भीमाना में गैस/तेल पाइपलाइन में आग की सूचना से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल से परखी आपदा तैयारी रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में गैस/तेल पाइपलाइन में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके पर सक्रिय हो गईं। पांच कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मॉक ड्रिल की गई , जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दोरान पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भवरलाल चौधरी एवं थाना अधिकारी अमराराम खोखर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर रहे । वहीं पिंडवाड़ा तहसीलदार शंकर लाल परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल भी मेडिकल टीम के साथ तैनात रहे। आबू रोड से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी वास्तविक हादसे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
भीमाना में गैस/तेल पाइपलाइन में आग की सूचना से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल से परखी आपदा तैयारी रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में गैस/तेल पाइपलाइन में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके पर सक्रिय हो गईं। पांच कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मॉक ड्रिल की गई , जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दोरान पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भवरलाल चौधरी एवं थाना अधिकारी अमराराम खोखर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर रहे । वहीं पिंडवाड़ा तहसीलदार शंकर लाल परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल भी मेडिकल टीम के साथ तैनात रहे। आबू रोड से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी वास्तविक हादसे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
- पिण्डवाड़ा। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में गैस/तेल पाइपलाइन में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके पर सक्रिय हो गईं। पांच कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मॉक ड्रिल की गई , जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दोरान पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भवरलाल चौधरी एवं थाना अधिकारी अमराराम खोखर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर रहे । वहीं पिंडवाड़ा तहसीलदार शंकर लाल परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल भी मेडिकल टीम के साथ तैनात रहे। आबू रोड से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी वास्तविक हादसे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।1
- रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में गैस/तेल पाइपलाइन में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके पर सक्रिय हो गईं। पांच कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मॉक ड्रिल की गई , जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दोरान पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भवरलाल चौधरी एवं थाना अधिकारी अमराराम खोखर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर रहे । वहीं पिंडवाड़ा तहसीलदार शंकर लाल परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल भी मेडिकल टीम के साथ तैनात रहे। आबू रोड से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में तत्परता और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी वास्तविक हादसे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।1
- धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं- मेवाड़ा - सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के खींमाड़ा गांव से श्री सोनाणा खेतलाजी के लिए मंगलवार को पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव के मेघवालों वास से निकला यह संघ खेतलाजी के परम उपासक चेलाराम प्रजापत और भेराराम के सानिध्य में शुरू हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ बुधवार को सोनाणा पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार को “एक शाम खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार कन्हैयालाल संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजनों के माध्यम से खेतलाजी की महिमा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। पैदल संघ जैसी यात्राएं श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खेतलाजी के प्रति आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाड़ा और महेंद्रसिंह सहित अन्य अतिथियों का श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव मंडल की ओर से बहुमान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह चतुर्थ संघ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रही और भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इस दौरान लक्ष्मण मेघवाल, पेमाराम मीणा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- सोनाणा खेतलाजी धाम सारंगवास में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, कल से होगा 52वां भव्य लक्खी मेला। देसूरी।पाली डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसादी, भव्य वरघोड़ा, हॉर्स शो, भजन संध्या व गेर नृत्य से सजेगा पंडाल देसूरी। सारंगवास स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सोनाणा खेतलाजी तीर्थ धाम में 19 व 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। 52वां वार्षिक लक्खी मेला इस बार भव्यता और व्यवस्थाओं के नए आयाम स्थापित करेगा। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और धाम परिसर को आकर्षक रोशनी, साज-सज्जा व धार्मिक वातावरण से सुसज्जित किया जा रहा है। मेले की व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट द्वारा सभी व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो दिवसीय मेले के ऊपर तीसरी आंख कैमरे की निगरानी रहेगी 60 से भी ज्यादा अधिक कैमरे लगाए गए हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाला यह मेला इस बार भी आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा। डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजनशाला, निःशुल्क प्रसादी की व्यवस्था ट्रस्ट कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए इस बार करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान भक्त राज राजेंद्र भंडारी, अध्यक्ष भगाराम चौधरी व सचिव महेश सिंह चारण, कोषाध्यक्ष मुलाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष रताराम चौधरी, कमलेश सोनी, रमेश चौधरी, अमरसिंह पंवार, ट्रस्ट मैनेजर गौतम सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के बामनिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो पशु जिंदा जल गए। इस घटना में पशुपालक सोमनाथ गुलाब नाथ कालबेलिया को भारी नुकसान हुआ है।1
- आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, आबूरोड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत स्थानीय साईं बाबा मंदिर प्रांगण में मंडल स्तरीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा वर्ग गीत के साथ हुआ। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश कोठारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने की। अपने उद्बोधन में कोठारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता मनीष परसाई रहे तथा अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष विष्णु मारू ने की। परसाई ने संगठन विस्तार की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन देते हुए मंडल, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करें और छोटी-छोटी बस्तियों में टोली बनाकर पार्टी विस्तार को गति दें। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता सुरेश सिंदल एवं अध्यक्षता सुरेश सैनी ने की। सिंदल ने अपने संबोधन में जनसंघ से लेकर वर्तमान तक पार्टी के इतिहास, संघर्ष एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में गौरव एवं समर्पण की भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित होना प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया। रात्रि विश्राम से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।4
- Post by Lake City News Rajasthan1
- उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में न्यू आरटीओ के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक युवक बोहरा गणेश जी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, न्यू आरटीओ के पास स्थित यह मोड़ अत्यंत खतरनाक है, जहां वाहन अनियंत्रित होकर अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अब तक दस से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं लगाई जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। #Udaipur #RoadAccident #Sukher #BreakingNews #RajasthanNews #SafetyFirst #LakeCityNews1