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों में सफाई कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    1
    सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई
5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई
लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की।
विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    52 min ago
  • 3 अगस्त को निकलने वाली भव्य महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर की प्रेसवार्ता सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में 3 अगस्त को निकलने वाली सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भाती इस वर्ष भी शहर में 13 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नरेश सिंधी ने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को महाभगवा कावड़ यात्रा शहर रामद्वारा से शाम पांच बजे शुरू होगी,कावड़ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा,हरियाणा गौ सेवा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर,प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर,गणेश मंदिर प्रधान सेवक हिमांशु गौतम होंगे। यात्रा संयोजक नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में 300 कावड़िये शामिल रहेंगे। नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में विशेष बात यह हे कि पहली बार कावड़ यात्रा में 100 बहिनें दुर्गा वाहनी के रूप में शामिल होंगी। कावड़ यात्रा शहर के मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चौकी दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद कावड़ यात्रा वहां से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए भेरू दरवाजा स्थित गोपाल जी के मंदिर पर पहुंचेगी जहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने सभी सनातनी समाज से अनुरोध किया हे कि ज्यादा से ज्यादा लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य रूप देवे।
    1
    3 अगस्त को निकलने वाली भव्य महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर की प्रेसवार्ता
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में 3 अगस्त को निकलने वाली सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भाती इस वर्ष भी शहर में 13 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नरेश सिंधी ने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को महाभगवा कावड़ यात्रा शहर रामद्वारा से शाम पांच बजे शुरू होगी,कावड़ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा,हरियाणा गौ सेवा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर,प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर,गणेश मंदिर प्रधान सेवक हिमांशु गौतम होंगे। यात्रा संयोजक नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में 300 कावड़िये शामिल रहेंगे। नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में विशेष बात यह हे कि पहली बार कावड़ यात्रा में 100 बहिनें दुर्गा वाहनी के रूप में शामिल होंगी।  कावड़ यात्रा शहर के मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चौकी दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद कावड़ यात्रा वहां से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए भेरू दरवाजा स्थित गोपाल जी के मंदिर पर पहुंचेगी जहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने सभी सनातनी समाज से अनुरोध किया हे कि ज्यादा से ज्यादा लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य रूप देवे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.