Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बिसोनी के विशाल हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक रमेश भटेरे विशाल हिंदु सम्मेलन में शामिल होने लांजी पंहुची साध्वी सरस्वती: गर्मजोशी से स्वागत उपरांत जनसमुदाय को किया संबोधित लांजी। नगर मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड सुभाष चौक में सोमवार 2 फरवरी को आयोजित किये गये विशाल हिंदु सम्मेलन में शामिल होने के लिए साध्वी सरस्वती लांजी पंहुची, जहां कार्यक्रम स्थल पर उनका फूलों से गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया, इसके उपरांत वे व्यास पीठ पर विराजमान हुई, स्वागत बेला के पश्चात व्यास पीठ से उन्होने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में हिंदु सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है।
Ramanuj Tidke
ग्राम बिसोनी के विशाल हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक रमेश भटेरे विशाल हिंदु सम्मेलन में शामिल होने लांजी पंहुची साध्वी सरस्वती: गर्मजोशी से स्वागत उपरांत जनसमुदाय को किया संबोधित लांजी। नगर मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड सुभाष चौक में सोमवार 2 फरवरी को आयोजित किये गये विशाल हिंदु सम्मेलन में शामिल होने के लिए साध्वी सरस्वती लांजी पंहुची, जहां कार्यक्रम स्थल पर उनका फूलों से गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया, इसके उपरांत वे व्यास पीठ पर विराजमान हुई, स्वागत बेला के पश्चात व्यास पीठ से उन्होने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में हिंदु सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित बालाघाट दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव की चेतावनी दी है1
- एसडीएम वारासिवनी (राजस्व) को राज्यपाल के नाम ज्ञापन1
- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण, वाहन मालिक और किसान चोरी की घटनाओं से भयंकर परेशान है। बीते एक सप्ताह में थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा , खैरलांजी और कामठी में अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने ट्रैक्टरों से बैटरी, खेतों से मोटर पंप और धान की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इन तमाम घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, वारासिवनी पुलिस ने ग्राम नांदगांव में दो चोरों को बैटरी बेचते हुए पकड़ा है। जैसे ही यह जानकारी कटंगी थाना क्षेत्र के पीड़ितों को मिली वह भी चोरी की शिकायत दर्ज करवाने के लिए शनिवार को थाने पहुंच गए। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि कटंगी पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में दो अज्ञात लोगों से पूछताछ कर रही है। संदेह है कि इन्हीं लोगों के द्वारा कटंगी थाना क्षेत्र में मोटर पंप और बैटरी की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। हालांकि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है शाम 7 बजे तक उनके खिलाफ थाने में किसी भी तरह का अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया था।1
- ▪️ धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार ▪️ आम नागरिकों को डराने–धमकाने की सूचना पर त्वरित पुलिस कार्यवाही ▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया थाना सुपेला पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को लहरा-लहरा कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटनास्थल : भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग आरोपी का विवरण : ▪️ अभय गजभिये, उम्र 22 वर्ष, निवासी रमण मोहल्ला, देवांगण समाज भवन के पास, सुपेला, जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ एक धारदार लोहे का चापड़ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला में पदस्थ थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक आशीष साहु की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- दुर्ग स्थित पोटिया कला में अक्षरा लोककला महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पार्षद सविता साहू ने शिक्षा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गजेंद्र यादव से अपने वार्ड के अनेकों समस्याओं को बारी बारी से रखते हुए क्या कहाँ1
- राज्य का पहला IT पार्क अब दुर्ग में मददखुलेगा और1
- 7 फरवरी शनिवार को शाम 7 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने ग्राम देवपुरा घाट में तुकाराम जंघेल के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम तथा ग्राम धोधा में सीताराम जंघेल के यहां हुए विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर परिवारजन, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य नीना ताम्रकार, कांग्रेस नेता विनोद ताम्रकार सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। गिरवर जंघेल ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपतियों के सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।1
- बालाघाट जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटेरा रोड में संचालित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की उपचार के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम टेमनी निवासी किरण बसेने (35) के रूप में हुई है।1
- तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीताखोह के करीब 02 दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। दोपहर साढ़े 03 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष आशुतोष बिसेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के लिए आए ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय भूमियों पर काबिज लोगों को पट्टे प्रदान किये जा रहे है। वही ग्राम सीताखोह के भूमिहीन आवासहीन ग्रामीण जो करीब 50 वर्षों से शासकीय भूमि में काबीज है उन्हे अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर नोटिस देकर बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों को पूर्व में पट्टे भी जारी किये गये है परन्तु उन्हें भी अतिक्रमण कारी मानकर नोटिस जारी कर दिये गये है जो अनुचित और अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में तहसील न्यायालय ने जुर्माना तय किया था यह राशि भी जमा कराई जा चुकी है ग्राम पंचायत में मकान टैक्स (संपत्ति कर) जल कर, बिजली कर सफाई कर, का भुगतान भी किया जा रहा है।1