पुणे में काम करने गए रंका खुर्द के मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार और कंपनी पर लगाया सच छिपाने का आरोप, न्याय की मांग आज गुरुवार दश बजे दिन में मृतक के का शव घर पे आते ही मचा कोहराम इस संबंध मे ग्रामीणों ने बताया कि रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत अंतर्गत रंका खुर्द गांव के एक प्रवासी मजदूर की पुणे में हुई मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक की पहचान सुखाड़ी भुइयां (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुखाड़ी भुइयां की मौत कंपनी में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है, जबकि कंपनी प्रबंधन इस घटना को शराब के नशे में बाहर हुई मौत बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखाड़ी भुइयां अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव से बाहर महाराष्ट्र के पुणे शहर में मजदूरी करने गए थे। वहां एक कंपनी में कार्यरत रहने के दौरान अचानक उनकी मौत की सूचना परिवार को मिली। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने कंपनी से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि सुखाड़ी भुइयां शराब के नशे में कंपनी परिसर के बाहर कहीं घायल हुए थे, जिसके कारण उनकी मौत हुई। हालांकि, मृतक के बेटे-बेटियों और अन्य परिजनों ने कंपनी के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की मौत केवल शराब पीकर गिरने से हुई होती, तो उसके हाथ-पैर नहीं टूटते और सिर पर इतनी गंभीर चोटें नहीं होतीं। परिजनों का आरोप है कि सुखाड़ी भुइयां की मौत कार्यस्थल पर काम करने के दौरान गिरने से हुई है, लेकिन कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए वास्तविक तथ्यों को छिपा रही है। परिजनों ने स्थानीय ठेकेदार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वही ठेकेदार सुखाड़ी भुइयां को काम दिलाने के लिए पुणे लेकर गया था। अब वह भी कंपनी के साथ मिलकर मौत के वास्तविक कारणों को छिपाने और मामले की लीपापोती करने में लगा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। गांव के कई ग्रामीणों ने भी परिजनों के आरोपों का समर्थन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुखाड़ी भुइयां शराब के कारण नहीं बल्कि ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका तर्क है कि शरीर पर मिले चोटों के निशान, हाथ-पैर की क्षति और सिर की गंभीर चोटें किसी साधारण घटना की ओर इशारा नहीं करतीं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

- पुणे में काम करने गए रंका खुर्द के मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार और कंपनी पर लगाया सच छिपाने का आरोप, न्याय की मांग आज गुरुवार दश बजे दिन में मृतक के का शव घर पे आते ही मचा कोहराम इस संबंध मे ग्रामीणों ने बताया कि रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत अंतर्गत रंका खुर्द गांव के एक प्रवासी मजदूर की पुणे में हुई मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक की पहचान सुखाड़ी भुइयां (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुखाड़ी भुइयां की मौत कंपनी में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है, जबकि कंपनी प्रबंधन इस घटना को शराब के नशे में बाहर हुई मौत बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखाड़ी भुइयां अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव से बाहर महाराष्ट्र के पुणे शहर में मजदूरी करने गए थे। वहां एक कंपनी में कार्यरत रहने के दौरान अचानक उनकी मौत की सूचना परिवार को मिली। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने कंपनी से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि सुखाड़ी भुइयां शराब के नशे में कंपनी परिसर के बाहर कहीं घायल हुए थे, जिसके कारण उनकी मौत हुई। हालांकि, मृतक के बेटे-बेटियों और अन्य परिजनों ने कंपनी के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की मौत केवल शराब पीकर गिरने से हुई होती, तो उसके हाथ-पैर नहीं टूटते और सिर पर इतनी गंभीर चोटें नहीं होतीं। परिजनों का आरोप है कि सुखाड़ी भुइयां की मौत कार्यस्थल पर काम करने के दौरान गिरने से हुई है, लेकिन कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए वास्तविक तथ्यों को छिपा रही है। परिजनों ने स्थानीय ठेकेदार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वही ठेकेदार सुखाड़ी भुइयां को काम दिलाने के लिए पुणे लेकर गया था। अब वह भी कंपनी के साथ मिलकर मौत के वास्तविक कारणों को छिपाने और मामले की लीपापोती करने में लगा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। गांव के कई ग्रामीणों ने भी परिजनों के आरोपों का समर्थन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुखाड़ी भुइयां शराब के कारण नहीं बल्कि ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका तर्क है कि शरीर पर मिले चोटों के निशान, हाथ-पैर की क्षति और सिर की गंभीर चोटें किसी साधारण घटना की ओर इशारा नहीं करतीं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की1
- बेसरी सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम, गुरुवार को नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना क्षेत्र के बेसरी गांव में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 66 वर्षीय बुटन भुइयां की इलाज के दौरान रांका सामुदायिक केंद्र में मौत हो गई। बताते चले की रंका थाना क्षेत्र के बांदु गांव निवासी बुटन भुइयां और भरत भुइयां मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी बेता रोड स्थित ताहिर अंसारी के घर के समीप उनकी बाइक की आमने-सामने हाइड्रा से जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रंका सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां गंभीर रूप से घायल बुटन भुइयां की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं भरत भुइयां अब भी गंभीर हालत में इलाजरत हैं। वही आज गढ़वा सदर अस्पताल के शोक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोपा गया फिर मृतक बुटन भुइयां का अंतिम संस्कार आज दोपहर दोपहर बांदु गांव के समीप स्थित श्मशान घाट मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची चिनिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइड्रा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- गढ़वा जिले के रंका में एक जमीन विवाद ने गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस या सूचना के पुलिस की मौजूदगी में अपना घर खाली करने पर मजबूर किया गया। परिवार का दावा है कि उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका भी नहीं दिया गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और वे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की सच्चाई क्या है, यह अब जांच का विषय बन गया है।1
- गढ़वा जिले के गिजना गांव में 28 जनवरी 2026 को खुले राधा राइस मिल से निकल रहे प्रदूषित पानी, कचरा और जहरीली हवा के कारण आसपास के गांवों के लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। इस राइस मिल से निकल रहा जहरीला और दुर्गंधयुक्त पानी मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियों के अस्तित्व के लिए भी खतरा बन गया है, जिससे ग्रामीणों में राइस मिल प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश है। दर्जनों ग्रामीणों ने गढ़वा पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे के नेतृत्व में उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा से मुलाकात कर राधा राइस मिल को तत्काल बंद करने की लिखित शिकायत की और उसकी मांग की। जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे ने बताया कि राइस मिल खोलने से पहले प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि इससे किसानों को लाभ मिलेगा, उनके धान अच्छे मूल्य पर खरीदे जाएंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। हालांकि, प्रबंधन ने धान क्रय केंद्र को ही राइस मिल में बदल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि राइस मिल से निकलने वाली केमिकल युक्त जहरीली गैस और प्रदूषित पानी आसपास के खेतों में फैल रहा है, जिससे हजारों एकड़ खेत बंजर हो सकते हैं। साथ ही, जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस राइस मिल को तुरंत बंद नहीं किया, तो वे अपना अस्तित्व बचाने के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और एक बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।1
- पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत हरभोंगा गांव के निवासी पवन कुमार यादव ने अपने मुहल्ले की एक गली को 'सबसे कचरा गली' बताया है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को एक शिकायत वीडियो भेजा है। पवन कुमार यादव ने इस वीडियो के माध्यम से इस गली में पक्की सड़क के निर्माण की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।1
- गुरहा कला पंचायत में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल,मामला थाना में दर्ज रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा कला गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय सिंह ने गुरहा गांव के ही कृष्ण मुरारी सिंह व सुनील सिंह के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।1
- पंडवा। पलामू। उत्क्रमित मध्य बिद्यालय गाड़िखास के दीवाल पर काले धब्बे उचित रख रखाव मे कमी का संकेत। पंडवा। पलामू। उत्क्रमित मध्य बिद्यालय गाड़िखास के दीवाल पर काले धब्बे उचित रख रखाव मे कमी का संकेत।1
- नशा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर रंका पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ रंका प़खंड के गोदरमाना में झारखंड सरकार के "नशा मुक्ति झारखंड अभियान" के तहत रंका पुलिस द्वारा गोदरमाना स्थित प्लस टू हाई स्कूल परिसर में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रंका क्षेत्र को नशामुक्त बनाना तथा युवाओं और विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) रोहित रंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि केशरी, बीआरसी संजय गुप्ता, विद्यालय प्रभारी विकास कुमार दास तथा मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशे की लत से लीवर, फेफड़े और अन्य महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई परिवार आर्थिक संकट में फंस जाते हैं और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। कई लोगों ने नशे के कारण अपनी जान तक गंवाई है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। डीएसपी ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज लगभग हर घर में मोबाइल फोन उपलब्ध है और लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भरे संदेश प्राप्त होते रहते हैं। ऐसे संदेशों और फर्जी लिंक से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा बैंक खातों से धन की ठगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार साइबर अपराध के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अंधविश्वास, जादू-टोना और भूत-प्रेत जैसी भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह भी दी। थाना प्रभारी रवि केशरी ने अपने संबोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, बाल विवाह रोकने, साइबर अपराध से बचाव और नशामुक्त जीवन अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताएं तथा उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करते हुए कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है, जिन्हें सावधानी बरतकर बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या सड़क सुरक्षा से संबंधित शिकायत होने पर वे बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकते हैं या आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। रंका पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है।1