Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन गोलीकांड में अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद उरई, जालौन।* अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
RC Rajpoot पत्रकार
जालौन गोलीकांड में अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद उरई, जालौन।* अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन गोलीकांड में अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद उरई, जालौन।* अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- कोंच ब्लॉक के ग्राम पचीपुरी में मिशन शक्ति केंद्र कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक,एस पी रहे मौजूद जालौन के कोच में दिन रविवार को 1 बजे ग्राम पचीपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति केंद्र के तहत नारी शक्ति और नारी सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ परमेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रधान अवधेश पटेल, एसएसआई विमलेश कुमार, अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मिशन शक्ति प्रभारी पूनम यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। महिलाएं बाजार, स्कूल, कॉलेज या किसी अन्य स्थान पर आते-जाते समय किसी प्रकार की परेशानी महसूस करें तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर पुलिस से सहायता ले सकती हैं। एस पी विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति भी विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान समय में साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में महिलाओं को अपने मोबाइल, बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचना चाहिए। मिशन शक्ति प्रभारी ने कहा कि यदि किसी महिला का शारीरिक या मानसिक शोषण हो रहा है, उसके साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य प्रकार की हिंसा की जा रही है तो वह चुप न रहे। ऐसी स्थिति में परिजनों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस से तत्काल मदद लेनी चाहिए, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और बालिकाओं ने भी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 424 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 424 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- जालौन जिले से तीन अनाथ बच्चों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी के तीन अनाथ बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है और उम्मीद लगाई है कि उनकी पुकार जरुर सुनी जाएगी1
- उरई में जुए की फड़ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा /8 जुआरी गिरफ्तार 1.34 लाख की नकदी बरामद* *उरई में जुए की फड़ पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा /मची अफरा-तफरी 8 जुआरी गिरफ्तार /1.34 लाख बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *उरई में जुए की फड़ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा /8 जुआरी गिरफ्तार 1.34 लाख की नकदी बरामद* *उरई में जुए की फड़ पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा /मची अफरा-तफरी 8 जुआरी गिरफ्तार /1.34 लाख बरामद* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैकेनिक नगर क्षेत्र में संचालित जुए की फड़ पर अचानक छापेमारी कर दी पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि मैकेनिक नगर क्षेत्र में काफी समय से जुए की फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके की निगरानी के बाद अचानक छापेमारी की पुलिस टीम को देखते ही जुआरियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को मौके से दबोच लिया मौके से 1.34 लाख रुपये की नकदी बरामद आप को बता दें पुलिस के अनुसार मौके पर तलाशी और कार्रवाई के दौरान जुए में लगाई गई करीब 1.34 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई इसके अलावा जुए से संबंधित सामग्री भी पुलिस के कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आई है बड़ी रकम बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है आठ आरोपियों पर होगी कानूनी कार्यवाही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए की फड़ का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी रखने का दावा कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद मैकेनिक नगर समेत आसपास के इलाकों में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को बताया जरूरी पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है लोगों का कहना है कि अवैध जुए के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित होता है और कई परिवार आर्थिक परेशानियों में फंस जाते हैं ऐसे में पुलिस की सख्ती को जरूरी कदम माना जा रहा है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही जुए की फड़ के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है आने वाले समय में इस मामले में और नाम सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है2
- जालौन-फूफा के घर से भागे बच्चे को पुलिस ने मिलवाया..!! जालौन कोंच चौराहा पर एक बच्चा गुस्सा होकर जालौन आ गया जो माधोगंढ़ के आजाद नगर निवासी अभय पुत्र बिरजू रजक आजाद नगर माधोगंढ़ का निवासी है जिसके पापा मम्मी गुड़गांव मे नौकरी करते है उसे उसके फूफा निबासी क्योंलारी थाना रेढर के यहां छोड़ दिया फूफा ने किसी बात पर उसे डाट दिया जिससे वो क्योंलारी से भागकर जालौन आ गया तथा गुड़गांव की बस टिकट लेने लगा टिकट काटने वाले युवक को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी मोके पर पहुंचे रवि सिसोदिया पीयूष राठौर ने बस स्टाफ से मिलकर घर वालों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द किया!!1
- कोंच,गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, चंदकुआ पर देर रात तक जुटे रहे भक्त जालौन के कोंच में दिन शनिवार की देर रात 10,30 बजे आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर करीब दो दर्जन गणेश प्रतिमाएं विराजमान कराई जाएंगी। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर भक्तों में उत्साह है और आयोजन समितियों द्वारा पंडाल निर्माण के साथ ही साज-सज्जा का काम शुरू कर दिया गया है। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। आयोजक पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कई स्थानों पर देर रात तक भक्त तैयारियों में जुटे दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में नगर के चंदकुआ पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार की देर रात तक गणेश भक्त पंडाल की व्यवस्था और साज-सज्जा के कार्य में जुटे रहे। भक्तों ने बताया कि गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। चंदकुआ पर गणेश महोत्सव की तैयारियों में टिंकू झा, पुनीत पटवा, आलोक राठौर, पीयूष पाटकर, अमित राठौर मोदी, आकाश झा, राम जी और अमित तिवारी हिमांशु पाटकर सहित अन्य भक्त जुटे हुए हैं। नगर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है और गणपति बप्पा के स्वागत के लिए नगर का माहौल धीरे-धीरे भक्तिमय होने लगा है।1
- महंत की गद्दी को लेकर फिर गरमाया विवाद! विवादित जमीन पर कब्जे के आरोपों के बीच पुराने गद्दी विवाद की चर्चा तेज, महिला ने धमकी देने का लगाया आरोप स्थानीय लोगों का दावा—महंत रामजीवन दास की गद्दी से जुड़ा है पुराना विवाद, कागजात होने की भी कही जा रही बात जालौन। कस्बा जालौन के मोहल्ला चौधरयाना स्थित मंदिर और उससे जुड़ी भूमि को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। एक ओर जहां मजदूर पेशा महिला राममूर्ति पत्नी रामकिशुन ने विवादित भूमि पर तार फेंसिंग एवं जाली लगाकर कथित रूप से कब्जे की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण के पीछे मंदिर की महंती और गद्दी को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद भी चर्चा में है। महंत रामजीवन दास की गद्दी को लेकर पुराना विवाद होने का दावा मोहल्ले के कुछ लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, महंत रामजीवन दास की गद्दी से जुड़ी पुरानी परंपरा और उत्तराधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस गद्दी के दो प्रमुख शिष्य ओमप्रकाश महंत/दास और रामसिया दास बताए जाते हैं। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों पहले ओमप्रकाश दास द्वारा अपने भाई भानुप्रकाश बादल को बुलाए जाने के बाद रामसिया दास को मंदिर से हटना पड़ा था। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं हो सकी है। सुप्रीम कोर्ट तक मामला जाने का भी दावा मंदिर से जुड़े लोगों का दावा है कि महंती और गद्दी को लेकर विवाद न्यायालयों तक पहुंचा और मामला सुप्रीम कोर्ट तक चला, जहां रामसिया दास को महंत घोषित किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस दावे के समर्थन में संबंधित न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति फिलहाल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे स्थानीय लोगों का दावा ही माना जा रहा है। भानुप्रकाश बादल और शिवम बादल पर भी आरोप इसी पुराने विवाद को वर्तमान भूमि विवाद से जोड़ते हुए कुछ मोहल्लेवासियों का आरोप है कि भानुप्रकाश बादल और उनके पुत्र शिवम बादल मंदिर एवं उससे जुड़ी जमीन पर अपना प्रभाव बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोगों ने भानुप्रकाश बादल के व्यवहार को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए भी आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की गुहार—“हमें धमकाया जा रहा है” वर्तमान विवाद में राममूर्ति पत्नी रामकिशुन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी विवादित भूमि के 859 जुजभाग मकान पर भानुप्रकाश बादल एवं शिवम बादल समेत अन्य लोगों द्वारा तार फेंसिंग और जाली लगाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला का कहना है कि संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है और वहां स्टे प्रभावी है। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उसे कथित रूप से धमकाया जा रहा है और यदि जमीन की स्थिति में जबरन बदलाव किया गया तो उसे अपूरणीय क्षति हो सकती है। “कागजात होने” का भी दावा मंदिर से जुड़े कुछ लोगों का दावा है कि महंती और मंदिर की संपत्ति से संबंधित कागजात उनके पास मौजूद हैं और आवश्यकता पड़ने पर इन्हें प्रशासन एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। हालांकि इन दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच एवं सत्यापन होना अभी बाकी है। महिला सशक्तिकरण के दौर में उठे सवाल प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में यदि एक महिला अपनी संपत्ति को लेकर धमकी अथवा दबाव की शिकायत कर रही है तो प्रशासन के सामने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है। सवाल यह भी है कि न्यायालय में विवाद लंबित होने के बावजूद विवादित भूमि पर फेंसिंग लगाने की स्थिति क्यों पैदा हुई? अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के दस्तावेजों एवं न्यायालय के आदेशों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। स्पष्टिकरण: खबर में मंदिर की महंती, पुराने विवाद, न्यायालयी निर्णय, दबंगई, धमकी तथा जमीन पर कब्जे से संबंधित बातें संबंधित पक्षों, स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ता द्वारा किए गए दावों पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- muradhganj me yek hotal me gass silendar fatne se huaa muradhganj4