logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MAA JOGANIA EPISODE -22

4 hrs ago
user_Shyam kumar Pokra
Shyam kumar Pokra
Bundi, Rajasthan•
4 hrs ago

MAA JOGANIA EPISODE -22

More news from Rajasthan and nearby areas
  • MAA JOGANIA EPISODE -22
    1
    MAA JOGANIA EPISODE -22
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
    1
    हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां


कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को  दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।
देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां
कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को  दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।
देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को लेकर इटावा में मजदूर-किसान लामबंद संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान -गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ता कर रहे आमजन को जागरूक कोटा/ इटावा। केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए इटावा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। सीटू निर्माण मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। कार्यकतार्ओं की ओर से 4 अगस्त से इटावा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंपलेट वितरण एवं जनसभाओं के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहनावदा, बिसलाई, ख्यावदा, रौनखेड़ली, पीपल्दा कला, करवाड़, डूंगरली, गिरधरपुरा, नौनेरा और नारायणपुरा सहित कई गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी दी गई। सीटू यूनियन कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर, किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, मनरेगा मजदूर यूनियन संयोजक भोजराज नागर एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा। इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं किसान-मजदूर पदाधिकारियों ने बताया कि प्रमुख मांगों में किसानों को फसल बीमा क्लेम एवं सरकारी आदान अनुदान राशि दिलाना, फसल खरीद के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करना, सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देने, चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपए करने, सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मनरेगा को मजबूत करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कार्यकतार्ओं एवं राजीविका कर्मियों को स्थायी करने, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने, सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, इटावा कृषि उपज मंडी में किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराने, ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ लगाने तथा बंद सरकारी स्कूलों को पुन: शुरू करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी। नगरपालिका के वार्डों में होंगी जनसभाएं कार्यकतार्ओं ने बताया कि 7 अगस्त से इटावा नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनसभाएं आयोजित कर पंपलेट वितरण किया जाएगा। वहीं पीपल्दा तहसील क्षेत्र के गैंता, बम्बूलिया, लुहावद, बीजावता, नलावता, जलोदा, आमलदा, बालूपा, संग्रामपुरा, रजौपा और केशोपुर सहित अन्य गांवों में भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से निकलेगी रैली सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे इटावा के न्यू बस स्टैंड, सूखनी नदी के पास कोटा रोड पर मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाएं और मनरेगा साथी एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने की अपील उन्होंने क्षेत्र के सभी मजदूरों, किसानों और आमजन से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में ये रहे शामिल जनसंपर्क अभियान में कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, बाबूलाल बलवानी, सूरजमल बैरवा, सूरजमल मीणा, लुहावद प्रेम पेंटर, गुलाबचंद मीणा, हंसराज महावर, हरिओम मीणा, हंसराज मीणा, भोजराज नागर, चेतनप्रकाश मीणा, हीरालाल मेहरा और गोपाललाल महावर सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
    4
    10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को लेकर इटावा में मजदूर-किसान लामबंद
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान 
-गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ता कर रहे आमजन को जागरूक
कोटा/ इटावा।
केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए इटावा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। सीटू निर्माण मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
कार्यकतार्ओं की ओर से 4 अगस्त से इटावा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंपलेट वितरण एवं जनसभाओं के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहनावदा, बिसलाई, ख्यावदा, रौनखेड़ली, पीपल्दा कला, करवाड़, डूंगरली, गिरधरपुरा, नौनेरा और नारायणपुरा सहित कई गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी दी गई। सीटू यूनियन कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर, किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, मनरेगा मजदूर यूनियन संयोजक भोजराज नागर एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा।
इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं किसान-मजदूर 
पदाधिकारियों ने बताया कि प्रमुख मांगों में किसानों को फसल बीमा क्लेम एवं सरकारी आदान अनुदान राशि दिलाना, फसल खरीद के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करना, सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देने, चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपए करने, सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मनरेगा को मजबूत करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कार्यकतार्ओं एवं राजीविका कर्मियों को स्थायी करने, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने, सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, इटावा कृषि उपज मंडी में किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराने, ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ लगाने तथा बंद सरकारी स्कूलों को पुन: शुरू करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी।
नगरपालिका के वार्डों में होंगी जनसभाएं
कार्यकतार्ओं ने बताया कि 7 अगस्त से इटावा नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनसभाएं आयोजित कर पंपलेट वितरण किया जाएगा। वहीं पीपल्दा तहसील क्षेत्र के गैंता, बम्बूलिया, लुहावद, बीजावता, नलावता, जलोदा, आमलदा, बालूपा, संग्रामपुरा, रजौपा और केशोपुर सहित अन्य गांवों में भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से निकलेगी रैली 
सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे इटावा के न्यू बस स्टैंड, सूखनी नदी के पास कोटा रोड पर मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाएं और मनरेगा साथी एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी।
आंदोलन को सफल बनाने की अपील 
उन्होंने क्षेत्र के सभी मजदूरों, किसानों और आमजन से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। 
जनसंपर्क अभियान में ये रहे शामिल 
जनसंपर्क अभियान में कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, बाबूलाल बलवानी, सूरजमल बैरवा, सूरजमल मीणा, लुहावद प्रेम पेंटर, गुलाबचंद मीणा, हंसराज महावर, हरिओम मीणा, हंसराज मीणा, भोजराज नागर, चेतनप्रकाश मीणा, हीरालाल मेहरा और गोपाललाल महावर सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया। श्रद्धांजलि सभा को करणी सेना कोटा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हिम्मत सिंह हाड़ा, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत, संदीप सिंह गौड़, ब्राह्मण समाज के अनिल तिवारी, संजय शर्मा, क्रांति तिवारी, राजेंद्र गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, किशन पाठक, वैश्य समाज के हुकुम मंगल, भुवनेश शर्मा, करणी सेना महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान, शहर महिला अध्यक्ष हेमलता गहलोत, भूपेंद्र सिंह गौड़, विक्रम सिंह, प्रशांत सिंह हाड़ा, तेजवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह तथा उपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
    4
    देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट
श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई।
वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया।
श्रद्धांजलि सभा को करणी सेना कोटा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हिम्मत सिंह हाड़ा, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत, संदीप सिंह गौड़, ब्राह्मण समाज के अनिल तिवारी, संजय शर्मा, क्रांति तिवारी, राजेंद्र गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, किशन पाठक, वैश्य समाज के हुकुम मंगल, भुवनेश शर्मा, करणी सेना महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान, शहर महिला अध्यक्ष हेमलता गहलोत, भूपेंद्र सिंह गौड़, विक्रम सिंह, प्रशांत सिंह हाड़ा, तेजवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह तथा उपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गढे भैरव मंदिर में बारिश की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की कोटा के पाटनपोल स्थित गढे भैरव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना कर हाड़ौती में बरसात की कामना की।
    1
    गढे भैरव मंदिर में बारिश की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की 
कोटा के पाटनपोल स्थित गढे भैरव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना कर हाड़ौती में बरसात की कामना की।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    11 hrs ago
  • रामेश्वर महादेव में डाक कांवड़ यात्रियों से कथित मारपीट का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग बूंदी, दबलाना थाना क्षेत्र 3 अगस्त। रामेश्वर महादेव मंदिर में डाक कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह उनके साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद कांवड़ यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि चैनल विडियो की पुष्टि नहीं करता हे। जानकारी के अनुसार, ग्राम रुणीजा से डाक कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में पर्ची काटने वाले कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और लाठियों से मारपीट की। यात्रियों का कहना है कि इस दौरान उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया तथा उनकी कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कांवड़ यात्रियों ने विधायक अशोक चांदना एवं ग्राम आकोदा के सरपंच सोजी लाल गुर्जर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन श्रद्धालुओं की बाइक और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है, उसकी उचित भरपाई कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए।
    1
    रामेश्वर महादेव में डाक कांवड़ यात्रियों से कथित मारपीट का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग
बूंदी, दबलाना थाना क्षेत्र 3 अगस्त। रामेश्वर महादेव मंदिर में डाक कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह उनके साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद कांवड़ यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि चैनल विडियो की पुष्टि नहीं करता हे।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रुणीजा से डाक कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में पर्ची काटने वाले कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और लाठियों से मारपीट की। यात्रियों का कहना है कि इस दौरान उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया तथा उनकी कांवड़ खंडित हो गई।
घटना के बाद कांवड़ यात्रियों ने विधायक अशोक चांदना एवं ग्राम आकोदा के सरपंच सोजी लाल गुर्जर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन श्रद्धालुओं की बाइक और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है, उसकी उचित भरपाई कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.