logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

51 जोड़ों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के आवास पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम जामताड़ा। नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में 51 जोड़े श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। आवास परिसर में पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आचार्य एवं पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारे से आसपास का माहौल शिवमय हो गया। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मन को शांति मिलती है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सामूहिक रूप से किए गए इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

5 hrs ago
user_Bishnu Mandal
Bishnu Mandal
Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
5 hrs ago
7be045c4-187c-4495-b7bc-dfb01798bdae

51 जोड़ों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के आवास पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम जामताड़ा। नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में 51 जोड़े श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। आवास परिसर में पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आचार्य एवं पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंत्रोच्चार

b7fc270c-bff7-44b3-bcf1-a688d7cd3985

और भगवान शिव के जयकारे से आसपास का माहौल शिवमय हो गया। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मन को शांति मिलती है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सामूहिक रूप से किए गए इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    1
    SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील
जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है।
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों।
सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    48 min ago
  • MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार। जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार।
जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    56 min ago
  • जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    1
    जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 

थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।

#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 
थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।
#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    1
    कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    6 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मोहम्मदिया जुलूस में शामिल हुए मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गिरिडीह शहर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों से मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया, जो नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शरीक हुए और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोहम्मदिया जुलूस में सूबे के नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू भी शरीक हुए। मंत्री के जुलूस में शामिल होने से कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों का अभिवादन किया और ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे। शहर के विभिन्न इलाकों से निकला मोहम्मदिया जुलूस नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    4
    ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मोहम्मदिया जुलूस में शामिल हुए मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गिरिडीह शहर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों से मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया, जो नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शरीक हुए और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मोहम्मदिया जुलूस में सूबे के नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू भी शरीक हुए। मंत्री के जुलूस में शामिल होने से कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों का अभिवादन किया और ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे।
शहर के विभिन्न इलाकों से निकला मोहम्मदिया जुलूस नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    13 min ago
  • छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग
    1
    छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा
अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग
मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता
बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    28 min ago
  • जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल। जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल।
जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    1
    रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई
रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.