चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी एवं कार्रवाई। ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार जब्त, 72 मिनट तक की गई निगरानी। चित्तौड़गढ़, 28 अक्टूबर 2026। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस द्वारा मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की गई। ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग टीम द्वारा दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की गई। ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ द्वारा ड्रोन के माध्यम से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर मौके से मध्यप्रदेश नंबर की कार जब्त की गई। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखने में सहायता मिल रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

- चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी एवं कार्रवाई। ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार जब्त, 72 मिनट तक की गई निगरानी। चित्तौड़गढ़, 28 अक्टूबर 2026। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस द्वारा मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की गई। ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग टीम द्वारा दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की गई। ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबल आसिफ द्वारा ड्रोन के माध्यम से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर मौके से मध्यप्रदेश नंबर की कार जब्त की गई। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखने में सहायता मिल रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।1
- उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठंड बढ़ रही है।1
- इटावा में खड़ी स्कूल बस में लगी भीषण आग, बच्चों को उतारने के बाद हुआ हादसा 🔴 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटा कोटा। इटावा के सरोवर नगर में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी स्कूल की बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की बस बंबूलिया से करीब 20 से 25 स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद चालक ने बस को सरोवर नगर में खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर इटावा नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि बस में आग लगने से पहले सभी बच्चों को स्कूल में उतार दिया गया था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।1
- कोटा में स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे पर किया अटैक, नुकीली वस्तु से वार करने से बच्चे के हाथ में लगा कट कोटा में स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे पर किया अटैक नुकीली वस्तु से वार करने से बच्चे के हाथ में लगा कट अस्पताल में उपचार कर लगाए 5 टांके नयापुरा क्षेत्र के एक स्कूल का बताया जा रहा मामला फिलहाल पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा मामला1
- ग्राम पंचायत पीपल्दा में 9 उम्मीदवार मैदान में,कल होगा सरपंच पद के लिए मतदान । पीपल्दा कि गली मोहल्ले चोराहों पर चर्चाएं तेज़, किसके सिर सजेगा ताज , गांव कि सरकार चुनेंगी जनता चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नौ प्रत्याशी मैदान में कल होगा मतदान , गांव कि सरकार कों लेकर गली गली में चर्चा हों रही हैं। अबकी बार किस कि होगी सरकार , मैदान में है, अनोख बाई, गड्डी बाई , झमकू बाई, दुर्गा बाई ,निशा कुमारी, प्रियंका यादव, रंजना कुमारी, संजू बाई, संतोष बाई , चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद घर घर डोर टू डोर संपर्क करने में जुटे प्रत्याशी, उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रखीं है, अब कल 30 तारीख कों देखना है, किसके सिर पर पीपल्दा सरपंच का ताज नजर आता है, पीपल्दा पंचायत की गली गली में यही चर्चाएं हो रही हैं, पीपल्दा पंचायत के समस्त गांवों के बुजुर्ग वरिष्ठ नेताओं का कहना है, कि सरपंच ऐसा बनना चाहिए, जों पीपल्दा पंचायत की हर समस्या कों जल्द से जल्द समाप्त करें, और पीपल्दा पंचायत के विकास में अहम भूमिका अदा करें ,पीपल्दा पंचायत कि जनता जनार्दन के सामने सबसे बड़ी चुनौती , मैदान में 9 उम्मीदवार किस कि होगी हार और किसकी होगी जीत 30 तारीख शाम कों ही पता चलेगा4
- कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में निजी स्कूल की बस में लगी आग, टला हादसा कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में स्कूल बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों के उतरने के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने इटावा पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। आसपास बस्ती होने से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। समय रहते स्थिति संभलने से बड़ा हदसा टल गया।1
- करनाल में बड़ी वारदात टली: पुलिस ने दबोचे 2 शूटर, 4 अवैध पिस्टल बरामद; कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी से चल रही थी रंजिश करनाल: हरियाणा की करनाल पुलिस को अपराध और गैंगवार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए (CIA) और स्पेशल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मर्डर की साजिश रच रहे दो शातिर शूटर्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मर्डर की फिराक में थे शूटर, पहले ही दबोचे शुरुआती जांच के अनुसार, पकड़े गए दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से हथियार लेकर निकले थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि इलाके में किसी की हत्या करने की प्लानिंग चल रही है। इससे पहले कि आरोपी वारदात को अंजाम देते, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हथियारों समेत काबू कर लिया। कनाडा नेटवर्क और पुरानी दुश्मनी का एंगल पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस साजिश के तार विदेश से जुड़े हैं। आरोपियों की कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इन शूटर्स को हथियार किसने सप्लाई किए थे और इनकी हिट-लिस्ट में कौन-कौन शामिल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।1
- बिहार के मंदिर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर बिहार के एक मंदिर में महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश करती और मारपीट रोकने की गुहार लगाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, भारतीय परंपरा में महिलाओं को सम्मान देने की बात और उनके साथ होने वाले ऐसे व्यवहार के बीच विरोधाभास पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और वीडियो में दिखाई गई घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।1