Shuru
Apke Nagar Ki App…
झेर मोटी से चिताथला रोड का काम 3 महीना से बंद पड़ा है कलेक्टर को अप्लाइक्स दे सके हैं ओर डोपो को ज्ञापन दे सुके है फिर भी काम आलू नही हवा है और गायरी सब को भी बुलाया गया है और हुनहोने डियोपो को कोल किया ओर डियोपो ने बताया की 2 दिन में काम चालू होजाएगा उसका 40 दिन हो गया है
Kamlesh Garasiya
झेर मोटी से चिताथला रोड का काम 3 महीना से बंद पड़ा है कलेक्टर को अप्लाइक्स दे सके हैं ओर डोपो को ज्ञापन दे सुके है फिर भी काम आलू नही हवा है और गायरी सब को भी बुलाया गया है और हुनहोने डियोपो को कोल किया ओर डियोपो ने बताया की 2 दिन में काम चालू होजाएगा उसका 40 दिन हो गया है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ram damor1
- पांडवों का अज्ञातवास धाम प्रसिद्ध घोटिया आंबा में अमावस्या पर्व पर दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मेले के दूसरे दिन आवागमन बढ़ा, वहीं कुछ भक्तों ने अमावस्या बुधवार तो कुछ गुरुवार को मनाई। ग्राम पंचायत बारीगामा प्रशासक ललीता रावत व ग्राम विकास अधिकारी पंकज पुरोहित ने बताया कि मुख्य मेले को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। धाम के महंत रामगिरी महाराज व समाजसेवी मणिलाल रावत के अनुसार गुरुवार को घोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन होंगे। मां पार्वती, अंबे माता, सरस्वती की मूर्तियों का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई, जिसमें प्रभुलाल डामोर, रामलाल डामोर, संदीप शाह, राजेन्द्र पाटीदार, दिनेश चंद्र मकवाना सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कैला पानी स्थल पर गुजरात, एमपी सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भंडारे चल रहे हैं। अर्जुन बाण गंगा के गोमुख से निकलने वाले जल को श्रद्धालु पवित्र मानकर अपने साथ ले जा रहे हैं। मेले में झूले, बर्तन, आभूषण, खिलौने व खानपान की दुकानों पर दिनभर खरीदी जारी रही। पदयात्रा कर पहुंचे वासु भाई, देवा, मडिया भगत सहित मंडलियों ने भजन-कीर्तन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिन-रात भजनों की गूंज बनी हुई है। गुरुवार सुबह महंत रामगिरी महाराज के सानिध्य में ललीता रावत द्वारा ध्वजा चढ़ाई जाएगी। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर भी उत्साह है, जहां खिलाड़ी नामांकन कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पांच दिवसीय इस मेले में विशेष रूप से गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।1
- Post by Kamlesh Garasiya1
- Post by Parmeshvar redash1
- मैहर के अमरपाटन महाविद्यालय से सामने आया यह मामला न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। छात्राओं द्वारा लगाए गए अभद्रता और दुर्व्यवहार के आरोप बेहद चिंताजनक हैं—खासतौर पर तब, जब शिकायत सुनने के बजाय उन्हें अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया। वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना इस बात का संकेत है कि मामला अब जनचर्चा का विषय बन चुका है। यदि वीडियो में दिख रहा व्यवहार सत्य है, तो यह न केवल एक शिक्षक की जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है, बल्कि पूरे संस्थागत अनुशासन और संवेदनशीलता की कमी को भी उजागर करता है। ऐसे मामलों में प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। जिला प्रशासन, कलेक्टर और SDM को चाहिए कि वे तत्काल संज्ञान लें, निष्पक्ष जांच करवाएं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देना भी प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी जरूरी है कि कॉलेज स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Redressal System) को मजबूत किया जाए, ताकि छात्राओं को अपनी बात रखने के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिल सके।1
- ऐसा घर है हमारा झाबुआ जिला पंचायत ढबरे ।। पिपला।मढणतच1
- डूंगरपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में बुधवार से दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। इस अवसर पर शहर के मुरला गणेशजी मंदिर में बुधवार शाम को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां विधिवत मंगल आरती का आयोजन किया गया। आरती में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, बंशीलाल कटारा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की महाआरती उतारी और प्रदेश तथा जिले में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- अमावस्या के पावन पर्व एवं चैत्र मास की पूर्व संध्या पर कुंडकेश्वर महादेव मंदिर में श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में फागुन माह के अंतिम चरण में भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लेते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा सुश्री साधना देवड़ा सहित जयश्री पंचाल, प्रेमलता कंसारा, उर्मिला कंसारा, कांता पवार, साधना देवड़ा, लता अहारी, स्नेहलता, दया उपाध्याय, सारिका सुथार, गायत्री सुथार, उषा शर्मा, आशा कंसारा, जजू सुथार, ममता जी, शोभा सक्सेना एवं अंजना उपाध्याय सहित समस्त मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य एवं भजन प्रस्तुत कर श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। मंदिर परिसर में उमड़े भक्तों ने भी इस आयोजन का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।1