राशन से महंगे रिचार्ज, फिर भी कमजोर नेटवर्क! बोईदा में जिओ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा कोरबा । डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट आज लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन जब उपभोक्ता मोटी रकम खर्च करने के बावजूद बेहतर सेवा से वंचित रह जाएं तो नाराजगी स्वाभाविक है। ऐसा ही हाल इन दिनों ग्राम बोईदा में देखने को मिल रहा है, जहां जिओ नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि मोबाइल रिचार्ज की कीमतें अब कई बार राशन के खर्च से भी अधिक हो गई हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी बेहतर नेटवर्क और कॉलिंग-इंटरनेट की सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार आए दिन नेटवर्क गायब रहने, कॉल ड्रॉप, धीमी इंटरनेट स्पीड और बार-बार सेवा बाधित होने से पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर महीने रिचार्ज के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जबकि सुविधाओं में लगातार गिरावट आ रही है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर अन्य मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं की ओर रुख करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिओ कंपनी से बोईदा क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
राशन से महंगे रिचार्ज, फिर भी कमजोर नेटवर्क! बोईदा में जिओ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा कोरबा । डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट आज लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन जब उपभोक्ता मोटी रकम खर्च करने के बावजूद बेहतर सेवा से वंचित रह जाएं तो नाराजगी स्वाभाविक है। ऐसा ही हाल इन दिनों ग्राम बोईदा में देखने को मिल रहा है, जहां जिओ नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि मोबाइल रिचार्ज की कीमतें अब कई बार राशन के खर्च से भी अधिक हो गई हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी बेहतर नेटवर्क और कॉलिंग-इंटरनेट की
सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार आए दिन नेटवर्क गायब रहने, कॉल ड्रॉप, धीमी इंटरनेट स्पीड और बार-बार सेवा बाधित होने से पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर महीने रिचार्ज के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जबकि सुविधाओं में लगातार गिरावट आ रही है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर अन्य मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं की ओर रुख करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिओ कंपनी से बोईदा क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
- कटघोरा में छात्रों का फूटा आक्रोश, मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कोरबा/कटघोरा (सुघर गांव)। कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार सुबह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता, खाने में कीड़े मिलने, स्टाफ के कथित अभद्र व्यवहार और विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी के आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों को भी उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन समाधान नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों से चर्चा कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल मामले को लेकर वार्ता जारी है।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।1
- बिलासपुर के तिफरा में हंगामे के बाद कार्रवाई स्थगित, व्यापारियों ने कहा पहले नेताओं की दुकान तोड़ें बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण को लेकर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। निगम की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन व्यापारियों केहै विरोध के चलते माहौल गर्मा गया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है और नियमों की अनदेखी करते हुए किसी की ज्यादा तो किसी की कम जमीन तोड़ी जा रही है। विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दी गई है।1
- बिलासपुर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ड्यूटी से अनुपस्थित सरकारी डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने जिला पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र और अन्य सरकारी अस्पतालों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होगी, अस्पताल पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों से लैस है।1
- कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाला: AE सस्पेंड, छोटे अफसर पर गाज, बड़े जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई तक युवक कांग्रेस का आंदोलन जारी1
- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला में छः ग के दो मजदूर निशाना में एक की मौत दूसरा घायल सुरक्षा बल तैनात सचिग आपरेशन जारी छत्तीसगढ़ राज्य निवासी हैं दोनों मजदूरी के लिए काम करने गये थे1