logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौतन प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 के संचालन में लापरवाही के आरोप में दो शिक्षिकाओं से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के सफल संचालन के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की शिक्षिका प्रतिभा कुमारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर अनुसूचित जाति की शिक्षिका रेखा कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

10 hrs ago
user_Niraj Raj
Niraj Raj
बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
10 hrs ago

नौतन प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 के संचालन में लापरवाही के आरोप में दो शिक्षिकाओं से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के सफल संचालन के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की शिक्षिका प्रतिभा कुमारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर अनुसूचित जाति की शिक्षिका रेखा कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • मझौलिया चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई विश्वकर्मा भगवान की प्राण प्रतिष्ठा । मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे ,आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मिल हाउस की ओर से अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कर्म, तकनीक और औद्योगिक कार्यों में समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान मौजूद रहे। बताते चलें कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई। मुख्य आचार्य त्रिलोकी पांडेय इकाई प्रमुख gana salahkar Shailendra Mishra
    1
    मझौलिया चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई विश्वकर्मा भगवान की प्राण प्रतिष्ठा ।
मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे ,आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मिल हाउस की ओर से अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर इकाई  प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कर्म, तकनीक और औद्योगिक कार्यों में समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान मौजूद रहे। बताते चलें कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई।
मुख्य आचार्य त्रिलोकी पांडेय 
इकाई प्रमुख  gana salahkar Shailendra Mishra
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    14 hrs ago
  • मझौलिया चीनी मिल में पहली बार राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित ।। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के लिए आयोजित हुआ विशाल भंडारा ।। मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान के जयपुर से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। मिल हाउस में पहली बार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे, आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आचार्यों ने विधिवत पूजा-अनुष्ठान कर भगवान विश्वकर्मा से चीनी मिल, कर्मचारियों एवं किसानों की सुख-समृद्धि तथा औद्योगिक कार्यों में उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मिल कर्मियों, किसानों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिल हाउस के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से कर्म, तकनीक एवं औद्योगिक कार्यों में प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की गई है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान उपस्थित रहे। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई।
    4
    मझौलिया चीनी मिल में पहली बार राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित ।।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के लिए आयोजित हुआ विशाल भंडारा ।।

मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान के जयपुर से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। मिल हाउस में पहली बार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे, आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
पूजा कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आचार्यों ने विधिवत पूजा-अनुष्ठान कर भगवान विश्वकर्मा से चीनी मिल, कर्मचारियों एवं किसानों की सुख-समृद्धि तथा औद्योगिक कार्यों में उन्नति की कामना की।
पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मिल कर्मियों, किसानों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिल हाउस के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से कर्म, तकनीक एवं औद्योगिक कार्यों में प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की गई है।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान उपस्थित रहे। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • सागर पोखरा में दीपों से जगमगाया बेतिया, सेवा संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बेतिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक सागर पोखरा परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सागर पोखरा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान पूरा सागर पोखरा परिसर दीपों से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति इसी तरह आगे बढ़ते रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारत विकास के नए आयाम स्थापित करे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही सभी की कामना है। सागर पोखरा में जले दीपों के बीच सेवा और संकल्प का संदेश गूंजता रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।
    1
    सागर पोखरा में दीपों से जगमगाया बेतिया, सेवा संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बेतिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक सागर पोखरा परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सागर पोखरा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
इस दौरान पूरा सागर पोखरा परिसर दीपों से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति इसी तरह आगे बढ़ते रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारत विकास के नए आयाम स्थापित करे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही सभी की कामना है।
सागर पोखरा में जले दीपों के बीच सेवा और संकल्प का संदेश गूंजता रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • एक साथ चार बड़ी खबरें देखें * वार्ड 17, 27 और 28 में 41.80 लाख से सड़क-नाला निर्माण, बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं: गरिमा (पांच योजनाओं के कार्यादेश जारी, महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण का दिया निर्देश) * नेपाली थापा ने झांसी के हलचल पहलवान को धोबिया पाट देकर जीता कुश्ती दंगल (25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम, गहमागहमी के बीच हुआ कुश्ती महादंगल का समापन) * नौतन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल (सुशील चौधरी ने मंत्री तो सरबजीत साहनी ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा, 11 सदस्यों ने भी किया नामांकन) * CGI कॉलेज मैनाटांड में भव्यता के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे (चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित) एक साथ चार बड़ी खबरें देखें * वार्ड 17, 27 और 28 में 41.80 लाख से सड़क-नाला निर्माण, बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं: गरिमा (पांच योजनाओं के कार्यादेश जारी, महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण का दिया निर्देश) * नेपाली थापा ने झांसी के हलचल पहलवान को धोबिया पाट देकर जीता कुश्ती दंगल (25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम, गहमागहमी के बीच हुआ कुश्ती महादंगल का समापन) * नौतन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल (सुशील चौधरी ने मंत्री तो सरबजीत साहनी ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा, 11 सदस्यों ने भी किया नामांकन) * CGI कॉलेज मैनाटांड में भव्यता के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे (चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित)
    1
    एक साथ चार बड़ी खबरें देखें
 * वार्ड 17, 27 और 28 में 41.80 लाख से सड़क-नाला निर्माण, बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं: गरिमा
   (पांच योजनाओं के कार्यादेश जारी, महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण का दिया निर्देश)
 * नेपाली थापा ने झांसी के हलचल पहलवान को धोबिया पाट देकर जीता कुश्ती दंगल
   (25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम, गहमागहमी के बीच हुआ कुश्ती महादंगल का समापन)
 * नौतन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल
   (सुशील चौधरी ने मंत्री तो सरबजीत साहनी ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा, 11 सदस्यों ने भी किया नामांकन)
 * CGI कॉलेज मैनाटांड में भव्यता के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे
   (चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित)
एक साथ चार बड़ी खबरें देखें
* वार्ड 17, 27 और 28 में 41.80 लाख से सड़क-नाला निर्माण, बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं: गरिमा
(पांच योजनाओं के कार्यादेश जारी, महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण का दिया निर्देश)
* नेपाली थापा ने झांसी के हलचल पहलवान को धोबिया पाट देकर जीता कुश्ती दंगल
(25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम, गहमागहमी के बीच हुआ कुश्ती महादंगल का समापन)
* नौतन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल
(सुशील चौधरी ने मंत्री तो सरबजीत साहनी ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा, 11 सदस्यों ने भी किया नामांकन)
* CGI कॉलेज मैनाटांड में भव्यता के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे
(चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित)
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन। नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ 26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।
    4
    नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन।
नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ  26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • सुगौली एचपीसीएल एचबीएल के पांच कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला श्रम विभाग ने किया सम्मानित।
    1
    सुगौली एचपीसीएल एचबीएल के पांच कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला श्रम विभाग ने किया सम्मानित।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • UPI पर चार्ज वसूलना जनता की जेब पर डाका है - समाजसेवी पवन दुबे ने सरकार को घेरा
    1
    UPI पर चार्ज वसूलना जनता की जेब पर डाका है - समाजसेवी पवन दुबे ने सरकार को घेरा
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया। सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया।
सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    1
    पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन।
पडरौना, कुशीनगर।
पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं 
अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
क्या है मुख्य कारण ?
थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.