Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद CSR एवं सस्टेनेबिलिटी कॉनक्लेव 2026में सरकार उद्योग ने मिलकर बनाई विकास की रूपरेखा संवाददाता रोहित कुमार
Rohit Kumar
गाजियाबाद CSR एवं सस्टेनेबिलिटी कॉनक्लेव 2026में सरकार उद्योग ने मिलकर बनाई विकास की रूपरेखा संवाददाता रोहित कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा सफारी पार्क में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के सहयोग से विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने किया और सबसे पहले स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान जनरल चेकअप, रक्त जांच, दंत, ईएनटी, स्त्री रोग, नेत्र एवं श्वसन संबंधी रोगों की जांच की गई। शिविर में लगभग 50 डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम मौजूद रही, जिसका नेतृत्व प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह और डॉ. एन.पी. सिंह ने किया। इस शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को फर्स्ट एड किट भी वितरित की गई। आयोजन में उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।3
- मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेकें डॉ अशोक धावले किसान सभा एवं माकपा नेताओं द्वारा ताखा के ग्राम नगला ढकाऊ में एक विशाल स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माकपा ब्यूरो पोलिट के राष्ट्रीय सदस्य डॉ अशोक धावले ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा मोदी सरकार ने राष्ट्रपति ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं, इनको कोई शर्म-हया नही है। भारत के पुराने मित्र ईरान पर अमरीका-इजरायल के हमले पर, और वहां के सर्वोच्च नेता व सैकडो बच्चियों आदि की हत्या पर चुप है। निंदा तक नही कर सकी अब तो यह स्पष्ट है कि नरेन्द्र का मतलब सरेंडर है। युद्व फौरन बंद होना चाहिए। डॉ अशोक धवले ने आगे कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी है, जो पूरी तरह कारपोरेटपरस्त-साम्प्रदायक हैं। मोदी सरकार मजदूरों को मालिको का गुलाम बनाने के लिए श्रम कानून थोप रही है। बिजली का निजीकरण कर किसानो और समूची जनता के सामने मंहगी बिजली का संकट खडा कर रही है अमरीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता का भारत की खेती किसानी को कारपोरेट के हवाले कर रही है। बीज विधेयक लाकर भारत के परम्परागत बीज छीनकर कारपोरेट कम्पनियों के मंहगे बीज हरबार नये खरीदने का कानून थौपा जा रहा है। मनरेगा जैसे गरीब हितैषी कानून को खत्म कर ग्राम जी कानून के नाम पर गरीब ग्रामीण मजदूरों को धोखा दिया जा रहा है। उन्होने हाल में रसोई गैस के दामों में की गयी भारी वृद्वि को तत्काल वापस लेने की मांग की। डॉ अशोक धवले ने कहा कि मोदी सरकार किसानो से किये गये वादों से मुकर गयी है। जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए साम्प्रदायकता का खेल रही है। संविधान-जनतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय पर हमले दर हमले कर रही है। उन्होने इन्ही मुद्दों पर 24 मार्च को दिल्ली में होने बाली जन आक्रोश रैली में भाग लेने की अपील की। अ०भा० किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं केरल के पूर्व विधायक पी कृष्ण प्रसाद ने एतिहासिक किसान आंदोलन को याद करते हुए कहा कि मोदी सरकार एमएसपी की गारंटी, कृषि लागत के दाम घटाने, किसानो की आमदनी दोगुनी करने, कर्जा मुक्ति जैसे लिखित वादों से मुकर गयी है। मोदी सरकार किसानो-मजदूरों से दुश्मनी निभा रही है। उन्होने केरल सरकार द्वारा किसानो को राहत दिये जाने को भी विस्तार से बताया। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने डबल इंजन सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के साथ उत्तर प्रदेश का भी बेड़ा गर्क किया जा रहा है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के इटावा सहित 42 जिलों की बिजली को अडानी को सौंपने की घोषणा कर दी है। 27 हजार करोड के स्मार्ट-प्रीपेड मीटर हर घर में लगाने का ठेका अडानी को दिया गया है। बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड रुपए की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। उत्तर प्रदेश में जंगल और बुलडोजर राज्य है। महिलाएं, दलित और अल्पसंख्यक सुरक्षित नही है। शिक्षा व स्वास्थ्य का बुरा हाल, है सरकारी विभाग भ्रष्टाचार और भेदभाव में डुबकी लगा रहे हैं। इसी क्षेत्र में तैयार खडे अस्पताल, आईटीआई शुरू कराने के आंदोलन को सरकार नजरंदाज कर रही है। हम इस लडाई को बिना जीते छोड़ने बाले नही है। माकपा जिलामंत्री नाथूराम यादव ने नगला ढकाऊ में शहीद हुए शंकर सिंह, बलवंत सिंह, भोपाल सिंह की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि हम अपने पुरखों के बलिदान से प्रेरणा लेकर अन्याय व शोषण के खिलाफ तथा ताखा क्षेत्र के विकास के लिए अस्पताल और आईटीआई के संचालन, कुदरैल पर कट व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सरकारी बसों के संचालन, नवीन तहसील ताखा में अनाज मंडी की स्थापना और भूमि की औने-पौने में लूट रोकने के लिए आंदोलन को जीत हासिल करने तक जारी रखेंगेे और किसान सभा की तरफ से हर साल शहीदों की याद में यहां कार्यक्रम करेगें। अध्यक्षता जनकवि अनिल दीक्षित, शिवनारायण, श्याम सिंह शाक्य के अध्यक्ष मण्डल ने की। संचालन किसान सभा के जिलाध्यक्ष राम बृजेश यादव ने किया। आशा-रसोइया यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष वैध विश्राम सिंह, मंत्री संतोष शाक्य, कोषाध्यक्ष डॉ शौकीन सिंह, संयुक्त मंत्री शिववचन सिंह उर्फ बच्चू, संतोष राजपूत, श्याम सिंह शाक्य, नौजवान सभा के जिलामंत्री मोनू यादव, जिला काउंसलिर्स राजेश्वरी देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।1
- 🅰️यूपी – नाबालिग लड़की से रेप के जुर्म में आजीवन कारावास की जेल में 2018 से सजा काट आसाराम कल शाम अयोध्या पहुंचा है आज वो श्रीराम मंदिर के दर्शन करेगा राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर आसाराम 29 अक्टूबर तक बेल पर है आसाराम बापू का तो वही हाल है— 'न उम्र की सीमा हो, न जेल का बंधन... जब बेल मिल जाए, तब कर लो दर्शन' वैसे जेल से निकलकर मंदिर जाना अच्छा है, शायद भगवान ही बुद्धि दे दें कि 'आश्रम' और 'अय्याशी' में फर्क होता है, ✍️1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जसवंतनगर के आगरा–कानपुर मार्ग पर ग्राम मलाजनी के पास मंगलवार रात चार हथियारबंद बदमाशों ने फौजी ढाबा व पेट्रोल पंप पर हमला कर कर्मचारियों से मारपीट की और नगदी, दो मोबाइल फोन व रायफल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar4