ग्रामीणों ने आवासीय पट्टे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीताखोह के करीब 02 दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। दोपहर साढ़े 03 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष आशुतोष बिसेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के लिए आए ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय भूमियों पर काबिज लोगों को पट्टे प्रदान किये जा रहे है। वही ग्राम सीताखोह के भूमिहीन आवासहीन ग्रामीण जो करीब 50 वर्षों से शासकीय भूमि में काबीज है उन्हे अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर नोटिस देकर बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों को पूर्व में पट्टे भी जारी किये गये है परन्तु उन्हें भी अतिक्रमण कारी मानकर नोटिस जारी कर दिये गये है जो अनुचित और अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में तहसील न्यायालय ने जुर्माना तय किया था यह राशि भी जमा कराई जा चुकी है ग्राम पंचायत में मकान टैक्स (संपत्ति कर) जल कर, बिजली कर सफाई कर, का भुगतान भी किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आवासीय पट्टे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीताखोह के करीब 02 दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। दोपहर साढ़े 03 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष आशुतोष बिसेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के लिए आए ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय भूमियों पर काबिज लोगों को पट्टे प्रदान किये जा रहे है। वही ग्राम सीताखोह के भूमिहीन आवासहीन ग्रामीण जो करीब 50 वर्षों से शासकीय भूमि में काबीज है उन्हे अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर नोटिस देकर बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों को पूर्व में पट्टे भी जारी किये गये है परन्तु उन्हें भी अतिक्रमण कारी मानकर नोटिस जारी कर दिये गये है जो अनुचित और अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में तहसील न्यायालय ने जुर्माना तय किया था यह राशि भी जमा कराई जा चुकी है ग्राम पंचायत में मकान टैक्स (संपत्ति कर) जल कर, बिजली कर सफाई कर, का भुगतान भी किया जा रहा है।
- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण, वाहन मालिक और किसान चोरी की घटनाओं से भयंकर परेशान है। बीते एक सप्ताह में थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा , खैरलांजी और कामठी में अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने ट्रैक्टरों से बैटरी, खेतों से मोटर पंप और धान की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इन तमाम घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, वारासिवनी पुलिस ने ग्राम नांदगांव में दो चोरों को बैटरी बेचते हुए पकड़ा है। जैसे ही यह जानकारी कटंगी थाना क्षेत्र के पीड़ितों को मिली वह भी चोरी की शिकायत दर्ज करवाने के लिए शनिवार को थाने पहुंच गए। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि कटंगी पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में दो अज्ञात लोगों से पूछताछ कर रही है। संदेह है कि इन्हीं लोगों के द्वारा कटंगी थाना क्षेत्र में मोटर पंप और बैटरी की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। हालांकि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है शाम 7 बजे तक उनके खिलाफ थाने में किसी भी तरह का अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया था।1
- जिले में भवन निर्माण कार्यों को व्यवस्थित और गुणवत्ता-युक्त बनाने के लिए भवन निर्माण ठेकेदार संघ ने अब सख़्त रुख अपना लिया है। संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार नवीन पंजीयन और पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय है, जबकि आज की तारीख से देखा जाए तो ठेकेदारों के पास केवल 8 दिन का समय शेष रह गया है।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- *आमटपानी में श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन* _सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई व व्यास पूजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया_ कुरई - आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस शनिवार को कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा सुदामा चरित्र, महर्षि शुकदेव जी की विदाई तथा व्यासजी पूजन के पावन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा द्वारा लाई गई एक मुट्ठी चिवड़े को भगवान श्रीकृष्ण ने अमूल्य प्रेम मानकर स्वीकार किया। उन्होंने ठाकुरजी के वचन — “सखा! तेरी भेंट मेरे लिए अमृत समान है” — का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रभु के दरबार में धन नहीं, केवल निष्कलंक प्रेम का महत्व होता है। इसके पश्चात शुकदेव जी की विदाई का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि परम वैरागी महर्षि शुकदेव जी ने सात दिनों तक भागवत अमृत का उपदेश देकर राजा परीक्षित का उद्धार किया और स्वयं ब्रह्मलीन हो गए। यह प्रसंग वैराग्य और त्याग की सर्वोच्च मिसाल है। कथा के दौरान संत श्री कमलेश जी ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति भी जब अच्छे स्थान पर पहुंचता है, तो वह अनेक लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। कथा के अंत में व्यासजी पूजन एवं कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। व्यासपीठ पर पुष्पांजलि, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संत श्री ने कहा कि सुदामा चरित्र भक्ति में भाव की महत्ता, शुकदेव विदाई वैराग्य की चरम अवस्था और व्यास पूजन गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। शनिवार को कथा विश्राम के बाद रविवार को हवन, पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।3
- Post by अर्जुन सिंह1
- *पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बादलपार में हुआ भव्य स्वागत* *7 फरवरी को ग्राम पारसपानी में बैठक में भाग लेंगे* कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादल पर में 6 फरवरी को रात्रि 8 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का नागपुर से कर्माझिरी जाते समय घुमक्कड़ प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह के निज निवास पर अल्प समय के लिए रुके एवं श्री सिंह के साथ केवलारी विधायक रजनी सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू राजकुमार खुराना, अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी दौरान सिंह देवी सिंह चौहान के निवास में पहुंचकर परिजनों से भेंट किया तत्पश्चात ग्राम कर्मझिरी में विश्राम किये एवं 7 फरवरी को ग्राम पारस पानी में आज साथ फरवरी को ग्राम पारसपानी में कांग्रेसी समिति का गठन हेतु बैठक में भाग लेंगे2
- दिव्यांग युवक के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाया मददका हाथ,Vdo वायरल1
- तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीताखोह के करीब 02 दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। दोपहर साढ़े 03 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष आशुतोष बिसेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के लिए आए ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय भूमियों पर काबिज लोगों को पट्टे प्रदान किये जा रहे है। वही ग्राम सीताखोह के भूमिहीन आवासहीन ग्रामीण जो करीब 50 वर्षों से शासकीय भूमि में काबीज है उन्हे अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर नोटिस देकर बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों को पूर्व में पट्टे भी जारी किये गये है परन्तु उन्हें भी अतिक्रमण कारी मानकर नोटिस जारी कर दिये गये है जो अनुचित और अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में तहसील न्यायालय ने जुर्माना तय किया था यह राशि भी जमा कराई जा चुकी है ग्राम पंचायत में मकान टैक्स (संपत्ति कर) जल कर, बिजली कर सफाई कर, का भुगतान भी किया जा रहा है।1