सफाई, बस स्टैंड और पैनोरमा स्थल का निरीक्षण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका हिण्डोली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर टिकट खिड़की पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा कुछ बसों के स्टैंड पर नहीं आने और सीधे बायपास से गुजरने की शिकायतों पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में सड़क डिवाइडरों की सफाई, कचरा एवं झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले पैनोरमा एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नंदी गौशाला की चारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से वार्डवार अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों में सफाई कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सफाई, बस स्टैंड और पैनोरमा स्थल का निरीक्षण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका हिण्डोली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर टिकट खिड़की पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा कुछ बसों के स्टैंड पर नहीं आने और सीधे बायपास से गुजरने की शिकायतों पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में सड़क डिवाइडरों की सफाई, कचरा एवं झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले पैनोरमा एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नंदी गौशाला की चारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से वार्डवार अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों में सफाई कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
- सफाई, बस स्टैंड और पैनोरमा स्थल का निरीक्षण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका हिण्डोली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर टिकट खिड़की पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा कुछ बसों के स्टैंड पर नहीं आने और सीधे बायपास से गुजरने की शिकायतों पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में सड़क डिवाइडरों की सफाई, कचरा एवं झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले पैनोरमा एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नंदी गौशाला की चारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से वार्डवार अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों में सफाई कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- एक कविता ...... कलम का सिपाही1
- छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी1
- विकल्प जन सांस्कृतिक मंच ने धूमधाम के साथ मनाई प्रेमचन्द जयंती July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह की शुरुआत नारायण शर्मा ने प्रेमचन्द की कहानी पर बनी फिल्म के गीत की म्यूजिकल प्रस्तुति कर किया...1
- केडीए का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, ट्रांसपोर्ट नगर योजना से हटाए अवैध कब्जे कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देश पर आनंदपुरा स्थित योजना के पार्किंग स्थल और भूखंडों पर अवैध रूप से बनाई गई गुमटियां, ठेले, टीनशेड, टपरियां तथा कबाड़ और वाहनों के पार्ट्स रखकर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर हटाया गया। केडीए को इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर पार्किंग स्थल को खाली कराया गया। केडीए ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- कोटा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क व सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान में कानूनगो, पटवारी और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा, जबकि थानाधिकारी सत्यनारायण ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल रही और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने के संकेत दिए। कोटा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क व सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान में कानूनगो, पटवारी और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा, जबकि थानाधिकारी सत्यनारायण ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल रही और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने के संकेत दिए।1
- पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई श्री हनुमंत कथा, श्रद्धालुओं ने लिया 101 दीपों की महाआरती का पुण्य लाभ राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के तत्वावधान में आयोजित श्री हनुमंत कथा का पूर्णाहुति एवं भव्य आरती के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कथा व्यास आचार्य ऋतुराज शर्मा ने हनुमत तत्व का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि हनुमान जी द्वारा जन्म लेते ही सूर्य को ग्रसने की कथा ज्ञान के प्रति अटूट जिज्ञासा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सूर्य ज्ञान का प्रतीक है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जन्म से ही ज्ञान प्राप्त करने की पिपासा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुग्रीव हनुमान जी के माध्यम से भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे, उसी प्रकार जीवन में हनुमत तत्व का समावेश होने पर प्रभु प्राप्ति का मार्ग सहज हो जाता है। राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने अपने उद्बोधन में दान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र एवं धर्म के लिए अपनी आय का दस प्रतिशत भाग दान स्वरूप अवश्य समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेत में बोया गया एक बीज अनेक गुना होकर लौटता है, उसी प्रकार सत्पात्र को दिया गया दान भी अनंत गुना फल प्रदान करता है। इसे श्रीमद्भगवद्गीता में सात्विक दान की संज्ञा दी गई है। समापन अवसर पर 101 दीपों से श्री हनुमान जी की भव्य आरती की गई। आरती में अर्जुन लाल शर्मा, बूंदी राव राजा वंशवर्धन सिंह, विजेंद्र माहेश्वरी, जयपुर से आए डॉ. लोकेश चतुर्वेदी, सत्येश शर्मा, डॉ. अंकिता अग्रवाल, पवन अग्रवाल, परमानंद शर्मा, लीला शर्मा, अंजना गौतम, अंता से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन सुमन, सुरेंद्र पंचाल, महेश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।1
- संसद में विपक्ष ने किया चंदा चोरी का नाट्य रूपांतरण, श्रद्धालु बने राहुल गांधी जी ने दान दिया, पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर 'चंपत' हो गए। संसद में विपक्ष ने किया चंदा चोरी का नाट्य रूपांतरण, श्रद्धालु बने राहुल गांधी जी ने दान दिया, पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर 'चंपत' हो गए।1