Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पहाड़पुर तहसील बिसौली पोस्ट मानूनगर
Govind Kumar
ग्राम पहाड़पुर तहसील बिसौली पोस्ट मानूनगर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं की सहसवान कोतवाली पुलिस ने हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय की दीवार पर लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत के मामले में की गई है। घटना के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुसर्रत अली पहले बसपा में थे और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।2
- Post by Govind Kumar1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरारी निवासी भारती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को भुता क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर निवासी अमित कुमार से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। विवाह के बाद उन्हें अपने परिवार से जान का खतरा है। दंपति ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।1
- स्थान: वाराणसी, उत्तर प्रदेश एक हिंदुत्व संगठन बकरा मंडी में घुस गया और मंदिर की निकटता का हवाला देते हुए पशुओं की बलि देने का आरोप लगाया, जो निराधार पाया गया। इसके बाद उन्होंने सांप्रदायिक तनाव भड़काने का प्रयास किया।1
- संभल में सपा के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन यादव लव स्टोरी पर उठे सवाल2
- संभल में शादी की फिजूलखर्ची पर सख्त फैसला, किदवई बिरादरी पंचायत ने लागू किए नए नियम, मोबाइल–डीजे –दहेज प्रदर्शन पर रोक. जनपद संभल की सैफ खां सराय में आयोजित पंचयत में किदवई बिरादरी में शादियों को सादा और खर्च-नियंत्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। किदवई बिरादरी पंचायत ने विवाह से जुड़े कई सख्त नियम लागू कर दिए हैं। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना और आर्थिक बोझ कम करना है। इस विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद नदीम ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष केवल एक ही बार लड़की के घर जाएगा, बार-बार आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ‘बिया रखने’ की परंपरा को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रिश्ता तय करते समय मोबाइल देने या मांगने पर सख्त रोक रहेगी। बारात के समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बारात को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा। तय समय से देरी होने पर ₹5000 प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। शादी या बारात वाले दिन डीजे बजाने, भांगड़ा या नाच-गाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दहेज की नुमाइश और सजावट पर रोक लगाते हुए पंचायत ने कहा है कि दहेज का सामान सजाकर दिखाना मना होगा। यदि कोई सामान भेजना हो तो शादी से एक-दो दिन पहले सादगी से भेजा जाए। पंचायत ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सामाजिक दंड दिया जा सकता हैं। पंचायत पदाधिकारियों का कहना है कि ये नियम समाज की भलाई और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। किदवई बिरादरी पंचायत का यह फैसला शादियों में सादगी, अनुशासन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।1
- थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार।1
- बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, गांव गनगोली में आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना चोरों ने बंद पड़े पांच से छह मकानों के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी किया, होमगार्ड के घर को भी नहीं बख्शा सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मचा हड़कंप, लगातार चोरी से इलाके में दहशत चार दिन पहले खेड़ादास गांव में भी बंद मकान से लाखों की चोरी हुई थी, अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं नवागत थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद भी पांच घरों में चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी @budaunpolice | #Badaun #FaizganjBehta #TheftNews #CrimeAlert #AsianNews1