logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेड़ता सिटी में 522वें मीरा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, 18 अगस्त से होगा भव्य आयोजन मीरा नगरी मेड़ता में 522वें मीरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव का भव्य आयोजन 18 अगस्त 2026 से होगा। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मीरा भक्ति की गूंज सुनाई देगी।

2 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
Merta, Nagaur•
2 hrs ago

मेड़ता सिटी में 522वें मीरा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, 18 अगस्त से होगा भव्य आयोजन मीरा नगरी मेड़ता में 522वें मीरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव का भव्य आयोजन 18 अगस्त 2026 से होगा। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मीरा भक्ति की गूंज सुनाई देगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नारायण राम तितरी जोधियासी नागौर राजस्थान 341001 महाराजा सूरजमल जी मुर्ती अनावरण दि.20102026आप सभी पधार कर सेवा मोका अवश्य लेना धन्यवाद?.... नारायण राम तितरी जोधियासी नागौर राजस्थान महाराजा सूरजमल जी मुर्ती अनावरण दि.20.102026आप सभी पधार 🙏🙏 धन्यवाद?...
    1
    नारायण राम तितरी जोधियासी नागौर राजस्थान 341001 महाराजा सूरजमल जी मुर्ती अनावरण दि.20102026आप सभी पधार कर सेवा मोका अवश्य लेना धन्यवाद?....
नारायण राम तितरी जोधियासी नागौर राजस्थान महाराजा सूरजमल जी मुर्ती अनावरण दि.20.102026आप सभी पधार 🙏🙏 धन्यवाद?...
    user_Narayan ram
    Narayan ram
    Farmer नागौर, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ब्यावर में 2001 में अलॉट दुकानों पर कार्रवाई की आशंका से व्यापारी आक्रोशित, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर द्वारा मील रोड स्थित दुकानों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रभावित दुकानदारों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन की इस निष्क्रमण कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दुकानों की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2001 में 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' के तहत लॉटरी प्रक्रिया के जरिए उन्हें इन दुकानों का आवंटन किया गया था। दुकानदारों ने निर्धारित राशि परिषद में जमा कराने के बाद ही दुकानों का निर्माण कराया था। पिछले लगभग 25 वर्षों से वे इन दुकानों के माध्यम से व्यापार कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि शनिवार को नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी ठोस आधार के दुकानें खाली करने व सामान हटाने के निर्देश देने लगे। दुकानदारों का कहना है कि यह दुकानें ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन हैं। यदि नगर परिषद द्वारा इन्हें तोड़ा जाता है, तो करीब 40 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि 25 साल पहले नियमानुसा आवंटित की गई दुकानें अचानक अवैध कैसे हो गईं? ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से रुकवाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारी मुकेश, रमेश, पुरुषोत्तम, संपत, योगेंद्र, योगेश सहित बड़ी संख्या में प्रभावित दुकानदार उपस्थित रहे।
    1
    ब्यावर में 2001 में अलॉट दुकानों पर कार्रवाई की आशंका से व्यापारी आक्रोशित, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर द्वारा मील रोड स्थित दुकानों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रभावित दुकानदारों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन की इस निष्क्रमण कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दुकानों की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं।
व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2001 में 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' के तहत लॉटरी प्रक्रिया के जरिए उन्हें इन दुकानों का आवंटन किया गया था। दुकानदारों ने निर्धारित राशि परिषद में जमा कराने के बाद ही दुकानों का निर्माण कराया था। पिछले लगभग 25 वर्षों से वे इन दुकानों के माध्यम से व्यापार कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं।
पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि शनिवार को नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी ठोस आधार के दुकानें खाली करने व सामान हटाने के निर्देश देने लगे। दुकानदारों का कहना है कि यह दुकानें ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन हैं। यदि नगर परिषद द्वारा इन्हें तोड़ा जाता है, तो करीब 40 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
व्यापारियों ने सवाल उठाया कि 25 साल पहले नियमानुसा आवंटित की गई दुकानें अचानक अवैध कैसे हो गईं? ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से रुकवाने की गुहार लगाई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारी मुकेश, रमेश, पुरुषोत्तम, संपत, योगेंद्र, योगेश सहित बड़ी संख्या में प्रभावित दुकानदार उपस्थित रहे।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुश्री अंजुम चोपड़ा जी से आत्मीय भेंट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और अपनी उपलब्धियों से देश की अनगिनत बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने की प्रेरणा देने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
    1
    आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुश्री अंजुम चोपड़ा जी से आत्मीय भेंट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और अपनी उपलब्धियों से देश की अनगिनत बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने की प्रेरणा देने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अजमेर केंद्रीय कारागृह में वीडियो कॉल के दुरुपयोग का आरोप, जेल प्रशासन ने शुरू की जांच* अजमेर। केंद्रीय कारागृह अजमेर में बंदियों द्वारा परिजनों और परिचितों से कथित तौर पर नियमों के विपरीत वीडियो कॉल पर बातचीत करने का मामला सामने आने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई है। मीडिया में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जेल में कार्यरत सद्दाम हुसैन पर बंदियों को उनके परिजनों व परिचितों से अनुचित तरीके से बातचीत कराने के आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में तीन बंदियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सैयद तौसीफ वर्तमान में जेल में बंद है, जबकि तारिक शिफ्टी और फखर जमां पूर्व में रिहा हो चुके हैं। जेल प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि बंदियों को उपलब्ध वीडियो कॉल सुविधा का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के तहत हुआ या उसका किसी स्तर पर दुरुपयोग किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी कर्मचारी या बंदी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कानूनी शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही गई है। मामले ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और संचार सुविधाओं की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अजमेर केंद्रीय कारागृह में वीडियो कॉल के दुरुपयोग का आरोप, जेल प्रशासन ने शुरू की जांच*
अजमेर। केंद्रीय कारागृह अजमेर में बंदियों द्वारा परिजनों और परिचितों से कथित तौर पर नियमों के विपरीत वीडियो कॉल पर बातचीत करने का मामला सामने आने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई है। मीडिया में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जेल में कार्यरत सद्दाम हुसैन पर बंदियों को उनके परिजनों व परिचितों से अनुचित तरीके से बातचीत कराने के आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में तीन बंदियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सैयद तौसीफ वर्तमान में जेल में बंद है, जबकि तारिक शिफ्टी और फखर जमां पूर्व में रिहा हो चुके हैं।
जेल प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि बंदियों को उपलब्ध वीडियो कॉल सुविधा का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के तहत हुआ या उसका किसी स्तर पर दुरुपयोग किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है।
जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी कर्मचारी या बंदी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कानूनी शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही गई है।
मामले ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और संचार सुविधाओं की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी विकास उपलब्धियों से सजी जिला प्रगति प्रदर्शनी, दिखी ब्यावर की तीन वर्षों की विकास यात्रा ब्यावर, 7 अगस्त। ब्यावर जिले के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी जिले की बीते तीन वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरी। प्रदर्शनी में जिले के गठन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों, नवाचारों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक फोटो एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिला प्रगति प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे प्रदर्शनी में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विभागवार प्रदर्शनी में जिले में हुए आधारभूत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई प्रगति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने अतिथियों को जिले में पूर्ण हो चुके तथा वर्तमान में प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ब्यावर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को ब्यावर जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा से रूबरू कराने के साथ ही भविष्य की विकास संभावनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी ने जिले की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत किया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में ब्यावर जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार का प्रयास है कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा जिले का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी ने ‘विकास की उपलब्धियों से नए संकल्प की ओर बढ़ते ब्यावर’ की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रदर्शनी जिलेवासियों के लिए अपनी विकास यात्रा को देखने, उपलब्धियों पर गौरव करने और भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी
    1
    न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी  विकास उपलब्धियों से सजी जिला प्रगति प्रदर्शनी, दिखी ब्यावर की तीन वर्षों की विकास यात्रा
ब्यावर, 7 अगस्त। ब्यावर जिले के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी जिले की बीते तीन वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरी। प्रदर्शनी में जिले के गठन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों, नवाचारों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक फोटो एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया
जिला प्रगति प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
प्रदर्शनी में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विभागवार प्रदर्शनी में जिले में हुए आधारभूत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई प्रगति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने अतिथियों को जिले में पूर्ण हो चुके तथा वर्तमान में प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ब्यावर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को ब्यावर जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा से रूबरू कराने के साथ ही भविष्य की विकास संभावनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी ने जिले की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत किया
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में ब्यावर जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार का प्रयास है कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा जिले का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी ने ‘विकास की उपलब्धियों से नए संकल्प की ओर बढ़ते ब्यावर’ की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रदर्शनी जिलेवासियों के लिए अपनी विकास यात्रा को देखने, उपलब्धियों पर गौरव करने और भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नीरज पेप्सू गुर्जर जाती का शेर नीरज पेप्सु गुर्जर जाती का शेर
    1
    नीरज पेप्सू  गुर्जर जाती का शेर नीरज पेप्सु  गुर्जर जाती का शेर
    user_शंकर गुर्जर
    शंकर गुर्जर
    Grain Shop अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चीफ जस्टिस की अजमेर यात्रा के दौरान बड़ा हादसा ड्यूटी मे तैनात पुलिस कर्मियों को कार ने रौंदा#shorts चीफ जस्टिस की अजमेर यात्रा के दौरान बड़ा हादसा ड्यूटी मे तैनात पुलिस कर्मियों को कार ने रौंदा#shorts #youtubeshorts #ytshorts #shortsfeed #viralshorts #Dainiknewsajmer #boost #hindifacts #trendingshorts #explore
    1
    चीफ जस्टिस की अजमेर यात्रा के दौरान बड़ा हादसा ड्यूटी मे तैनात पुलिस कर्मियों को कार ने रौंदा#shorts
चीफ जस्टिस की अजमेर यात्रा के दौरान बड़ा हादसा ड्यूटी मे तैनात पुलिस कर्मियों को कार ने रौंदा#shorts #youtubeshorts #ytshorts #shortsfeed  #viralshorts  #Dainiknewsajmer #boost  #hindifacts  #trendingshorts  #explore
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.