चोरी की बैटरी और टूल बॉक्स के साथ युवक गिरफ्तार गुरसरांय (झांसी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसरांय थाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की दो बैटरियों और एक टूल बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम 11/12 सितंबर 2026 को अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त भरत साहू पुत्र राम खिलौने, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ोरी, थाना गुरसरांय, जिला झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अदद चोरी की बैटरियां और एक टूल बॉक्स बरामद किया। बरामदगी के संबंध में थाना गुरसरांय में पूर्व से मु0अ0सं0 211/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह, उपनिरीक्षक सिगदार सिंह, कांस्टेबल राजेश राजपूत द्विवेदी तथा कांस्टेबल हर्षित सिंह शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
चोरी की बैटरी और टूल बॉक्स के साथ युवक गिरफ्तार गुरसरांय (झांसी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसरांय थाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की दो बैटरियों और एक टूल बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम 11/12 सितंबर 2026 को अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त भरत साहू पुत्र राम खिलौने, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ोरी, थाना गुरसरांय, जिला झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अदद चोरी की बैटरियां और एक टूल बॉक्स बरामद किया। बरामदगी के संबंध में थाना गुरसरांय में पूर्व से मु0अ0सं0 211/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह, उपनिरीक्षक सिगदार सिंह, कांस्टेबल राजेश राजपूत द्विवेदी तथा कांस्टेबल हर्षित सिंह शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- भरतपुरा घाट ब रामनगर घाट पर दिनदहाड़े अवैध बालू खनन, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल चिरगांव थाना क्षेत्र। भरतपुरा घाट ब रामनगर घाट पर बेतवा नदी में कथित तौर पर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया दिन ओर रात में ट्रैक्टरों के जरिए नदी से बालू निकालकर उसका परिवहन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन का यह सिलसिला खुलेआम चल रहा है, लेकिन संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टरों से लगातार बालू ढोई जा रही है। न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि बेतवा नदी के पर्यावरण और नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी गंभीर असर डाल सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल बंद कराया जाये1
- कोंच ब्लॉक के ग्राम पचीपुरी में मिशन शक्ति केंद्र कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक,एस पी रहे मौजूद जालौन के कोच में दिन रविवार को 1 बजे ग्राम पचीपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति केंद्र के तहत नारी शक्ति और नारी सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ परमेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रधान अवधेश पटेल, एसएसआई विमलेश कुमार, अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मिशन शक्ति प्रभारी पूनम यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। महिलाएं बाजार, स्कूल, कॉलेज या किसी अन्य स्थान पर आते-जाते समय किसी प्रकार की परेशानी महसूस करें तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर पुलिस से सहायता ले सकती हैं। एस पी विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति भी विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान समय में साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में महिलाओं को अपने मोबाइल, बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचना चाहिए। मिशन शक्ति प्रभारी ने कहा कि यदि किसी महिला का शारीरिक या मानसिक शोषण हो रहा है, उसके साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य प्रकार की हिंसा की जा रही है तो वह चुप न रहे। ऐसी स्थिति में परिजनों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस से तत्काल मदद लेनी चाहिए, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और बालिकाओं ने भी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।1
- उमरी-नवार मुख्य मार्ग पर अचानक हुआ बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा!! जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नवार जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढा होने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से बैरिगेटिंग या कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने जल्द से जल्द मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- जालौन गोलीकांड में अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद उरई, जालौन।* अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- स्लग- जालौन में उमरी-नावर मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंसने हुआ बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा जालौन जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नावर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। देखते ही देखते गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की जानकारी के बावजूद अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मौके पर बैरिगेटिंग, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। साथ ही गड्ढे की जांच कराकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।3
- शाक्य समाज के युवक का हथियारों की दम पर तोड़ा घर वीडियो वायरल दबंगो की दवंगई शाक्य समाज के युवक का हथियारों की दम पर तोड़ा घर वीडियो वायरल पीड़ित का आरोप थाने मे जाने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई न्याय दिलाने की गुहार लहार अनुबिभाग के मच्छड क्षेत्र के बगियापुरा रोड के सामने एक खेत मे बने घर तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे पीड़ित शाक्य समाज का युवक न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहा हैँ पर अफ़सोस की दर दर भटकने के बाद भी पीड़ित को न्याय मिलता नजर नहीं आया तो उसने सोशल मीडिया के माध्यम न्याय की गुहार लगाई हैँ। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मच्छड के दो पक्ष चौहान परिवार एवं शाक्य परिवार मे काफ़ी समय से ग्राम बगियापुरा रोड के सामने खेत पर बने एक कच्चे मकान को लेकर बिबाद चला आ रहा है जिसको लेकर उनके रिस्तेदार जितेन्द्र सिंह निवासी गांध जो अपने रिस्तेदार चौहान परिवार के साथ लाठी डंडे हथियारों से लैस होकर पहुंचे और बिबादित जमीन पर बने मकान की तोड़फोड़ कर दी शाक्य समाज के परिजनों द्वारा रजिस्ट्री होने के बाद भी उनकी एक न सुनते हुए उन्हें जातिसूचक गाली गलोच कर मकान की तोड़ फोड़ की गयी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा अब देखना ये हैँ की इसलिए मामले मे कार्यवाही हो पाती हैँ या राजनैतिक रसूक की खातिर मामला रफा दफा कर इतिश्री की जाती है।2
- चोरी की बैटरी और टूल बॉक्स के साथ युवक गिरफ्तार गुरसरांय (झांसी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसरांय थाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की दो बैटरियों और एक टूल बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम 11/12 सितंबर 2026 को अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त भरत साहू पुत्र राम खिलौने, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ोरी, थाना गुरसरांय, जिला झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अदद चोरी की बैटरियां और एक टूल बॉक्स बरामद किया। बरामदगी के संबंध में थाना गुरसरांय में पूर्व से मु0अ0सं0 211/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह, उपनिरीक्षक सिगदार सिंह, कांस्टेबल राजेश राजपूत द्विवेदी तथा कांस्टेबल हर्षित सिंह शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- कोंच,गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, चंदकुआ पर देर रात तक जुटे रहे भक्त जालौन के कोंच में दिन शनिवार की देर रात 10,30 बजे आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर करीब दो दर्जन गणेश प्रतिमाएं विराजमान कराई जाएंगी। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर भक्तों में उत्साह है और आयोजन समितियों द्वारा पंडाल निर्माण के साथ ही साज-सज्जा का काम शुरू कर दिया गया है। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। आयोजक पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कई स्थानों पर देर रात तक भक्त तैयारियों में जुटे दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में नगर के चंदकुआ पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार की देर रात तक गणेश भक्त पंडाल की व्यवस्था और साज-सज्जा के कार्य में जुटे रहे। भक्तों ने बताया कि गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। चंदकुआ पर गणेश महोत्सव की तैयारियों में टिंकू झा, पुनीत पटवा, आलोक राठौर, पीयूष पाटकर, अमित राठौर मोदी, आकाश झा, राम जी और अमित तिवारी हिमांशु पाटकर सहित अन्य भक्त जुटे हुए हैं। नगर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है और गणपति बप्पा के स्वागत के लिए नगर का माहौल धीरे-धीरे भक्तिमय होने लगा है।1
- जालौन-फूफा के घर से भागे बच्चे को पुलिस ने मिलवाया..!! जालौन कोंच चौराहा पर एक बच्चा गुस्सा होकर जालौन आ गया जो माधोगंढ़ के आजाद नगर निवासी अभय पुत्र बिरजू रजक आजाद नगर माधोगंढ़ का निवासी है जिसके पापा मम्मी गुड़गांव मे नौकरी करते है उसे उसके फूफा निबासी क्योंलारी थाना रेढर के यहां छोड़ दिया फूफा ने किसी बात पर उसे डाट दिया जिससे वो क्योंलारी से भागकर जालौन आ गया तथा गुड़गांव की बस टिकट लेने लगा टिकट काटने वाले युवक को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी मोके पर पहुंचे रवि सिसोदिया पीयूष राठौर ने बस स्टाफ से मिलकर घर वालों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द किया!!1