थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण गुरसरांय (झांसी)। थाना परिसर गुरसरांय में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे। समाधान दिवस में कुल चार शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें तीन शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित रही। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं राजस्व विभाग से जुड़ी तीन शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को सौंपते हुए थाना अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मामलों की जांच कर नियमानुसार जल्द से जल्द उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण गुरसरांय (झांसी)। थाना परिसर गुरसरांय में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे। समाधान दिवस में कुल चार शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें तीन शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित रही। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं राजस्व विभाग से जुड़ी तीन शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को सौंपते हुए थाना अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मामलों की जांच कर नियमानुसार जल्द से जल्द उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
- भरतपुरा घाट ब रामनगर घाट पर दिनदहाड़े अवैध बालू खनन, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल चिरगांव थाना क्षेत्र। भरतपुरा घाट ब रामनगर घाट पर बेतवा नदी में कथित तौर पर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया दिन ओर रात में ट्रैक्टरों के जरिए नदी से बालू निकालकर उसका परिवहन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन का यह सिलसिला खुलेआम चल रहा है, लेकिन संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टरों से लगातार बालू ढोई जा रही है। न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि बेतवा नदी के पर्यावरण और नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी गंभीर असर डाल सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल बंद कराया जाये1
- कोंच ब्लॉक के ग्राम पचीपुरी में मिशन शक्ति केंद्र कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक,एस पी रहे मौजूद जालौन के कोच में दिन रविवार को 1 बजे ग्राम पचीपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति केंद्र के तहत नारी शक्ति और नारी सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ परमेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रधान अवधेश पटेल, एसएसआई विमलेश कुमार, अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मिशन शक्ति प्रभारी पूनम यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। महिलाएं बाजार, स्कूल, कॉलेज या किसी अन्य स्थान पर आते-जाते समय किसी प्रकार की परेशानी महसूस करें तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर पुलिस से सहायता ले सकती हैं। एस पी विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति भी विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान समय में साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में महिलाओं को अपने मोबाइल, बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचना चाहिए। मिशन शक्ति प्रभारी ने कहा कि यदि किसी महिला का शारीरिक या मानसिक शोषण हो रहा है, उसके साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य प्रकार की हिंसा की जा रही है तो वह चुप न रहे। ऐसी स्थिति में परिजनों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस से तत्काल मदद लेनी चाहिए, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और बालिकाओं ने भी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।1
- उमरी-नवार मुख्य मार्ग पर अचानक हुआ बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा!! जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नवार जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढा होने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से बैरिगेटिंग या कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने जल्द से जल्द मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- उरई जालौन में कल 8 जुआरी गिरफ्तार - आज हुए खुलासा, 1.37 लाख नकद बरामद, बिजली विभाग का बाबू भी धरा* *उरई, जालौन।* कल हुए गिरफ्तार और आज हुआ खुलासा जनपद में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से *1 लाख 37 हजार 100 रुपये* नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई *कोंच रोड, बस स्टैंड चौकी क्षेत्र* में की गई। - जुआ फड़ से - *1,24,100 रुपये* - आरोपियों की जामा तलाशी से - *13,000 रुपये* - *कुल बरामदगी - 1,37,100 रुपये* *बिजली विभाग का बाबू भी शामिल* कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग में तैनात एक बाबू भी जुआ खेलते पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों के नामों का खुलासा पुलिस जल्द करेगी। *किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई* ये कार्रवाई *कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह* के नेतृत्व में हुई। टीम में फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह, जय चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- स्लग- जालौन में उमरी-नावर मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंसने हुआ बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा जालौन जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नावर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। देखते ही देखते गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की जानकारी के बावजूद अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मौके पर बैरिगेटिंग, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। साथ ही गड्ढे की जांच कराकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।3
- डॉक्टर की लापरवाही से कटी यूरिन ब्लैडर की नस, ₹20 हजार का वीडियो बनवाकर मीडिया को किया गुमराह! रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ भिंड निवासी पीड़िता शिवकुमारी ने प्रेस वार्ता कर Hope Hospital के डॉ. आदिल अंसारी पर इलाज में घोर लापरवाही, मरीजों के शोषण और साजिश रचने का लगाया आरोप। ➡️ 4 जुलाई 2026 को बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने यूरिन ब्लैडर में ब्लेड से दो जगह कट लगा दिए। ग्वालियर के अपोलो व लिंक अस्पताल में जांच कराने पर नसें कटी होने की हुई पुष्टि, जहां अब तक ₹2 लाख खर्च हो चुके हैं और ₹2.5 लाख का खर्च और बताया गया है। ➡️ पीड़िता का खुलासा—जब DM से शिकायत की, तो डॉक्टर ने गलती छिपाने के लिए अनपढ़ पति से धोखे से सहमति पत्र पर दस्तखत करवाए और ₹20 हजार देकर मीडिया को यह कहकर गुमराह किया कि समझौता हो गया है। ➡️ पीड़िता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौन को शिकायती पत्र सौंपकर दोषी डॉक्टर आदिल अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी व लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- चोरी की बैटरी और टूल बॉक्स के साथ युवक गिरफ्तार गुरसरांय (झांसी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसरांय थाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की दो बैटरियों और एक टूल बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम 11/12 सितंबर 2026 को अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त भरत साहू पुत्र राम खिलौने, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ोरी, थाना गुरसरांय, जिला झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अदद चोरी की बैटरियां और एक टूल बॉक्स बरामद किया। बरामदगी के संबंध में थाना गुरसरांय में पूर्व से मु0अ0सं0 211/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह, उपनिरीक्षक सिगदार सिंह, कांस्टेबल राजेश राजपूत द्विवेदी तथा कांस्टेबल हर्षित सिंह शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- कोंच,गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, चंदकुआ पर देर रात तक जुटे रहे भक्त जालौन के कोंच में दिन शनिवार की देर रात 10,30 बजे आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर करीब दो दर्जन गणेश प्रतिमाएं विराजमान कराई जाएंगी। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर भक्तों में उत्साह है और आयोजन समितियों द्वारा पंडाल निर्माण के साथ ही साज-सज्जा का काम शुरू कर दिया गया है। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। आयोजक पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कई स्थानों पर देर रात तक भक्त तैयारियों में जुटे दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में नगर के चंदकुआ पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार की देर रात तक गणेश भक्त पंडाल की व्यवस्था और साज-सज्जा के कार्य में जुटे रहे। भक्तों ने बताया कि गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। चंदकुआ पर गणेश महोत्सव की तैयारियों में टिंकू झा, पुनीत पटवा, आलोक राठौर, पीयूष पाटकर, अमित राठौर मोदी, आकाश झा, राम जी और अमित तिवारी हिमांशु पाटकर सहित अन्य भक्त जुटे हुए हैं। नगर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है और गणपति बप्पा के स्वागत के लिए नगर का माहौल धीरे-धीरे भक्तिमय होने लगा है।1
- जालौन गोलीकांड में अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद उरई, जालौन।* अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1