Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई जनपद के थाना संडीला क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रासिंग निवासी शिवम जायसवाल पुत्र राजकिशोर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने ₹25-₹25 हजार के इनामी पांच अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में संडीला के सुम्बाबाग निवासी सूरज सिंह पुत्र अनिल सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांशू और उन्नाव जिले के थाना औरस स्थित ग्राम आल्दौ निवासी साहिल सिंह पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत कर सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
रवि प्रकाश शुक्ला
हरदोई जनपद के थाना संडीला क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रासिंग निवासी शिवम जायसवाल पुत्र राजकिशोर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने ₹25-₹25 हजार के इनामी पांच अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में संडीला के सुम्बाबाग निवासी सूरज सिंह पुत्र अनिल सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांशू और उन्नाव जिले के थाना औरस स्थित ग्राम आल्दौ निवासी साहिल सिंह पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत कर सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
More news from Hardoi and nearby areas
- चंद्रप्रकाश विद्या मंदिर मोहल्ला बुधबाजार शाहाबाद हरदोई1
- हरदोई जिले के विकासखंड भरखनी स्थित ग्राम मैकपुर (पचदेवरा) के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और गंदे पानी के जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी हरदोई को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य रास्ते पर लगातार बदबूदार पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। यह मुख्य मार्ग गांव को स्थानीय सरकारी विद्यालय और मुख्य बाजार से जोड़ता है। सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बनने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ और दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार फिसलकर गिरने से उनकी यूनिफॉर्म और किताबें खराब हो जाती हैं। वहीं, जलभराव और गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। बाजार जाने, राशन व अन्य सामान लाने में भारी दिक्कत आ रही है, जबकि बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों के लिए इस रास्ते से निकलना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इस उपेक्षा से मजबूर होकर गांववासियों को सामूहिक रूप से जिलाधिकारी से गुहार लगानी पड़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और आवश्यक निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।1
- शाहजहाँपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल्स में सात खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए चयन हुआ है। ये सभी चयनित खिलाड़ी 28 जुलाई को बरेली में आयोजित होने वाले ट्रायल्स में भाग लेंगी। इसके बाद वहाँ से चुनी जाने वाली टीम 6 से 8 अगस्त तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।1
- अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की 26वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एकलव्य सेना की संस्थापक और कश्यप समाज की नेता स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी ने अपना सारा जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने में लगा दिया। उनके न रहने पर कश्यप समाज और एकलव्य सेना के लोगों को उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी, जिसकी भरपाई करना असंभव है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के बाद फूलन देवी ने दलित, शोषित और पीड़ित समाज को एकजुट करने की मुहिम छेड़ी थी, लेकिन कुछ लोगों ने साजिश रचकर उनकी हत्या करा दी। राजेश कश्यप ने कहा कि यदि समय रहते फूलन देवी के साथ न्याय हुआ होता तो वह बंदूक नहीं उठातीं। उन्होंने समाज में स्त्रियों को अबला और कमजोर समझे जाने के तथ्य को पूरी तरह नकार दिया था। कार्यक्रम में कैलाश नाथ कश्यप ने कहा कि जिस बहादुरी से देश में दबंगों और जुल्म करने वालों का सामना फूलन देवी ने किया, वह साहसपूर्ण है और नारियों को शक्तिशाली बनकर अन्याय का दमन करने की प्रेरणा देता है। वहीं प्रभात वर्मा ने कार्यकर्ताओं से हर शोषित-पीड़ित को न्याय दिलाने और संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने की बात कही। इसके अलावा शिवनंदन सागर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गरीबों की सहायता करने और महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने का आह्वान किया।1
- हरदोई जनपद के थाना संडीला क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रासिंग निवासी शिवम जायसवाल पुत्र राजकिशोर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने ₹25-₹25 हजार के इनामी पांच अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में संडीला के सुम्बाबाग निवासी सूरज सिंह पुत्र अनिल सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांशू और उन्नाव जिले के थाना औरस स्थित ग्राम आल्दौ निवासी साहिल सिंह पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत कर सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।1
- हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां कार ने साइकिल सवार दंपति को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।1
- हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र स्थित मंगरौरा गाँव में लगातार हो रही बरसात के कारण वीरपाल सिंह (पुत्र धर्मपाल सिंह) के मकान का पक्का जीना अचानक भरभराकर गिर गया। बारिश के पानी और सीलन की वजह से हुए इस हादसे में जीने के नीचे रखा पानी का नल, मोटर और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जीना गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजन सहम गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय जीने के नीचे कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के वक्त वहाँ कोई होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, फिलहाल घर के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।1
- शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम कलेक्टरगंज की निवासी सरोजनी देवी ने गांव के ही दलसिंह पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता के अनुसार, 17 दिसंबर 2021 को उनके पति अरुण कुमार का निधन हो गया था, जिसके बाद वह घर पर ही परचून की दुकान चलाकर अपने छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। इसी दौरान गांव का रहने वाला दलसिंह पुत्र राम प्रसाद उनके घर आने-जाने लगा और बच्चों से भी घुल-मिल गया। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उनके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए 'जो करना हो कर लेना' की धमकी दी।2