राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य शुभारंम्भ संतकबीरनगर। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय रजनौली मेंआज सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानंद इकाई के तत्वावधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के यशस्वी प्रबंधक एवं बेलघाट ब्लाक के लोकप्रिय प्रमुख आदरणीया डाॅ पूजा सिंह कौशिक जी व उप जिलाधिकारी सुनील कुमार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, एक्सिस बैक के मैनेजर दीपक कुमार गुप्त ने माँ सरस्वती के चित्र पर व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि- उप जिलाधिकारी धनधटा श्री सुनील कुमार ने स्वयंसेवक- सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, बुनियादी समझ तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज सेवा,अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्रबंधक डाॅ पूजा सिंह कौशिक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उनके ओज पूर्ण व्याख्यान ने वहां उपस्थित स्वयंसेविकाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, सुशील मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ दीपक प्रताप सिंह ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ केशव कुमार सिंह ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सप्त दिवसीय गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राचार्य डाॅ.दीपक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश यादव, राजेश सिंह, त्रिपुरारी राय, मनीष कुमार,श्रीमती नीलम राय, कु संगीता मौर्य आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक,प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य शुभारंम्भ संतकबीरनगर। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय रजनौली मेंआज सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानंद इकाई के तत्वावधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के यशस्वी प्रबंधक एवं बेलघाट ब्लाक के लोकप्रिय प्रमुख आदरणीया डाॅ पूजा सिंह कौशिक जी व उप जिलाधिकारी सुनील कुमार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, एक्सिस बैक के मैनेजर दीपक कुमार गुप्त ने माँ सरस्वती के चित्र पर व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि- उप
जिलाधिकारी धनधटा श्री सुनील कुमार ने स्वयंसेवक- सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, बुनियादी समझ तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज सेवा,अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्रबंधक डाॅ पूजा सिंह कौशिक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उनके ओज पूर्ण व्याख्यान ने वहां उपस्थित स्वयंसेविकाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, सुशील मौर्य ने
भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ दीपक प्रताप सिंह ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ केशव कुमार सिंह ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सप्त दिवसीय गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राचार्य डाॅ.दीपक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश यादव, राजेश सिंह, त्रिपुरारी राय, मनीष कुमार,श्रीमती नीलम राय, कु संगीता मौर्य आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक,प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 02 बच्चों को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रथम घटना दिनांक 08.03.2026 को समय 21.30 बजे नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष सायं काल 18.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है इस सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया । जिसके उपरान्त उक्त बच्चे को दिनांक 08/09.03.2026 की रात्रि करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे जिसाद अहमद को उसके माता-पिता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा कस्बा मगहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है । बरामदगी टीम प्रभारी चौकी मगहर विनोद कुमार यादव, का0 रमेश यादव । द्वितीय घटना दिनांक 07.03.2026 को समय 17.30 बजे वादिनी अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी । खोजबीन के क्रम में गुमशुदा बालक को आज दिनांक 09.03.2026 को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है । बरामदगी टीम उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 अशोक दूबे, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव ।3
- इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मियों का देशव्यापी प्रदर्शन आज 27 लाख कर्मचारी व इंजीनियर करेंगे कार्य बहिष्कार, संतकबीरनगर में भी जताया गया विरोध संत कबीर नगर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में देशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार बिल को संसद में लाती है तो बिजली कर्मी पूरे देश में इसका जोरदार विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने बताया कि विद्युत मंत्रालय द्वारा इस बिल पर पहले हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। पावर सेक्टर से जुड़े कई फेडरेशन, ट्रेड यूनियन और संगठनों ने इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। इसके बावजूद उन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया और परामर्श बैठकों की कार्यवाही भी जारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित वर्किंग ग्रुप में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को शामिल किया गया, जो बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थक रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने इसे पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और असंवैधानिक करार दिया। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित कर सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सांसदों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे संसद में पारित न होने देने की अपील की जाएगी। इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, प्रदुम्न कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।1
- Post by आज की आवाज1
- कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थानाक्षेत्र से गुमशुदा 02 बच्चों को खोजकर परिजनों के किया गया सुपुर्द पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 02 बच्चों को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । *प्रथम घटना* - दिनांक 08.03.2026 को समय 21.30 बजे नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष सायं काल 18.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है इस सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया । जिसके उपरान्त उक्त बच्चे को दिनांक 08/09.03.2026 की रात्रि करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे जिसाद अहमद को उसके माता-पिता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा कस्बा मगहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है । *बरामदगी टीम*- प्रभारी चौकी मगहर श्री विनोद कुमार यादव, का0 रमेश यादव । *द्वितीय घटना*- दिनांक 07.03.2026 को समय 17.30 बजे वादिनी अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी । खोजबीन के क्रम में गुमशुदा बालक को आज दिनांक 09.03.2026 को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है । *बरामदगी टीम*- उ0नि0 श्री धर्मनाथ यादव, उ0नि0 श्री अशोक दूबे, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव ।2
- महाराजगंज न्यूज़1
- गोरखपुर में डॉ संपूर्णानंद मल्ल का सत्याग्रह: प्रशासन ने लखनऊ जाने से रोका, घर के बाहर धरना शुरू1
- शिकायत है❗ 9-3- 2026 ई0, यह बखिरा बाजार है । यह बाघनगर उर्फ बखिरा के नाम से जाना जता है। यह भागेश्वर नाथ क्षेत्र है । भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह तालाब ( पोखरा ) भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह यहां का पुराना जलाशय है । # इसका नवीनिकरण करवाया गया है#! बड़ी अच्छी बात है । यहां पर कई त्योहार मनाये जाते हैं। छठ जैसे त्योहार, दीपावाली, एकादशी जैसे त्योहार यहां पर मनाए जाते हैं । लेकिन आश्चर्यजनक यह है की इतने बड़े क्षेत्र में यहां पर पब्लिक के लिए ना कोई शौचालय है, ना कोई मूत्रलय है, ना महिलाओं के लिए कोई सुविधा है, ना पुरुषों के लिए कोई सुविधा है, प्रसाधन नाम का कोई व्याहरिक शब्द ही इनके पास नहीं है! 👉🏾 कोई भी व्यक्ति कहीं भी ,कुत्तों जैसा खड़ा हो जता है और पेशाब करता है । उन्हीं रास्तों से माताएं, बहन ,बेटियां, बहू,हर कोई गुजरता है। जो अपने मुंडी नीचे करके मजबूर होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। यह नगर पंचायत क्षेत्र है। नगर पालिका है । शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहीए। यहां पर कम से कम 10 से 12 कमरों वाला शौचालय और कम से कम 10 से 12 कमरों वाला मूत्रलय महिलाओं और पुरुषों के लिए होना चाहिए। 🔻ऐसे ही गंदगी भरा रहेगा ❓ क्या नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों को यह नहीं दिखाई देता❓ क्या इन अधिकारियों को सुविधा शब्द की परिभाषा बताना पड़ेगा ❓1
- महुली थाने में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों की हुई मेडिकल जांच संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सोमवार को थाना महुली परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में आयोजित इस शिविर में पुलिसकर्मियों के ब्लड टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मेडिकल टीम द्वारा पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक होती है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करा सकें और स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान थाना महुली के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 09.03.2026 को थाना महुली परिसर में डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया । इस कैंप में ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी । पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है । इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें ।1