बरही में 14 मार्च को होगा विशाल ‘कृषि महोत्सव’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 50 हजार एकड़ सिंचाई योजनाओं का शुभारंभ बरही/कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों और आम जनता के लिए 14 मार्च का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। बरही के श्री विजयनाथ धाम स्थित मेला ग्राउंड में विशाल ‘कृषि महोत्सव’ एवं आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएँ करेंगे। बताया जा रहा है कि हाल ही में भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसी उपलब्धि के प्रति आभार व्यक्त करने और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरही में यह पहला आगमन होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को विजयनाथ धाम के विकास, ट्रस्ट निर्माण तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं की भी बड़ी उम्मीदें हैं। कार्यक्रम का विवरण दिनांक: 14 मार्च 2026 (शनिवार) समय: दोपहर 1:30 बजे से स्थान: श्री विजयनाथ धाम, मेला ग्राउंड, बरही मुख्य आकर्षण: मुख्यमंत्री द्वारा जनता को संबोधन और सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष चर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। विजयनाथ धाम के मेला प्रांगण में विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की जा सके। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खटोला हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में उतरेगा। इसके बाद वे बरही के बड़े तालाब पहुंचकर जल गंगा मिशन के अंतर्गत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन करेंगे। तत्पश्चात वे रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तैयारी बैठक के दौरान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र के किसानों और आम जनता से इस कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “हर खेत को पानी” का सपना अब साकार हो रहा है और यह महोत्सव किसानों की समृद्धि का प्रतीक बनेगा। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महामंत्री मनीष देव मिश्रा, पूर्व महामंत्री सतीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, उदय राज सिंह, नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बरही में 14 मार्च को होगा विशाल ‘कृषि महोत्सव’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 50 हजार एकड़ सिंचाई योजनाओं का शुभारंभ बरही/कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों और आम जनता के लिए 14 मार्च का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। बरही के श्री विजयनाथ धाम स्थित मेला ग्राउंड में विशाल ‘कृषि महोत्सव’ एवं आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएँ करेंगे। बताया जा रहा है कि हाल ही में भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसी उपलब्धि के प्रति आभार व्यक्त करने और मुख्यमंत्री के
स्वागत के लिए स्थानीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरही में यह पहला आगमन होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को विजयनाथ धाम के विकास, ट्रस्ट निर्माण तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं की भी बड़ी उम्मीदें हैं। कार्यक्रम का विवरण दिनांक: 14 मार्च 2026 (शनिवार) समय: दोपहर 1:30 बजे से स्थान: श्री विजयनाथ धाम, मेला ग्राउंड, बरही मुख्य आकर्षण: मुख्यमंत्री द्वारा जनता को संबोधन और सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष चर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। विजयनाथ धाम के मेला प्रांगण में विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की जा सके। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खटोला हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में उतरेगा। इसके बाद
वे बरही के बड़े तालाब पहुंचकर जल गंगा मिशन के अंतर्गत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन करेंगे। तत्पश्चात वे रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तैयारी बैठक के दौरान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र के किसानों और आम जनता से इस कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “हर खेत को पानी” का सपना अब साकार हो रहा है और यह महोत्सव किसानों की समृद्धि का प्रतीक बनेगा। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महामंत्री मनीष देव मिश्रा, पूर्व महामंत्री सतीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, उदय राज सिंह, नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।1
- भारतीय पुलिस सेवा(IPS)में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दर्शना सिंह अपने ननिहाल बांधवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरमनियां पहुंचीं जहां शुभेच्छुओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने दर्शना सिंह की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।दर्शना सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल भगवानपुर-जनकपुर में हुई।इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की और फिर दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग(UPSC)की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में ही भारतीय पुलिस सेवा(IPS)में सफलता हासिल कर ली।आईपीएस बनने के बाद दर्शना सिंह पहली बार अपने ननिहाल ग्राम सरमनियां पहुंचीं,जहां उनके नाना पूर्व सरपंच विजय सिंह परिहार के निवास पर उनके सहयोगियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिजनों और गुरुजनों को दिया उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उन्होंने क्षेत्र के सभी नवयुवक युवाओं और बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि पहली बार में परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए तो निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत और लगन के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। दर्शना सिंह के पिता अरूण सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विधायक प्रतिनिधि भी हैं,वहीं उनकी माता नगर पंचायत जनकपुर से पार्षद हैं इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ओपी द्विवेदी,पूर्व सरपंच शारदा प्रसाद गौतम,अंबिका प्यासी,अरुण चतुर्वेदी,रामजी प्यासी,मनोज सिंह,शिवकुमार गुप्ता,विजय गौतम,रतीभान सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,त्रिवेणी द्विवेदी,रवि सेन,भोला पटेल,कुश परिहार सहित गांव के सैकड़ों प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।4
- रीठी बायपास के पास अवैध प्लाटिंग का खेल धड़ल्ले से जारी, प्रशासन मौन कटनी – कटनी शहर के रीठी बायपास क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल तेजी से फैलता नजर आ रहा है। मुख्य सड़क से लगी कृषि भूमि को बिना वैधानिक अनुमति के छोटे-छोटे प्लॉटों में काटकर बेचा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन अब तक इस पर सख्त कार्रवाई करता दिखाई नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भू - माभिया खेतों को प्लॉट में बदल रहे हैं। न तो कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत है और न ही सड़क, नाली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कोई व्यवस्था की जा रही है। इसके बावजूद लोगों को सस्ते प्लॉट का लालच देकर जमीन की खरीद-फरोख्त कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर जेसीबी से सड़कें बनाकर कॉलोनी का रूप दिया जा रहा है, जबकि यह पूरी प्रक्रिया नियमों के विपरीत है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में यहां बड़ी संख्या में अवैध मकान खड़े हो सकते हैं। सूत्रो के अनुसार, बिना भूमि कन्वर्जन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की अनुमति के यह प्लाटिंग की जा रही है। मामले में राजस्व विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के मिलीभगत की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना अनुमति की प्लाटिंग से खरीदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसी कॉलोनियों को भविष्य में वैधता मिलना मुश्किल होता है और प्रशासन कभी भी कार्रवाई कर सकता है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रीठी बायपास क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को ठगी से बचाया जा सके और शहर का नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।2
- *बदेरा पुलिस पर फिर गंभीर आरोप, पैर तोड़ कांड के बाद अब हाथ तोड़ने का मामला चर्चा में* मैहर जिले की बदेरा पुलिस पर लगे पैर तोड़ कांड का आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हाथ तोड़ने का नया मामला सामने आ गया है। शनिवार को एक पीड़ित व्यक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट से उसका हाथ टूट गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित के बयान का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है1
- राजेंद्र नगर से रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका। रेलवे ग्राउंड में लगवाए जा रहे हैं ट्रैक्टर। यहां से किसान कलेक्ट्रेट जायेंगे पैदल।1
- स्लीमनाबाद में फूटा जनआक्रोश: एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, रेलवे ने दिया लिखित आश्वासन स्लीमनाबाद/कटनी। लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जनआक्रोश का बड़ा विस्फोट देखने को मिला। ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में ग्रामीण, अपडाउनर्स, छात्र और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि स्टेशन परिसर में जुट गए। देखते ही देखते पूरा स्टेशन आंदोलनकारियों से भर गया और ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग जोरदार तरीके से उठने लगी। ग्रामीणों का कहना था कि स्लीमनाबाद क्षेत्र का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूर के स्टेशनों तक जाना पड़ता है। इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से रीवा-इतवारी एक्सप्रेस, जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के स्लीमनाबाद स्टेशन पर नियमित ठहराव की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि इन ट्रेनों के रुकने से पूरे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। रेलवे अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए जबलपुर डीआरएम कार्यालय से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों और समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया कि— रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11753/54) के स्लीमनाबाद में प्रायोगिक ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी तथा जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को अग्रसारित कर दिया गया है और इस पर सकारात्मक विचार चल रहा है। रेलवे के इस लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया, हालांकि समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठहराव शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी, अमरदीप साहू, दीपक तिवारी, सरपंच कल्लू दास बैरागी, मदन सिंह, जगदेव पटेल, महेंद्र दुबे, रामानुज पांडे, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सीताराम दुबे, अमित गर्ग और विजय साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा दीनू पांडे, संटु अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, संतोष सिंह, विक्की जैन, अजय विश्वकर्मा, बिंदेश्वरी पटेल, गंगाधर बढ़गैया, अविनाश तिवारी, मंगल सिंह, माधुरी जैन, अजय नामदेव, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह और लालू खान समेत सैकड़ों ग्रामीण और अपडाउनर्स आंदोलन में शामिल रहे। ✍️ संवाददाता: बंटी नामदेव1
- मैहर के वार्ड न.4 हरदुआ मे 8 मार्च को शाम 4 बजे मृतक के साथ हुई थी घटना, परिजन के अनुसार जमीन के एग्रीमेंट के बाद बिना पैसे के रजिस्ट्री करने का बना रहे थे दबाव जिसके बाद मोतीलाल कुशवाहा व उसके चार भाइयो ने घर मे घुसकर की थी मारपीट, हाथपाई करने के दौरान विष्णुनाथ कुशवाहा की गयी जान, संस्कार के दौरान पुलिस रही मौजूद, लोगों में आक्रोश1
- चंदिया2