उनियारा,मादक पदार्थ को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार,बाइक, सहित तीन मोबाइल एवं नगदी जप्त, डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने की कार्रवाई पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशे की सामग्री बेचने वालों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा रही है इसी के तहत अलीगढ़ थाना अंतर्गत शुक्रवार रात्रि को डीएसटी टीम ने 51 किलो गांजा सहित कार,बाइक, मोबाइल एवं नगदी जप्त की,साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रामावतार पुत्र राम प्यारा जाट उम्र 49 वर्ष निवासी कुंडेर थाना आलनपुर सवाई माधोपुर एवं कन्हैया लाल पुत्र ओमप्रकाश मीणा उम्र 50 वर्ष निवासी समीधी करवर जिला बूंदी एवं मस्तराम पुत्र तुलसीराम मीणा 48 वर्ष निवासी पागड़ी,उनियारा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 किलो गांजा, एक गाड़ी एक बाइक सहित तीन मोबाइल एवं 6500 की नगदी जप्त की है।
उनियारा,मादक पदार्थ को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार,बाइक, सहित तीन मोबाइल एवं नगदी जप्त, डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने की कार्रवाई पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशे की सामग्री बेचने वालों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा रही है इसी के तहत अलीगढ़ थाना अंतर्गत शुक्रवार रात्रि को डीएसटी टीम ने 51 किलो गांजा सहित कार,बाइक, मोबाइल एवं नगदी जप्त की,साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रामावतार पुत्र राम प्यारा जाट उम्र 49 वर्ष निवासी कुंडेर थाना आलनपुर सवाई माधोपुर एवं कन्हैया लाल पुत्र ओमप्रकाश मीणा उम्र 50 वर्ष निवासी समीधी करवर जिला बूंदी एवं मस्तराम पुत्र तुलसीराम मीणा 48 वर्ष निवासी पागड़ी,उनियारा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 किलो गांजा, एक गाड़ी एक बाइक सहित तीन मोबाइल एवं 6500 की नगदी जप्त की है।
- ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार, शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने का खतरा लाखेरी - लाखेरी नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। जानकारी के अनुसार ठेका सफाई कर्मियों का पिछले 9 माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण कई कर्मियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने लगातार काम किया, लेकिन अब उन्हें काम पर भी नहीं लिया जा रहा है। इससे उनमें भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और नियमित रूप से काम पर रखा जाए। उधर, यदि सफाई कर्मियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शहर में कचरे के ढेर लगने की आशंका है, जिससे आमजन को परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि उनका 9 माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए तथा सभी ठेका कर्मियों को पुनः काम पर लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।1
- *सवाई माधोपुर को मिली 8 नई रोडवेज बसें, जिला कलक्टर काना राम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *सोरोंजी, धौलपुर एवं नारायणपुर के लिए प्रस्तावित नई सेवाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, तीन पुरानी बसों का लेंगी स्थान* *सवाई माधोपुर, 1 अगस्त।* आमजन को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को जिला कलक्टर काना राम ने सवाई माधोपुर आगार को आवंटित 8 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अक्षत, रोली एवं पुष्प मालाओं से बसों का विधिवत पूजन किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आमजन की दैनिक आवश्यकताओं से सीधे जुड़ी है। नई बसों के संचालन से जिले की अन्य शहरों एवं क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को बसों का समयबद्ध संचालन, नियमित रखरखाव तथा यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। *प्रदेश को मिली 144 बसों में से 8 सवाई माधोपुर डीपो को:-* डिपो प्रबंधक पीयूष जैन ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को प्राप्त 144 नई बसों में से 8 बसें सवाई माधोपुर डिपो को आवंटित की गई हैं। इनमें दो बसों का संचालन सवाई माधोपुर से भरतपुर होते हुए सोरोंजी, दो बसों का सवाई माधोपुर-जयपुर एवं जयपुर-धौलपुर तथा एक बस का सवाई माधोपुर से थानागाजी होते हुए नारायणपुर मार्ग पर संचालन किया जाएगा। शेष तीन नई बसें पुरानी एवं खराब बसों के स्थान पर वर्तमान मार्गों पर संचालित की जाएंगी। नई बस सेवाओं से जयपुर, धौलपुर, भरतपुर, सोरोंजी, थानागाजी एवं नारायणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, पर्यटकों एवं नियमित यात्रियों को लाभ मिलने के साथ मौजूदा मार्गों पर भी सेवाएं अधिक सुविधाजनक एवं विश्वसनीय होंगी। *प्रतिदिन 10 से 11 हजार यात्रियों को मिल रही रोडवेज सेवा:-* डिपो प्रबंधक ने बताया कि सवाई माधोपुर आगार से वर्तमान में जयपुर, टोंक, अलवर, दौसा, बौंली, लालसोट, अजमेर, धौलपुर एवं उदयपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित हैं। डिपो से प्रतिदिन करीब 32 बसों के माध्यम से लगभग 10 से 11 हजार यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल रही है। नई बसों के संचालन से रोडवेज की पहुंच बढ़ने के साथ मौजूदा सेवाओं को और अधिक नियमित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।1
- इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report1
- जनहित आवाज़ न्यूज़ चैनल की ख़बर का असर शिक्षा विभाग आय हरकट में1
- छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी1
- सफाई, बस स्टैंड और पैनोरमा स्थल का निरीक्षण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका हिण्डोली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर टिकट खिड़की पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा कुछ बसों के स्टैंड पर नहीं आने और सीधे बायपास से गुजरने की शिकायतों पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में सड़क डिवाइडरों की सफाई, कचरा एवं झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले पैनोरमा एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नंदी गौशाला की चारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से वार्डवार अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों में सफाई कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- श्योपुर पुलिस अधिक्षक द्वारा महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आम जनता से मधुर व्यवहार एवं कार्य के प्रति समर्पण रखने एवं फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। थाने के रिकॉर्ड एवं साफ सफाई को देखा गया व पुलिस स्टाफ को समस्याओं को तल्लीनता के साथ सुनकर मेडिकल बिल, भत्ता, मकान किराया आदि समस्याओं का तुरन्त निराकरण के निर्देश दिए गए । श्योपुर पुलिस अधिक्षक द्वारा महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आम जनता से मधुर व्यवहार एवं कार्य के प्रति समर्पण रखने एवं फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। थाने के रिकॉर्ड एवं साफ सफाई को देखा गया व पुलिस स्टाफ को समस्याओं को तल्लीनता के साथ सुनकर मेडिकल बिल, भत्ता, मकान किराया आदि समस्याओं का तुरन्त निराकरण के निर्देश दिए गए ।1
- 3 अगस्त को निकलने वाली भव्य महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर की प्रेसवार्ता सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में 3 अगस्त को निकलने वाली सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भाती इस वर्ष भी शहर में 13 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नरेश सिंधी ने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को महाभगवा कावड़ यात्रा शहर रामद्वारा से शाम पांच बजे शुरू होगी,कावड़ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा,हरियाणा गौ सेवा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर,प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर,गणेश मंदिर प्रधान सेवक हिमांशु गौतम होंगे। यात्रा संयोजक नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में 300 कावड़िये शामिल रहेंगे। नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में विशेष बात यह हे कि पहली बार कावड़ यात्रा में 100 बहिनें दुर्गा वाहनी के रूप में शामिल होंगी। कावड़ यात्रा शहर के मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चौकी दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद कावड़ यात्रा वहां से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए भेरू दरवाजा स्थित गोपाल जी के मंदिर पर पहुंचेगी जहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने सभी सनातनी समाज से अनुरोध किया हे कि ज्यादा से ज्यादा लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य रूप देवे।1